user profile

New User

Connect with Tractor Junction

असम, मेघालय, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ व लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश के आसार

Published - 30 May 2020

तापमान में गिरावट से गर्मी का असर हुआ कमजोर

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही देश में कई जगह हल्की तो मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। विदर्भ व तेलंगाना को छोडक़र अधिकांश जगहों पर भीषण गर्मी स्थिति समाप्त हो गई है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे मध्य-पूर्वी अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में यह डिप्रेशन बन सकता है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम छत्तीसगढ़ और उससे सटे भागों पर है। पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से तेलंगाना तक बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल तट से सटे अरब सागर पर है। इससे कई जगह बारिश होगी। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

लक्ष्यद्वीप में मूसलाधार तो केरल व कर्नाटक में हुई अच्छी बारिश- 

लक्षद्वीप में मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई है। केरल और आंतरिक कर्नाटक में भी पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी वर्षा हुई। कहीं-कहीं पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रायलसीमा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

इसके  अलावा जम्मू-कश्मीर, मुजफ़्फ़ऱाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरीं। गुजरात में भी एक-दो जगहों पर हल्की हल्की बारिश हुई।

 

 

अगले 24 घंटों में इन जगहों पर बारिश की संभावना-

केरल में मॉनसून के आगमन के साथ ही अगले 24 घंटों के लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी अच्छी बारिश कई स्थानों पर देखने को मिलेगी। कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश के आसार हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ में ऐसी ही बारिश की उम्मीद है। शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 
 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All