पीएम किसान सम्मान निधि योजना : जानिएं 7वीं किश्त कब मिलेगी

पीएम किसान : 23 महीने में 11.35 करोड़ किसानों को मिला फायदा, आप ऐसे चेक करें अपना नाम

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को जल्द ही सातवीं किश्त की राशि मिले सकेगी। किसानों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो किसान आंदोलन के बीच 10 दिसंबर से राशि भेजने की शुरुआत होने की संभावना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों के हित की इस बेहद महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना पर हर साल केंद्र सरकार करीब 75 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है। पिछले चार महीने अगस्त से नवंबर के दौरान मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत देश के 9.85 करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसर्फर कर चुकी है। वहीं पिछले 23 महीनों के दौरान 11.35 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


जानिएं : पीएम किसान योजना में क्यों नहीं मिलता लाभ

कृषि मंत्रालय के अनुसार अगर कागजात दुरुस्त रहे तो सभी 11.35 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को सातवीं किश्त का लाभ मिलेगा। इसलिए सभी किसानों को अपना रिकॉर्ड चेक करना चाहिए ताकि पैसा मिलने में दिक्कत न हो। रिकॉर्ड में कोई भी गड़बड़ी होने पर निश्चित तौर पर आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। कृषि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन करने के बाद भी इसलिए पैसा नहीं मिल सका है क्योंकि या तो उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फिर आधार कार्ड नहीं है। स्पेलिंग में गड़बड़ी से भी पैसा रुक सकता है। 

 


पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा वर्ष 2019 में हुई थी। दिसंबर 2019 से यह लागू है। इस योजना में किसानों पैसा ऐसे समय दिया जाता है जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद जरूरत होती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और 2022 तक उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य में सहायता करना है।


पीएम किसान योजना में स्टेट्स / PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary list  में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं।
  • अब होम पेज खुलकर सामने आएगा।
  • यहां मेन्यू बार देखें और यहां ‘Farmer Corner’ पर जाएं।
  • इसके बाद फार्मर कार्नर पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर ‘Beneficiary list’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर नए पेज पर पर्सनल डिटेल जैसे राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक आदि पूछा जाएगा, उस डिटेल को भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लिस्ट आ जाएगी।

 


पैसा नहीं आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत / पीएम किसान टोल फ्री नंबर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च, दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा सीधे किसानों के अकाउंट्स में भेजा जाता है। राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश उन किसान परिवारों की पहचान करते हैं, जो योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पाने के पात्र हैं। अगर किसी पात्र किसान के खाते में यह राशि नहीं आती है तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके शिकायत कर सकता है। 

- पीएम किसान टोल फ्री नंबर : 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर : 155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स : 011—23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन : 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन : 0120-6025109
- ई-मेल pmkisan-ict@gov.in


किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं। यहां पर आपको किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, किसान सम्मान निधि योजना रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट, पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट,  पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट आदि की संपूर्ण जानकारी मिलती है।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price