आंधी व बारिश से बदलेगा मौसम, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी

Share Product Published - 03 Mar 2021 by Tractor Junction

आंधी व बारिश से बदलेगा मौसम, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी

जानें, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मार्च शुरू होते ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोग घरों व दफ्तरों में पंखों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बना रहेगा और अगले 4-5 दिनों के दौरान इनमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मजबूत सतह वाली हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे तक) की संभावना है। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। बता दें कि मौसम विभाग ने इस बार भीषण गर्मी पडऩे की भी संभावना जताई है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना लगातार जताई जा रही है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है। यही कारण है कि दोनों राज्यों में इस हफ्ते मौसम बदल सकता है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

 


7 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में हफ्ते भर रहने वाले मौसम का अनुमान पहले ही जता दिया है। इसके मुताबिक, दिल्ली 7 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 34 तक जा सकता है। इस दौरान दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।


देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, यूपी के लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। यहां पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।


इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों में ज्यादा रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने मई माह तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस वर्ष ठंड के बाद अब गर्मी भी कहर बरपा सकती है। उत्तर व पूर्वी भारत में तेज गर्मी पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मार्च से मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए यह बात कही है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी राज्यों छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान ज्यादा रहेगा। हालांकि, दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।


ला नीना प्रभाव के चलते बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के पूर्वी इलाकों, सुदूर उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर और समुद्री सतह के तापमान पर मध्यम ला नीना प्रभाव की स्थिति है। ला नीना की स्थिति बनने से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। ला नीना का संबंध प्रशांत महासागर में पानी ठंडा होने से है। गौरतलब है कि भारतीय उप महाद्वीप के मौसम पर ला नीना प्रभाव का सीधा असर पड़ता है। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back