user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बिहार, झारखंड, तटीय कर्नाटक, केरल व गोवा में भारी बारिश की चेतावनी

Published - 17 Jun 2020

राजस्थान के अनेक हिस्सों पर लू का प्रकोप बना रहेग

देश में इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से उत्तरी राजस्थान तक एक ट्रफ बना हुआ है। वहीं अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों और इससे सटे मध्य हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सर्कुलेशन तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसी प्रकार मध्य भारत में विदर्भ के ऊपर भी हवाओं में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन सब स्थितियों को देखते हुए निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बिहार, झारखंड, तटीय कर्नाटक, केरल व कोंकण गोवा में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान मे लू का प्रकोप जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान 40 डिग्री ऊपर रहने का अनुमान है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

पिछले 24 घंटों में देश के इन भागों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण व गोवा में मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई है। कोंकण व गोवा के शेष हिस्सों, केरल, उत्तरी अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, ओडिशा और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश हुई। इधर राजस्थान के कई हिस्सों पर लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली समीट उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

 

 

अगले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों का संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, दक्षिणी और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी राजस्थान, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं राजस्थान के अनेक हिस्सों पर लू का प्रकोप बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के लगभग सभी भागों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All