user profile

New User

Connect with Tractor Junction

नीरज चोपड़ा को गिफ्ट में मिला जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर

Published - 25 Sep 2021

जानें, जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

किसान परिवार के बेटे नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंंपिक 2021 में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के किसानों और देश का मान बढ़ाया है। गोल्ड जीतने के बाद नीरज चौपड़ा पर कार्पोरेट जगत और सरकार की ओर से उपहारों की बारिश हो रही है।  हाल ही जॉन डियर कंपनी के एक समारोह में नीरज चोपड़ा को जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर गिफ्ट किया गया।


नीरज चोपड़ा की पसंद जॉन डियर ट्रैक्टर

हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव में एक छोटे से किसान सतीश चोपड़ा के यहां 24 दिसंबर 1997 को नीरज का जन्म हुआ था। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा को खेती-बाड़ी के काम से भी लगाव है। नीरज चोपड़ा खेती के लिए जॉन डियर ट्रैक्टर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।


जानें, जॉन डियर ट्रैक्टर के बारे में नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?

जॉन डियर कंपनी के समारोह में नीरज चोपड़ा को सम्मानित कर उन्हें जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर गिफ्ट किया गया है। इस अवसर पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि जॉन डियर ट्रैक्टर उन्हें हमेशा पंसद रहा है। बचपन के समय उनके गांव घर के पड़ोस में एक जॉन डियर ट्रैक्टर था जो उन्हें बहुत प्यारा लगता था, जिसे देखकर ही उन्हें जॉन डियर ट्रैक्टर की खूबियों का पता लगा। चोपड़ा ने कहा कि वे ट्रेनिंग के लिए कई देशों में गए। उन्होंने अधिकांश देखों में जॉन डियर ट्रैक्टर को देखा। इसका ग्रीन कलर होने के कारण यह अलग ही लुक रखता है और दूर से ही पहचान में आ जाता है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका व यूरोप के कई देशों में खेतों में जॉन डियर ट्रैक्टर को काम करते हुए देखा। इसका लुक और पावर शानदार है। इस अवसर पर नीरज चोपड़ा ने जॉन डियर ट्रैक्टर गिफ्ट करने पर कंपनी को धन्यवाद दिया। चोपड़ा ने कहा कि इस ट्रैक्टर के उपयोग से वे ज्यादा फसल लेने का प्रयास करेंगे।


जानें, जॉन डियर 5075 की खास बातें

जॉन डियर 5075 ट्रैक्टर में चार वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें 3 वेरिएंट 4 व्हील ड्राइव में आते हैं जो जॉन डियर जॉन डियर 5075ई-4डब्ल्यूडी (John Deere 5075E - 4WD), जॉन डियर 5075ई-4डब्ल्यूडी एसी केबिन (John Deere 5075E - 4WD AC Cabin) और जॉन डियर 5075ई टर्म 4-4डब्ल्यूडी   (John Deere 5075E Trem IV-4wd) हैं और एक वेरिएंट 2 व्हीलड्राइव में आता है जो जॉन डियर जॉन डियर 5075ई-टर्म 4 (John Deere 5075E-Trem IV) है। यहां हम आपको जॉन डियर 5075ई-4डब्ल्यूडी एसी केबिन की विशेषताएं बता रहे हैं। 

  • जॉन डियर 5075ई 4डब्ल्यूडी एसी केबिन ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 75 एचपी की इंजन शक्ति के साथ आता है। पीटीओ एचपी 63.7 एचपी दी गई है। 
  • इस ट्रैक्टर में 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।
  • जॉन डियर 5075ई ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • जॉन डियर 5075ई-4डब्ल्यूडी ऐसी केबिन ट्रैक्टर की इंजन क्षमता खेतों में शानदार माइलेज देती है।
  • कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 हजार घंटे या 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।
  • इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.3 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
  • यह ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग और ड्यूल क्लच के साथ आता है।
  • जॉन डियर 5075ई 4डब्ल्यूडी एसी केबिन ट्रैक्टर में 80 लीटर का डीजल ईंधन टैंक दिया गया है।
  • भारत में जॉन डियर 5075 ई- 4डब्ल्यूडी एसी केबिन ट्रैक्टर की कीमत 18.80 लाख* रुपए है।


ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलंपिक तक का सफर

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को यह सफलता कठोर मेहनत और लंबे संघर्ष के बाद मिली है। नीरज ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की थी। नीरज ने 2016 में पोलैंड में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड -20 चैम्पियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड जीता था, जिसके बाद उन्हें आर्मी में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर के तौर पर नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 2018 में जकार्ता, इंडोनेशिया में एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रकार नीरज पहले भारतीय बने जिन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता।  2018 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नीरज कंधे की चोट का शिकार हो गए और वो काफी समय तक खेल से दूर रहे। उनका 2019 का समय भी खराब गुजरा और 2020 में भी कोरोना के कारण कई इवेंट रद्द हो गए। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। जिस गोल्ड की लंबे समय से देश को दरकार थी, उसे नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में पूरा कर दिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज ने सभी खिलाडिय़ों को पछाड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates-
 https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All