user profile

New User

Connect with Tractor Junction

महिंद्रा ट्रैक्टर की टॉप 5 लोकप्रिय सीरीज, जानें कीमत और विशेषताएं

Published - 27 May 2022

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

भारत में हर साल 8 से 10 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। 20 से अधिक कंपनियां ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के निर्माण में जुटी हुई है। ट्रैक्टरों के बिक्री साल दर साल बढ़ रही है। देश की अग्रणी व विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा सभी प्रकार की भूमि व किसानों के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा देश के किसानों की नब्ज को समझ चुकी है किसानों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टरों का उत्पादन करती है। महिंद्रा ट्रैक्टर इंडस्ट्री के बाजार शेयर में 40 प्रतिशत से अधिक की भागीदारी रखती है। हर दूसरा किसान आज महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदना चाहता है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको महिंद्रा ट्रैक्टर के टॉप 5 सीरीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत व विशेषताएं जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज 2022

आज हर किसान ट्रैक्टर खरीदना चाहता है। किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए महिंद्रा ने हर वर्ग के किसानों के लिए विश्वस्तरीय तकनीक से ट्रैक्टर निर्मित किए हैं। किसानों का महिंद्रा के प्रति अटूट विश्वास है। भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की 5 सीरीज उपलब्ध है। 

1. महिंद्रा जीवो
2. महिंद्रा एक्सपी प्लस
3. महिंद्रा एसपी प्लस
4. महिंद्रा युवो
5. महिंद्रा नोवो

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की सभी सीरीज के मॉडल गुणवत्तापूर्ण फीचर्स के साथ आते हैं, जो उच्च प्रदर्शन और कुशल माइलेज प्रदान करते हैं। इन सभी सीरीज के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, आरामदायक बैठने की जगह, हाइड्रोलिक व अन्य फीचर्स से लैस हैं। इन ट्रैक्टरों का उपयोग कृषि उपकरण जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, डिस्क हल आदि के साथ बहुत आसानी से किया जा सकता है। महिंद्रा 15 एचपी से 75 एचपी रेंज में 35 से ज्यादा ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी किसानों के बजट के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा ट्रैक्टरों की कीमत 2.50 लाख रुपए से 12.50 लाख रुपए तक है। हम यहां कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज के बारे में बता रहे हैं। 

टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज की जानकारी 2022

अब आपको भारत में टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज की जानकारी प्रदान की जा रही है। 

1. महिंद्रा जीवो सीरीज

महिंद्रा जीवो सीरीज में कुल 6 मिनी ट्रैक्टर मॉडल हैं जो 20 एचपी से 36 एचपी रेंज में आते हैं। इनमें से 5 मॉडल 4 व्हील ड्राइव में आते हैं। केवल महिंद्रा जीवो 225 डीआई 2 व्हील ड्राइव में आता है। ये सभी मिनी ट्रैक्टर सभी प्रकार की खेती में शानदार काम करते हैं। महिंद्र जीवो सीरीज के ट्रैक्टर मुख्य रूप से गन्ना, कपास, अंगूर के बागों और अन्य बगीचों में पंक्ति फसलों के लिए उपयोग में आते हैं। ये ट्रैक्टर उच्च और सुपर कुशल ट्रांसमिशन से लैस हैं। इस सीरीज के मॉडल पर कंपनी 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

भारत में लोकप्रिय महिंद्रा जीवो सीरीज मॉडल की कीमत

ट्रैक्टर मॉडल   एचपी    कीमत
महिंद्रा जीवो 245 डीआई 24 एचपी 5.15 लाख* - 5.30 लाख* रुपए
महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी 5.75 लाख* - 5.98 लाख* रुपए
महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड  24 एचपी 5.35 लाख* - 5.55 लाख* रुपए
महिंद्रा जीवो 305 डीआई 30 एचपी 5.80 लाख* - 6.05 लाख* रुपए

2. महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज में 7 शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल शामिल है। ये ट्रैक्टर मॉडल 33 से 50 एचपी रेंज में 2 व्हील ड्राइव में आते हैं। कंपनी महिंद्रा एक्सपी सीरीज में यूटिलिटी ट्रैक्टर शानदार फीचर्स और अतिरिक्त दक्षता के साथ उपलब्ध कराती है। इस सीरीज के ट्रैक्टर अपनी उच्च ईंधन दक्षता और अधिक शक्तिशाली बॉडी के कारण लोकप्रिय है। महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज के ट्रैक्टरों में अधिकतम टॉर्क, शानदार बैकअप टॉर्क और एक मजबूत ELS DI इंजन होता है। यदि आप एक शानदार प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, तो महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस सीरीज के ट्रैक्टर लगभग सभी कृषि उपकरणों के साथ बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करते हैं। कंपनी इन ट्रैक्टरों पर 6 साल या 6 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है। 

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज ट्रैक्टर मॉडल सूची

ट्रैक्टर मॉडल  एचपी कीमत
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस 44 एचपी     6.40 लाख* - 6.70 लाख* रुपए
महिंद्रा 275 डीआई टी यू एक्सपी प्लस 39 एचपी   5.65 लाख* - 5.85 लाख* रुपए
महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस 50 एचपी  6.85 लाख* - 7.15 लाख* रुपए
महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस  37 एचपी   5.50 लाख* - 5.75 लाख* रुपए

