user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मेरी फसल मेरा ब्यौरा : रबी की फसल बेचने के लिए 31 दिसंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Published - 24 Dec 2021

Meri Fasal Mera Byora : जानें, कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन और क्या रहेगी प्रक्रिया

देश के कई राज्यों में इस समय खरीफ फसलों की खरीदी का काम चल रहा है। राज्य सरकार की ओर कृषि उपज मंडी में स्थापित खरीद केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा में भी खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीदी का काम चल रहा है। बता दें कि हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीदी का कार्य अक्टूबर माह से ही शुरू कर दिया गया था इसके कारण जल्द ही खरीफ फसलों की खरीदी पूर्ण हो जाएगी। इसी के साथ राज्य में किसानों से आगामी सीजन रबी की फसलों के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। जो किसान भाई पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे 31 दिसंबर तक अपनी रबी की फसलों का ब्योरा इसमें दर्ज करा सकते हैं।

बता दें कि इस समय रबी फसलों की बुवाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और मार्च तक रबी फसलों की खरीदी का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसानों का पोर्टल पर ब्योरा दर्ज कराना जरूरी होगा। आज हमारे किसान भाइयों को ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से पोर्टल पर रबी फसलों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। 

किन फसलों का पोर्टल पर किया जा रहा रजिस्ट्रेशन

जैसा कि हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराने के लिए पोर्टल खोल दिया है। किसान रबी सीजन के लिए अपनी उपज पास की मंडियों में बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। राज्य के किसान रबी की फसल गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी एवं फल-फूल और सब्जियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। 

क्या है रबी फसलों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए तथा अपने कृषि उत्पादों को अपने आसपास की मंडियों में बेचने के लिए किसान अपने गांव में स्थित अटल सेवा केंद्रों पर जाकर 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसान भाई स्वयं भी  मेरी फसल-मेरे ब्यौरा पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। 

दूसरे राज्य के किसान भी करा सकेंगे पंजीयन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर हरियाणा के अलावा दूसरे राज्य के किसान भी यहां फसल बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। बेशर्त उनकी खेती की जमीन हरियाणा में हो। बता दें कि हरियाणा में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर किसानों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके अलावा में किसानों से एमएसपी पर उपज की खरीद संभव नहीं होगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रबी की फसलों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

•    आवेदक का आधार कार्ड
•    निवास प्रमाण पत्र
•    परिवार पहचान पत्र
•    आवेदक का मोबाइल नंबर
•    खेत की जमीन के कागज
•    आवेदन करने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रबी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन)

किसान रबी फसल को बेचने के लिए हरियाणा सरकार की वेबसाईट मेरी फसल-मेरा ब्यौरा योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं। 

  • सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की अधिकारिक वेबसाइट 
  • https://fasal.haryana.gov.in/farmer/farmerlogin पर जाकर जाना होगा। 
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर आपको पंजीकरण (क्लिक करे) का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद जारी रखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको कुछ जानकारी पूछी जाएगी आपको इस डिटेल्स में आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार आईडी में से कोई भी एक जो भी आपके पास उपलब्ध हो खली बॉक्स में भरनी होगी
  • फिर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को आपको आगे के पेज पर भरना होगा। इसके बाद आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपके सामने चार चरण आएंगे जिसमे पहला चरण किसान पंजीकरण का होगा। इस फॉर्म में आपको अपने आप से जुडी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • उसके बाद आपके सामने दूसरा चरण आएगा फसल का विवरण जिसमे आपको अपनी फसल से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
  • फिर तीसरा चरण बैंक विवरण आएगा जिसमें आपको अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद अंतिम और चौथा चरण मंडी /आढ़ती का विवरण की जानकारी भरनी होगी ।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23 

केंद्र सरकार खरीफ तथा रबी की 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करती है। इस मूल्य पर देश के किसानों से सरकार द्वारा खरीदी की जाती है। वर्ष 2022-23 के रबी सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है। 

•    गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2015 रुपए प्रति क्विंटल 
•    जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 1635 रुपए प्रति क्विंटल
•    चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5230 रुपए प्रति क्विंटल 
•    मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5500 रुपए प्रति क्विंटल 
•    सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5050 रुपए प्रति क्विंटल 


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All