महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 27 फीसदी की गिरावट, कुल 20437 यूनिट बेची

Share Product Published - 03 Mar 2022 by Tractor Junction

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 27 फीसदी की गिरावट, कुल 20437 यूनिट बेची

घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद निर्यात बाजार में 56 फीसदी की वृद्धि

देश की अग्रणी और दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2022 के लिए ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी को घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। फरवरी 2022 में महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने कुल 20 हजार 427 यूनिट बेची है। जबकि पिछले साल फरवरी 2021 में 28,146 यूनिट बेची गई थी।

महिंद्रा ने घरेलू बाजार में बेचे 18,910 ट्रैक्टर

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने फरवरी 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 18,910 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल फरवरी 2021 में 27,170 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार साल दर साल आधार पर घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यहां आपको बता दें कि ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सिलसिला जनवरी 2022 में भी बना रहा था। महिंद्रा ने जनवरी 2022 में सालाना आधार पर ट्रैक्टर बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी। कंपनी ने जनवरी 22 में घरेलू बाजार में 21 हजार 162 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने पिछले साल जनवरी 2021 में 35 हजार 562 यूनिट बेची थी। 

Mahindra Farm Equipment Sector Summary - February 2022
Particular February YTD February
  F22 F21 %Change F22 F21 %Change
Domestic 18,910 27,170 -30% 3,08,940 3,41,046 -2%
Exports 1,527 976 56% 15,995 9,512 68%
Total 20,437 28,146 -27% 3,24,935 3,23,548 0%

महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 56 फीसदी ज्यादा बेचे ट्रैक्टर

घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद महिंद्रा को निर्यात बाजार में बढ़त मिली है। कंपनी ने फरवरी 2022 में निर्यात बाजार में 1527 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल फरवरी 2021 में 976 ट्रैक्टर बेचे थे। इस पर साल दर साल आधार पर निर्यात बाजार में 56 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने जनवरी 2022 में भी निर्यात बाजार में बढ़त हासिल की थी। कंपनी ने निर्यात बाजार में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1520 यूनिट बेची थी।

महिंद्रा ने फरवरी 2022 तक 3 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा समूह में स्वराज, ट्रैकस्टार और महिंद्रा तीनों ट्रैक्टर कंपनियां शामिल है। वित्तवर्ष 2021-22 में फरवरी 2022 तक महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में 3 लाख 24 हजार 935 ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने घरेलू बाजार में 3,08,940 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि निर्यात बाजार में 15,995 ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 20-21 के मुकाबले में घरेलू बाजार में 2 फीसदी कम ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि निर्यात बाजार में 68 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। 

रबी की बुवाई के साथ कृषि संकेतक आशाजनक

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने फरवरी 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 18910 ट्रैक्टर बेचे हैं। रबी की बुवाई के साथ कृषि संकेतक अब तक के उच्चतम स्तर पर आशाजनक बने हुए हैं और खरीफ फसलों की समय पर रिकॉर्ड खरीद के कारण किसानों के पास नकदी की उच्च तरलता बन हुई है। लगातार तीसरे रबी सीजन में बुवाई क्षेत्र में रिकॉर्ड विस्तार हुआ है। हम सर्वकालीक उच्च फसल उत्पादन स्तर के लिए आशावादी हैं। वहीं अब सरकार का ध्यान आगामी सीजन में फसल सघटना बढ़ाने पर है इससे भी किसानों के हाथों में अतिरिक्त आय आएगी। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने निर्यात बाजार में 1527 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 56 फीसदी अधिक है।

महिंद्रा कंपनी के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की नंबर एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक जे.सी. महिंद्रा, के.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मुहम्मद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा को मुहम्मद और महिंद्रा के रूप में स्थापित किया गया था  बाद में 1948 में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1945 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एक से बढ़ कर एक ट्रैक्टर मॉडल आ रहे हैं। महिंद्रा ग्रुप 100 से अधिक देशों में 2 लाख 60 हजार कर्मचारियों के साथ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में काम कर रही है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back