नए साल में राशन कार्ड धारकों को मिलेंगे 2500 रुपए नकद

पोंगल पैकेज :  चुनाव 2021 को ध्यान में रखते हुए बनने लगी रणनीति

नए साल 2021 का आगाज शायद शानदार तरीके से होने वाला है। सरकार ने करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए राशन कार्ड धारकों को 2500 रुपए नकद बांटने का फैसला किया है। सरकार की ओर से 2500 रुपए नकद बांटे जाने को जहां आगामी चुनाव की रणनीति का हिस्सा  माना जा रहा है। लेकिन सरकार के इस फैसले से तमिलनाडु के लोगों में खासा उत्साह है। आईए जानतें हैं किस योजना के तहत लोगों को मिलेंगे 2500 रुपए।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


पोंगल त्योहार पर सरकार ने दिया तोहफा

नए साल 2021 में 14 जनवरी को पोंगल पर्व मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडू सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार का मानना है कि त्योहारों के अवसर पर आमजनता के बीच नकदी का वितरण करने से जहां लोगों की जरुरतें पूरी होंगी, वहीं मार्केट में यह पैसा आने से कारोबार भी आगे बढ़ेगा। उल्लेानीय है कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों को सस्ती चीनी खरीदने के लिए भी मान्य कर दिया था जो चावल के कार्ड पर स्विच कर सकते हैं।

 


जानिएं, किन लोगों को मिलेगा 2500 रुपए नकद

  • तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने चावल लेने के पात्र सभी राशन कार्ड धारकों को पोंगल त्योहार के लिए 2 हजार 500 रुपये नकद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नकद प्रोत्साहन 4 जनवरी, 2021 से बांटा जाएगा, ताकि लोग पोंगल फसल उत्सव मना सके। कोरोना संक्रमण काल में तमिलनाडु सरकार के इस ऐलान से आम लोगों में बड़ी राहत है। 
  • पलानी स्वामी के मुताबिक, पोंगल पैकेज से 2.6 करोड़ चावल कार्ड धारकों को फायदा होगा और पोंगल त्योहार से पहले उन्हें बांटा जाएगा। आपको बता दें कि पोंगल त्योहार 14 जनवरी को पड़ता है।


पोंगल पैकेज : पिछले साल से 1500 रुपए ज्यादा मिलेंगे

तमिलनाडू सरकार ने पिछले साल नकद प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के आम लोगों को एक हजार रुपए नकद दिए थे और अब इसे 1500 रुपए बढ़ा दिया गया है। राशन कार्ड धारको को 2 हजार 500 रुपए नकद के अलावा एक किलो चावल, चीनी, किशमिश, काजू, इलायची, एक पूरा गन्ना, कपड़े का थैला भी मुफ्त में दिया जाएगा। आपको बता दें अन्नाद्रमुक (AIADMK)  सरकार ने 2014 में राज्य के लोगों के लिए 1 किलो चावल और 1 किलो चीनी के साथ 100 रुपए देने की शुरुआत की थी। 2018 में इस राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपए रुपए कर दिया और अब मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इसे बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 25 दिसंबर को आएगी किस्त


तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2021 : इस बार नई परिस्थितियों में होंगे चुनाव

तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव साल 2021 में होंगे और सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। 2021 के विधानसभा चुनाव एकदम नई परिस्थितियों में होंगे। राज्य के दोनों प्रमुख दल अन्नाद्रमुक (AIADMK)  और द्रमुक (DMK) अपने चमत्कारी नेताओं जयललिता और करुणानिधि के बिना चुनाव में उतरेंगे। हालांकि द्रमुक को लोकसभा चुनावों में खासी सफलता मिली, लेकिन उसके नेता स्टालिन की असली परीक्षा 2021 में ही होगी। दूसरी तरफ अन्नाद्रमुक सत्ता में होने के बावजूद विभिन्न धड़ों में बंटी होने से कमजोर नजर आ रही है। अगर सत्तारूढ़ धड़ा और  दिनकरण के नेतृत्व वाला गुट अगर एक साथ आते हैं तो वह मजबूत होकर उभर सकती है।

 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price