user profile

New User

Connect with Tractor Junction

स्वराज ट्रैक्टर्स जल्द शुरू करेगा नए विनिर्माण संयंत्र पर काम

Published - 10 Mar 2021

ट्रैक्टर इंडस्ट्री : नए विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया में जुटे कंपनी के अधिकारी 

देश में ट्रैक्टरों की मजबूत मांग बनी हुई है और महिंद्रा ग्रुप की प्रमुख कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स पूरी क्षमता से उत्पादन में जुटा है। अब स्वराज ट्रैक्टर्स के अधिकारी नए विनिर्माण संयंत्र को स्थापित करने की प्लानिंग करने में जुटे हुए हैं। स्वराज का नया विनिर्माण संयंत्र पंजाब या देश के अन्य किसी प्रांत में शुरू हो सकता है जहां पर कंपनी की आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वराज डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चाह्वान के अनुसार देश के ट्रैक्टर सेगमेंट में मजबूत मांग बनी हुई है। कंपनी के संयंत्र पूरी क्षमता के अनुसार काम कर रहे हैं। अब स्वराज ट्रैक्टर्स के नए विनिर्माण संयंत्र के लिए प्लानिंग जारी है। अभी नए संयंत्र के स्थान और निवेश की राशि को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कंपनी अगले दो से तीन साल के अंदर एक संयंत्र स्थापित करने की इच्छुक है। आपको बता दें कि स्वराज ट्रैक्टर्स के पास अभी तीन विनिर्माण संयंत्र हैं, जिनमें दो में ट्रैक्टर की एसेंबली होती है और एक फाउंड्री कारखाना है। 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धान मशीनीकरण की दिशा में शुरू किए गए नवाचारों की श्रृंखला पर उन्होंने कहा कि हम नए उत्पादों और समाधानों के साथ कृषि यंत्रीकरण, हार्वेस्टिंग और कृषि मशीनरी व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान ट्रैक्टर उद्योग में कुल 8 लाख यूनिट की बिक्री का अनुमान है जो 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल के बावजूद लगातार दो अच्छे मानसून और कृषि क्षेत्र में सुधार के कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा समूह स्वराज व महिंद्रा ब्रांड के ट्रैक्टर बेचता है। 8 लाख यूनिट वाले ट्रैक्टर बाजार में वे 3.2 लाख से अधिक यूनिट बेचते हैं। 

 


 

कोविड-19 से प्रभावित निर्यात व्यापार फिर शुरू

हरीश चाह्वान ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण काल में कंपनी का निर्यात कारोबार प्रभावित हुआ था। कई देशों में ट्रैक्टरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन अब व्यापार सामान्य हुआ है और ट्रैक्टर उद्योग में मजबूत मांग बनी हुई है। अब कंपनी ने निर्यात फिर शुरू कर दिया है। नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में ट्रैक्टरों की आपूर्ति सुचारू हो गई है। 


धान की फसल के लिए सबसे बेहतर स्वराज 742 एक्सटी ट्रैक्टर

देश की खरीफ फसल में धान प्रमुख है। स्वराज ने हाल ही में धान मशीनीकरण के लिए विशेष रूप से विकसित न्यू स्वराज 742 एक्सटी ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इस 45 एचपी (33.55 केवी) के नए ट्रैक्टर ने धान की खेती में अपने प्रदर्शन और ईंधन दक्षता से सफलता हासिल की है। स्वराज ने कृषि मशीनरी की एक श्रृंखला भी शुरू की है जो धान के बड़े खेतों और छोटे भूमि जोतों में उत्पादकता बढ़ाते हैं। इसके अलावा गीले धान से लेकर सूखे अनाज की कटाई तक के उपकरण उपलब्ध हैं जो अनाज के व्यर्थ नुकसान को रोकते हैं। 


छोटे किसानों के लिए कम एचपी के ट्रैक्टर शीघ्र उपलब्ध होंगे

स्वराज डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश ने कहा कि कंपनी धान की खेती के लिए 4 व्हील ड्राइव में उच्च एचपी के ट्रैक्टर शीघ्र पेश करेगी। वहीं छोटे किसानों के फायदे के लिए कम एचपी के नए ट्रैक्टर बाजार में शीघ्र उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी को पांच लाख यूनिट बेचने में 28 साल लगे। अगली पांच लाख यूनिट बेचने में 11 साल लगे और उससे आगे 5 लाख यूनिट बेचने में 5 साल लगे। आज देश में स्वराज ट्रैक्टर के 15 लाख से अधिक खुशहाल किसान है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने हाल ही में एक नया ब्रांड अभियान ‘जोश का राज मेरा स्वराज ’अभियान शुरू किया है।

 

Tractor Junction also Offer Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC

Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All