user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले पांच दिनों में हो सकती है तेज हवा के साथ बारिश

Published - 12 May 2020

अगले पांच दिनों में हो सकती है तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले पांच दिनों में मौसम को लेकर पूर्व अनुमान जारी किया गया है। इसमें अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में कुछ  स्थानों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसमें हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर,  लद्दाख, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंड़ीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मई, 2020 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर देखा जाएगा।  इसके प्रभाव में, 14 मई से अगले 1-2 दिनों तक आसपास के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक कम दबाव के क्षेत्र के चलते 13 और 14 मई को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने की संभावना है।  12-14 मई के दौरान असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।
 

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All