महिंद्रा ने दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में बेचे 16 हजार 687 ट्रैक्टर

Share Product Published - 03 Jan 2022 by Tractor Junction

महिंद्रा ने दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में बेचे 16 हजार 687 ट्रैक्टर

निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1582 ट्रैक्टर बेचे

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2021 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। महिंद्रा ने दिसंबर 2021 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 18 हजार 269 ट्रैक्टर बेचे हैं। हालांकि बिक्री के आंकड़े घरेलू बाजार में कुछ निराशाजनक है लेकिन निर्यात बाजार में कंपनी ने उत्साहजनक वृद्धि की है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर 2021 के अंत तक ट्रैक्टरों के घरेलू और निर्यात बाजार में पहले से ज्यादा यूनिट बेची है।

महिंद्रा ट्रैक्टर : घरेलू बाजार में गिरावट और निर्यात में वृद्धि

महिंद्रा ने दिसंबर 2021 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 21 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 16, 687 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2020 में 21,173 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं निर्यात बाजार में दिसंबर 2021 के दौरान 1582 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2020 में 1244 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार महिंद्रा ने निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 18,269 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल कंपनी ने 22 हजार 417 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी की कुल बिक्री में भी 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वित्तवर्ष 2021-22 के 9 महीनों में सकारात्मक परिणाम

हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की सेल्स दिसंबर 2021 के दौरान घरेलू बाजार में घटी है लेकिन वित्तवर्ष 2021-22 की तीन तिमाही की सेल्स रिपोर्ट देखी जाए तो कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में 8 प्रतिशत अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर नौ महीनों के दौरान घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत ज्यादा 2 लाख 68 हजार 868 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष में इन नौ महीनों के दौरान 2 लाख 53 हजार 284 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इसी प्रकार निर्यात बाजार में 77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नौ महीनों के दौरान 12 हजार 948 ट्रैक्टर बेचे गए हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी अवधि के दौरान 7 हजार 320 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2021-घरेलू और निर्यात बाजार

Farm Equipment Sector Summary - December 2021 
December YTD December
  F22 F21 %Change F22 F21 %Change
Domestic 16,687 21,173 -21% 2,68,868 2,53,284 6%
Exports 1,582 1,244 27% 12,948 7,320 77%
Total 18,269 22,417 -19% 2,81,816 2,60,604 8%

 

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट के कई कारण रहे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 16 हजार 687 ट्रैक्टर बेचे हैं। दिसंबर महीने के दौरान ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट के पीछे कई कारण रहे। उन्होंने आगे बताया कि इस बार रबी के रकबे में वृद्धि हुई है। रबी फसलों की कटाई के बाद फसलों की बिक्री होने से किसानों के हाथ में पैसा आएगा। इसके बाद ट्रैक्टर बिक्री में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने निर्यात बाजार में 1582 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा कंपनी के बारे में

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की नंबर एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक जे.सी. महिंद्रा, के.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मुहम्मद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा को मुहम्मद और महिंद्रा के रूप में स्थापित किया गया था  बाद में 1948 में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1945 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एक से बढ़ कर एक ट्रैक्टर मॉडल आ रहे हैं। महिंद्रा गु्रप 100 से अधिक देशों में 2 लाख 60 हजार कर्मचारियों के साथ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में काम कर रही है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back