user profile

New User

Connect with Tractor Junction

महिंद्रा एंड महिंद्रा मित्सूबिशी के साथ मिलकर लाएगी ट्रैक्टर्स की नई रेंज k2

Published - 27 Feb 2020

देश की अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब जापान की कंपनी मित्सुबिशी के साथ मिलकर ट्रैक्टर्स की नई रेंज लाने जा रही है। इसके जरिए कंपनी घरेलू और वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी। यह जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने हाल ही में कंपनी के अर्निंग्स एंड कॉन्फ्रेंस कॉल में दी। 
 

k2 रेंज को घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के लिए डिजाइन किया जाएगा


गोयनका ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हम एक नए प्रोग्राम पर कार्य कर रहे हैं जो कि ट्रैक्टर की नई रेंज K2 होगी। इसके तहत ट्रैक्टर के चार वैरियंट बनाए जाएंगे। इस पर सबसे पहले मित्सूबिशी एग्रीकल्चर मशीनरी के साथ मिलकर जापान में कार्य किया जाएगा। इस रेंज को घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के लिए डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हमारे द्वारा अभी तक की सबसे महत्वाकांक्षी ट्रैक्टर डेवलेपमेंट से संबंधित कार्य योजना है। K2 रेंज के ट्रैक्टर्स 2021 के मध्य तक लांच किए जाने प्रस्तावित है। हालांकि सभी हॉर्सपावर की रेंज के ट्रैक्टर दो साल में लांच कर दिए जाएंगे। कंपनी ने संकेत दिया कि वह कृषि उत्पादकता बढ़ाने और कुशल श्रम की कमी के मुद्दों को सुलझाने के लिए बुद्धिमान ट्रैक्टरों पर भी काम कर रहा है। आपको बता दें कि लगभग पांच साल पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मित्सुबिशी एग्रीकल्चर मशीनरी के साथ एक समझौता किया और 33 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

यह भी पढ़ें : एस्कॉर्ट ने जनवरी माह में बेचे 6,063 ट्रैक्टर, बिक्री में 1.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

 

महिंद्रा के नोवो, जीवो और युवा ट्रैक्टर प्लेटफार्म पर उपलब्ध है बेहतर तकनीक

हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने नोवो, जीवो और युवा ट्रैक्टर प्लेटफार्म के जरिए बेहतर तकनीक उपलब्ध करा रही है। गोयनका ने बताया कि हालांकि महिंद्रा और स्वराज ब्रांडों के तहत महिंद्रा की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने अपनी तकनीकी बढ़त दिखाने के लिए नोवो, जीवो और युवा प्लेटफार्म के तहत नए फीचर्स के साथ प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं। 
 
 

यह भी पढ़ें : Tractor Sales January 2020; John Deere Tractor Recorded 46 Percent Growth

 

चालू तिमाही में 5 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि

गोयनका ने कहा कि ट्रैक्टर बाजार में चालू तिमाही में लगभग पांच प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि होगी। लेकिन उद्योग राजकोषीय घाटा लगभग सात प्रतिशत कम कर देगा। ट्रैक्टर उद्योग में अप्रैल-दिसंबर 2019 की अवधि के दौरान 5.66 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट रही थी। एक साल पहले की अवधि की तुलना में निर्यात में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 59 हजार यूनिट है। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के विकास की भविष्यवाणी करना बहुत जल्दबाजी होगी। लेकिन पांच प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। देश में रबी की फसल अच्छी रही है और जलाश्यों में जल का स्तर भी बढ़ा है। इस बार मानसून भी सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है, जो ट्रैक्टर उद्योग के लिए अच्छा होगा। 
 
 सबसे कम दाम में महिंद्रा ट्रैक्टर
 

We also Offer Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC

Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

 
कृषि, ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों के क्षेत्र में नई तकनीक व सरकारी योजनाओं की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All