user profile

New User

Connect with Tractor Junction

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगी आग, सिलेंडर 50 रुपए महंगा

Published - 15 Feb 2021

रसोई गैस की कीमत : जानें, क्या है कीमत बढऩे का कारण? पेट्रोल-डीजल के भाव में एक सप्ताह से लगातार बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के बाद अब लोगों पर महंगाई की मार जारी है। पेट्रोल-डीजल के भाव लगतार बढ़ रहे हैं। वहीं रसोई गैस के की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे आम उपभोक्ता का बजट गड़बड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से लगातार पेट्रोल-डीजल के भावों में इजाफा हो रहा है। रसोई गैस की कीमत मेें 50 रुपए की वृद्धि हो गई है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


अब कितनी कीमत पर मिलेगा घरेलू सिलेंडर

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 769 रुपए हो गए है। इसके पहले यह 719 रुपए का था। यह कीमत 14 फरवरी रात 12 बजे से ही लागू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद एलपीजी के भाव में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले 4 फरवरी को दिल्ली में गैस सिलेंडर के रेट 20-25 रुपए बढ़ा दिए गए और दिल्ली में इसकी कीमत 719 रुपए हो गई। इसी फरवरी माह में ये दूसरी बार है कि राजधानी में घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 14 फरवरी 2021 में की गई बढ़ोतरी के बाद अब गाजियाबाद में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर 767 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 795.50 रुपए का हो गया है। वहीं चेन्नई में अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए 785.00 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में सिलेंडर 719, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर के भाव 745.50 रुपए, चेन्नई में सिलेंडर 735.00 रुपए था। 

 


इससे पहले कब-कब हुई रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि

इससे पहले दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के भाव को 694 रुपये से बढ़ाकर 719 रुपए किया गया था। इसके अलावा दिसंबर 2020 में भी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं एक फरवरी को सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 190 रुपए की वृद्धि हुई थी। इस कटौती के बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपए, कोलकाता में 1598.50 रुपए, मुंबई में 1482.50 रुपए और चेन्नई में 1649.00 रुपए हो गए थे। इस वक्त घरेलू रसोई गैस के भाव में बदलाव नहीं किया गया था। अब 14 फरवरी को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि की गई है।

 

यह भी पढ़ें :  मौसम अनुकूल खेती : बिहार व हिमाचल प्रदेश के किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 89 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। इसक अलावा देश के कई शहरों में पेट्रोल 99 का आंकड़ा पार कर 100 के करीब पहुंचता दिख रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपए और डीजल 79.35 रुपए लीटर हो गया है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 95.46 रुपए और डीजल 86.34 रुपए लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 91.19 रुपए और डीजल 84.44 रुपए लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 90.25 रुपए और डीजल 82.94 रुपए लीटर तक हो गया है।


देश के प्रमुख चार शहरों में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की वर्तमान कीमतें एक नजर में

  • दिल्ली- पेट्रोल- 88.99 रुपए प्रति लीटर, डीजल-79.35 रुपए प्रति लीटर, रसाई गैस-769.00 रुपए
  • मुंबई- पेट्रोल- 95.46 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 86.34 रुपए प्रति लीटर, रसाई गैस- 719.00 रुपए
  • कोलकाता- पेट्रोल- 90.25 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 82.94 रुपए प्रति लीटर, रसाई गैस- 795.50 रुपए
  • चेन्नई- पेट्रोल- 91.19 रुपए, डीजल प्रति लीटर- 84.44 रुपए प्रति लीटर, रसोई गैस- 785.00 रुपए


पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढऩे का कारण

केंद्र सरकार वर्तमान में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सब्सिडी देती है। रसोई गैस कनेक्शन वाले परिवारों को सिलेंडर खरीदने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा हो जाती है। एलपीजी सब्सिडी और बढ़ती कीमतों को लेकर तीन दिन पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि खुदरा तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में समय-समय पर संशोधन करती हैं। कीमतों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से एलपीजी के अंतरराष्ट्रीय दरों और मुद्रा (अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपए) के विनिमय दर पर निर्भर करती है। इस बात से देखा जाए तो पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती या घटती कीमतों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। इसमें खुदरा तेल कंपनियां की भूमिका होती है। वे अंतरराष्ट्रीय दरों उतार-चढ़ाव को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी या कमी करती हैं। 

 

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : किसानों को 16000 करोड़ रुपए आवंटित


ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All