हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2020

ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान भाइयों का एक बार फिर स्वागत है। किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने की मुहिम में हरियाणा की राज्य सरकार ने एक कदम ओर बढ़ाया है।

हरियाणा में किसानों की मौज, पशुपालन के लिए सरकार दे रही लोन

जैसा कि सभी जानते हैं कि गांव के लोग खेती के साथ पशुपालन भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी जरुरी कामों के चलते किसानों को अपने पशु बेचने पड़ते हैं। कई बार उनके पशु बीमार पड़ जाते हैं। रुपयों-पैसों की कमी के कारण पशुओं का इलाज नहीं हो पाता और वे मर जाते हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों की इन परेशानियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों व पशुपालकों के लिए पशु किसान के्रेडिट कार्ड योजना लांच की है। इस योजना से राज्य में पशुपालन व्यवसाय में वृद्धि होगी और कृषि और पशुपालन व्यवसाय को विकसित देशों की तरह आधुनिक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ई कृषि यंत्र अनुदान 2019-2020 मध्य प्रदेश 

 

बिना गारंटी मिलेंगे 1.60 लाख रुपए

इस योजना में किसानों को जहां एक लाख 60 हजार रुपये तक की राशि बिना कोई चीज गिरवी रखे मिलेगी वहीं पशु किसान क्रेडिट कार्ड को बैंक डेबिट कार्ड की तरह प्रयोग किया जा सकेगा। इससे राशि निकाली जा सकेगी और निर्धारित लिमिट के तहत शॉपिंग भी की जा सकेगी। इस योजना में किसानों को पशु पालन विभाग के अधिकारियों से सत्यापित पत्र पर ही लोन मिल जाएगा। इससे पहले किसान को अपने पशु का बीमा भी करवाना होगा। उसके लिए मात्र 100 रुपये देने होंगे।

गाय पर 40783 व भैंस पर 60249 रुपए का मिलेगा लोन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पशु क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा। राज्य के जिन किसानों के पास एक गाय है उन किसानों को एक गाय पर 40783 रुपए तक का ऋण दिया जाएगा। यह लोन प्रतिमाह 6 बराबर किश्तों 6797 रुपए में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को उपलब्ध होगा। भैंस रखने वाले किसानों को 60249 रुपए तक का लोन दिया जाएगा। इसके अलावा भेड़-बकरी पर 4063 रुपए व शूकर पर 16337 रुपए तक का लोन दिया जाएगा।  यह पशु क्रेडिट कार्ड योजना हरियाणा के सभी किसानों के लिए है।

ब्याज मात्र 4 प्रतिशत वार्षिक के हिसाब से लौटाना होगा लोन

पशु क्रेडिट कार्ड योजना 2020 के अंतर्गत कार्ड धारक के लिए राशि लौटाने का एक वर्ष उसी दिन शुरू होगा, जिस दिन वह पहली किश्त प्राप्त करेगा। लोनएक साल के अंतराल में 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाना होगा। अगर कार्ड धारक किसी कारणवश किसी महीने का क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो वह अगले महीने पिछले महीने का क्रेडिट ले सकते हैं। 

पशु किसान क्रेडिट कार्ड की विशेषता

  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक 1 लाख 60 हजार तक की राशि बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी बैंक से ले सकता है
  • सभी बैंकों की ओर से पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना 7 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। इस 7 प्रतिशत ब्याज दर में से समय पर भुगतान करते रहने पर भारत सरकार की ओर से 3 प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान 3 लाख रुपये तक के लोन पर दिया जाता है।
  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक तीन लाख रुपये तक का लोन 4 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज पर कुछ गिरवी रखकर ले सकता है और 1.6 लाख रुपए तक का लोन बिना कुछ गिरवी रखे ले सकता है। 
  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक 3 लाख रुपए से अधिक बकाया राशि का लोन 12 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज की दर से ले सकता है।
  • पशु किसान क्रेडिट कार्ड बाजार में प्रचलित अन्य किसी भी साधारण डेबिट कार्ड की भांति किसी भी एटीएम मशीन से राशि निकलवाने, बाजार से कोई भी खरीदारी करने के लिए प्रमाणित लिमिट अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।
  • पशुओं की भिन्न-भिन्न श्रेणियों और वित्तीय पैमाने की अवधि के अनुसार ही पशुपालक को प्रत्येक माह वित्तीय अवधि के हिसाब से बराबर लोन दिया जाएगा।
  • पहली बार राशि निकलवाने या खर्च करने के एक साल की समयावधि के अंदर किसी भी एक दिन एक बार पूरी राशि जमा करवानी अनिवार्य होगी ताकि साल में एक बार लोन की राशि शून्य हो जाए। अन्यथा उसे ब्याज राशि पर चार प्रतिशत की छूट नहीं मिल पाएगी और डिफाल्ट के दिनों में 12 प्रतिशत ऋण का भुगतान करना होगा।

 

पशु क्रेडिट कार्ड योजना 2020 के दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक का आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हाईपोथिकेशन करार

पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2020 में आवेदन

  • हरियाणा राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत पशु क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन करना होगा। 
  • आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • बैंक से आवेदन फार्म लेकर उसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरना होगा।
  • आवेदन फार्म भरने के बाद दस्तावेजों की फोटो कॉपी आवेदन फार्म के साथ अटैच कर बैंक के अधिकारी के पास जमा करानी होगी।
  • आवेदन फार्म के सत्यापन के बाद एक महीने के अंदर आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : सौर ऊर्जा उत्पादन से होगी किसानों की आमदनी

 

इस लेख के माध्यम से ट्रैक्टर जंक्शन के साथ जुडऩे वाले सभी किसान भाइयों का धन्यवाद। विभिन्न कंपनियों के नए व पुराने ट्रैक्टर खरीदने, लोन, इंश्योरेंस, ऑफर, टै्रक्टर वैल्यूएशन, डीलर व कृषि संबंधी ताजा अपटेड के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर बनें रहिए।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price