user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मौसम अलर्ट : दशहरा के आसपास हो सकती इन राज्यों में बारिश

Published - 13 Oct 2021

जानें, किन-किन राज्यों में होगी बारिश और आगे क्या रहेगा मौसम का हाल

दशहरा के आसपास देश के कई राज्यों में बारिश केे आसार नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और गुलाबी सर्दी का अहसास होने लग जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट केे अनुसार स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई भागों में बारिश हो सकती है। इसमें हल्की से लेकर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

देश भर में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार 14 अक्टूबर तक महाराष्ट्र तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
  • चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव में एक कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही उसी क्षेत्र में विकसित होने की संभावना है और इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश तट की ओर बढऩे की उम्मीद है।
  • पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • ईस्ट वेस्ट ट्रफ अब बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण तक जा रही है।
  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों पर हो सकती है बारिश

  • अगले 24 घंटों के दौरान, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
  • तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
  • मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और बाकी पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

नवरात्रि के बाद बंगाल की खाड़ी में बनने जा रहा है चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में नवरात्रि के बाद 15 अक्टूबर को एक चक्रवातीय तूफान बनने जा रहा है। यह उड़ीसा व आंध्र प्रदेश तट के पास टकराएगा, लेकिन तट से टकराने के बाद इसकी गति धीमी हो जाएगी और कम दबाव के रूप में आगे बढऩे से मध्य प्रदेश में बारिश का एक दौर आ सकता है। ग्वालियर चंबल संभाग में भी 16 से 18 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद भी वेदर सिस्टम बनते है तो बौछारें होती रहेंगी। यह मानसून के बाद की बारिश मानी जाएगी।

दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र : तापमान में आएगी गिरावट, हो सकती हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। खास तौर पर रात और सुबह के तापमान में कमी आएगी। इसके साथ ही राजधानी में एक बार फिर बारिश होगी। हालांकि ये बारिश 17 और 18 अक्टूबर को होने की संभावना है, लेकिन इससे दिल्ली में तापमान गिरेगा और हल्की सर्दी का एहसास शुरू होने लगेगा। इतना ही नहीं, मौसम में बदलाव अगले दो से तीन दिनों में देखने को मिलेंगे। 

बिहार : प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार में इन दिनों मौसम सामान्य है। वहीं, 16 अक्टूबर के आसपास प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी की मानें तो तापमान में थोड़ी वृद्धि होने व स्थानीय कारणों से थोड़ी बहुत मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत इसके आसपास क्षेत्रों व पूरे प्रदेश का मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़: 16 से 20 अक्टूबर तक होगी हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी प्रदेश में कांकेर तक हो चुकी है। अगले दो-तीन दिन में प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए आने वाले दिनों 16 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में अभी 2 दिन तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मध्यप्रदेश ⁄ भोपाल : 16 से इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके असर से 16 अक्टूबर से प्रदेश में बादल छाने और कहीं-कहीं बौछारें पडऩे की भी संभावना है। हालांकि इसके पूर्व तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आठ अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून के विदा होने का सिलसिला शुरू हुआ था। मंगलवार को इंदौर संभाग में ठहरे मानसून ने भी रवानगी डाल दी। 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All