3. महिंद्रा एसपी प्लस सीरीज

महिंद्रा एसपी प्लस यूटिलिटी ट्रैक्टरों की सबसे अच्छी सीरीज है। महिंद्रा एसपी प्लस सीरीज में कुल 6 मॉडल शामिल है जो 37 एचपी से 50 एचपी रेंज में उपलब्ध है। इस सीरीज के सभी मॉडल 2 व्हील ड्राइव में आते हैं। केवल महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस मॉडल 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों में आता है। इस सीरीज के मॉडलों पर 6 साल या 6 हजार घंटे की वारंटी प्रदान की जाती है। इस सीरीज के ट्रैक्टर प्रभावी कार्य के लिए एक उन्नत तकनीक  के साथ आता है। ये ट्रैक्टर सुपर किफायती और ईंधन कुशल हैं और आपको अधिक बचत प्रदान करते हैं। महिंद्रा एसपी प्लस सीरीज के सभी ट्रैक्टर अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और शॉर्ट टर्निंग क्षमता के साथ आते हैं, जिससे खेत का काम आसान और आरामदायक हो जाता है। इसके साथ ही आप इन ट्रैक्टरों को हर फार्म इंप्लीमेंट के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

भारत में महिंद्रा एसपी प्लस ट्रैक्टर सीरीज की कीमत सूची

ट्रैक्टर मॉडल एचपी   कीमत
महिंद्रा 275 डीआई एसपी प्लस 37 एचपी  5.50 लाख* - 5.75 लाख* रुपए
महिंद्रा 475 डीआई एसपी प्लस  44 एचपी 6.35 लाख* - 6.65 लाख* रुपए
महिंद्रा 585 डीआई सरपंच 50 एचपी 6.80 लाख* - 7.10 लाख* रुपए
महिंद्रा 575 डीआई एसपी प्लस   47 एचपी 6.70 लाख* - 7.05 लाख* रुपए

4. महिंद्रा युवो सीरीज

महिंद्रा युवो सीरीज में नए पीढ़ी के किसानों के लिए लांच की गई है। इस सीरीज में कुल 10 ट्रैक्टर शामिल है जो 35 एचपी से 49.3 एचपी रेंज में आते हैं। युवा सीरीज के ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वेरिएंट में आते हैं। यह सीरीज खेती में नई तकनीक और नवाचारों को प्रोत्साहित करती है। ये ट्रैक्टर उन्नत हाइड्रोलिक्स, शक्तिशाली इंजन और कुशल फील्ड ऑपरेशन के लिए ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। महिंद्रा युवो ट्रैक्टर आपके काम को तेज और बेहतर बनाते हैं। आप ट्रैक्टरों की इस सीरीज में कई शानदार फीचर्स प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें उच्चतम लिफ्ट क्षमता, 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, बैकअप टॉर्क, बढिय़ा हेडलैंप, एडजस्टेबल डीलक्स सीटें आदि शामिल हैं। आप इस सीरीज के ट्रैक्टरों से अपने काम के अनुसार 30 से अधिक विभिन्न अनुप्रयोगों को कुशलतापूर्वक संचालित कर सकते हैं। कंपनी इस सीरीज के ट्रैक्टरों पर 6 साल या 6 हजार घंटे और 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

भारत में महिंद्रा युवो ट्रैक्टर मॉडल

ट्रैक्टर मॉडल   एचपी   कीमत
महिंद्रा युवो 275 डीआई 35 एचपी 5.85 लाख* - 6.05 लाख* रुपए
महिंद्रा युवो 415 डीआई 39 एचपी 6.85 लाख* - 7.15 लाख* रुपए
महिंद्रा युवो 575 डीआई 45 एचपी 7.45 लाख* - 7.60 लाख* रुपए
महिंद्रा युवो टेक प्लस 415 डीआई 42 एचपी 6.85 लाख* - 7.15 लाख* रुपए

5. महिंद्रा नोवो सीरीज

महिंद्रा अर्जुन नोवो सीरीज में कुल 7 ट्रैक्टर मॉडल शामिल है जो 49.3 एचपी से 74 एचपी रेंज में आते हैं। इस सीरीज के ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। ये सभी ट्रैक्टर गुणवत्तापूर्ण फीचर्स से लैस है। इस सीरीज के ट्रैक्टर 40 कृषि अनुप्रयोगों जैसे कि कटाई, ढुलाई, कटाई आदि को आसानी से करती है। महिंद्रा अर्जुन नोवो सीरीज के ट्रैक्टर एडवांस सिंक्रोमेश 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स ट्रांसमिशन, हैवी लिफ्टिंग कैपेसिटी, 400 घंटे का सबसे लंबा सेवा अंतराल इन ट्रैक्टरों को एक पैसा वसूल सौदा बनाता है। इस सीरीज के मॉडल रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो आदि कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। आकर्षक डिजाइन, कम रखरखाव और उच्च ईंधन दक्षता इन ट्रैक्टरों के मुख्य आकर्षण हैं। 

भारत में महिंद्रा नोवो सीरीज की मूल्य सूची
    

ट्रैक्टर मॉडल  एचपी कीमत
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई 55.7 एचपी  8.60 लाख* - 8.80 लाख* रुपए
महिंद्रा नोवो 755 डीआई 74 एचपी  12.30 लाख* - 12.90 लाख* रुपए
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई एसी केबिन के साथ 55.7 एचपी  10.60 लाख* - 11.30 लाख* रुपए
महिंद्रा नोवो 655 डीआई 64.1 एचपी  11.30 लाख*-11.80 लाख* रुपए


यहां आपको भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज और महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। हमें आशा है कि यह जानकारी आपके ट्रैक्टर खरीदने के निर्णय को प्रभावित करेगी। अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें। यहां, आप महिंद्रा ट्रैक्टर के अलावा अन्य ट्रैक्टर ब्रांड और कृषि उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज मूल्य सूची 2022 प्राप्त करें।


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All