user profile

New User

Connect with Tractor Junction

कोलकाता में जलभराव की स्थिति, एयरपोर्ट का एक हिस्सा पानी में डूबा

Published - 21 May 2020

कई लाख करोड़ का नुकसान होने का अंदेशा

अम्फान चक्रवात के दीघा के तट से बुधवार टकराने के साथ ही इस तूफान ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। इसने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई। तूफान से 72 लोगों की मौत हुई है। जलभराव के कारण कोलकाता में एयरपोर्ट का एक हिस्सा डूब गया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल का इतना नुकसान हुआ है कि इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। नुकसान का सही से आकलन कर पाना अभी मुश्किल है। इसके लिए दो-चार दिन लगेंगे। वहीं उत्तर परगना में 5500 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उत्तर और दक्षिण 24 परगना को सबसे ज्यादा नुकसान- चक्रवती तूफान से उत्तर और दक्षिण 24 परगना को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार कई लाख करोड़ रुपए की क्षति हुई है। इलाके की बिजली बाधित है व यातायात सेवा बुरी तरह प्रभावित है। जगह-जगह पेड़ गिरे पड़े हैं। इधर कोलकाता में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है।

 

 

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोगों को सुरक्षित निकाला

अब तक पश्चिम बंगाल में पांच लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात है। वहीं देश की तीनों सेनाएं भी सक्रिय है। 

 

कमजोर पड़ा चक्रवती तूफान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग बताया कि पिछले छह घंटों के दौरान चक्रवात अम्फान 27 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा है। आगे चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर हो गया है और बांज्लादेश, कोलकाता के करीब 270 किमी दूर उत्तर- उत्तर पूर्व में स्थित है।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All