करतार ने लांच किए 3 नए ट्रैक्टर -करतार 4036, करतार 4536 और करतार 5136
Published - 09 Nov 2021
by Tractor Junction
करतार ट्रैक्टर : भोपाल में खुला नया शोरूम, जानें, नए ट्रैक्टर की विशेषताएं और कीमत
कम्बाइन हार्वेस्टर के लिए प्रसिद्ध करतार एग्रो ने अब ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं। पिछले दिनों करतार एग्रो ने अपने तीन नए ट्रैक्टर मॉडल बाजार में उतारे हैं और इसी के साथ करतार एग्रो का नाम भी ट्रैक्टर निर्माण करने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। बता दें कि करतार कम्बाइन हार्वेस्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है जिसके हार्वेस्टर की मांग बाजार में काफी रहती है। कंपनी की विश्वसनीयता और टीकाऊपन के लिए एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। अब चूंकि ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में करतार एग्रो ने कदम बढ़ा दिए है जिससे आशा की जाती है कि कंपनी ट्रैक्टर बिक्री में भी नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
40, 47 और 51 हार्स पॉवर श्रेणी में हैं ये नए ट्रैक्टर मॉडल
मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार करतार एग्रो ने दीपावली त्यौहार के पहले ट्रैक्टर के 3 नए मॉडल लांच किए हैं। ये 40, 47 और 51 हार्स पॉवर श्रेणी में हैं। नए मॉडल में कंपनी के नए शोरूम ही भोपाल में कंपनी के नये शोरूम लुधियाना एग्रो सेल्स का शुभारंभ भी किया गया। यह संस्थान करतार एग्रो के डीलर देवेन्द्र चौकसे द्वारा संचालित है।
कंपनी के वाईस प्रेसीडेंट शिवित वोहरा ने बताया कि करतार एग्रो के हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्र पूर्व से ही किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस लोकप्रिय सफलता के बाद कंपनी ने ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने बताया कि करतार एग्रो 1975 से भारतीय किसानों के लिए कृषि यंत्रों का निर्माण कर रहा है। नवीन शोरूम लुधियाना एग्रो सेल्स भोपाल के संचालक देवेन्द्र चौकसे ने बताया कि हमारे संस्थान से करतार एग्रो के ट्रैक्टरों के विक्रय के साथ ट्रैक्टर एवं कंपनी के कृषि यंत्रों की सर्विस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कंपनी के भोपाल में खुले नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा, कृषि अभियांत्रिकी विभाग म.प्र. के संचालक राजीव चौधरी, कंपनी के वाईस प्रेसीडेंट शिवित वोहरा, ब्रांड मैनेजर अवजोत सिंह एवं अनूप सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि यंत्री अनिल पोरवाल, एस. पी. अहिरवार एवं क्षेत्र के किसान भी उपस्थित रहे।
करतार ट्रैक्टर के तीन नए मॉडल की विशेषताएं
- कंपनी के वाईस प्रेसीडेंट शिवित वोहरा के अनुसार ट्रैक्टर के नये मॉडल करतार 4036, करतार 4536 और करतार 5136 कम डीजल खपत में जबरदस्त माइलेज देते हैं।
- करतार 4036 मॉडल सिंगल क्लच, मैकेनिकल स्टेयरिंग के साथ उपलब्ध है।
- करतार 4536 और करतार 5136 ड्यूल क्लच, पावर स्टेरिंग के साथ उपलब्ध है।
करतार एग्रो के बारे में
करतार ब्रांड की स्थापना 1975 में हुई थी, तब से करतार कृषि उपकरण निर्माण में सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक के रूप में उच्च स्थान पर है। कंपनी ने किसानों के बीच विश्वास और क्रांति की उत्कृष्ट स्थिति अर्जित की है। करतार दुनिया के सभी बाजारों में कृषि उपकरणों की अपनी इंजीनियर रेंज की आपूर्ति करता है। वे किसानों को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लागत प्रभावी और मूल्य वर्धित समाधान प्रदान करते हैं। करतार उपकरण उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं और इसका उपयोग करना आसान है। करतार इन उपकरणों को बाजार की जरूरतों के अनुसार रखने के लिए बेहतरीन कच्चे माल और उन्नत मशीनों का उपयोग करता है। करतार प्रदर्शन और गुणवत्ता का सबसे अच्छा उदाहरण है। करतार अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय होता जा रहा है।
करतार के सभी उपकरणों की कीमत और अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
किसान भाई ट्रैक्टर जंक्शन पर, सभी करतार उपकरणों, करतार इम्प्लीमेंट्स की कीमत और विशिष्टताओं के बारे में सभी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- http://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - http://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok