user profile

New User

Connect with Tractor Junction

अरब सागर पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र हुआ प्रभावी

Published - 01 Jun 2020

तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

अरब सागर पर बने रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभावी होने से तूफान की आशंका जताई जा रही है। वहीं पिछले दो दिन से देश के कई राज्यों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हुई। लक्ष्यद्वीप में तो दो दिन पूर्व से भारी बारिश होने के समाचार मिले हैं। स्काईमेट के ताजा अनुमान के अनुसार अरब सागर पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब प्रभावी होते हुए डिप्रेशन बन गया है। इस सिस्टम के तूफान बनने की आशंका है। इसका नाम निसर्ग होगा। सोमवार सुबह 05.30 पर यह 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास था। गोवा से यह लगभग 400 किमी दक्षिण-पश्चिम में जबकि मुंबई से 700 किमी दक्षिण में है। गुजरात के सूरत के दक्षिण-पश्चिम में यह 930 किमी दूर है। 
   इधर मौसम विभाग अनुसार दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप में आज कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे उम्मीद है कि कल यह और गहरा जाएगा और इसके एक दिन बाद यह साइक्लोन में बदल जाएगा। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और गुजरात के करीब पहुंचेगा। इसके बाद, 3 जून को महाराष्ट्र तट पर पहुंचेगा।

 

 

केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और असम में हुई मूसलाधार बारिश- 

स्काईमेट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और असम के कुछ हिस्सों में मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं पश्चिमी हिमालय, हरियाणा के कुछ हिस्सों, शेष पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इधर, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।


तटीय महाराष्ट्र में अति भारी तो केरल, कर्नाटक, बंगाल व ओडिशा में तेज बारिश की संभावना-

स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी भागों, असम, मेघालय और दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बौछारें गिर सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All