user profile

New User

Connect with Tractor Junction

पद्म पुरस्कार 2022 : अब पद्म पुरस्कार के लिए आप भी हो सकते हैं नामित

Published - 14 Jul 2021

जानें, क्या है पद्म पुरस्कार और इसके लिए कहां और कैसे करना होगा नामांकन

अब आप भी पद्म पुरस्कार के लिए नामित हो सकते हैं, बशर्त कि आप जमीनी स्तर पर कोई असाधारण कार्य कर रहे हों। पद्म पुरस्कार को लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें जो जमीन स्तर पर असाधारण कार्य कर रहे है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं, लेकिन उनके बारे में लोगों को कम जानकारी सुनने को मिलती है। क्या आप इनमें से ऐसे प्रेरक व्यक्तियों के बारे में जानते हैं। अगर आप इन्हें जानते हैं तो इन्हें आप पद्म पुरस्कारों के लिए नामित कर सकते हैं। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  


पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक भेज सकते हैं नाम

पीएम ने ऐसे प्रेरणादायी लोगों के नाम 15 सितंबर तक भेजने को कहा है। उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया कि भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। इसके लिए नामांकन 15 सितंबर तक खुले हुए हैं। 


यहां कर सकते हैं पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन

पद्म पुरस्कार के लिए कोई भी व्यक्ति नाम दे सकता है। यदि आप भी किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो समाज के हित में जमीनी स्तर पर कोई असाधारण कार्य कर रहा है तो आप उस व्यक्ति का नाम पद्म पुरस्कार के लिए दे सकते हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें ऑनलाइन ही की जाएंगी। सरकार ने सेल्फ नॉमिनेशन का भी प्रावधान किया है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएंगी।


इन क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वालों को मिलता है पद्म पुरस्कार

यह पुरस्कार कार्य में विशिष्टता की पहचान करने का प्रयास करता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए नस्ल, व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों के साथ काम करने वालों सहित सरकारी कर्मचारी, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। 


पद्म पुरस्कार बनेगा जनता का पद्म

मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से असाधारण कार्य करने वाले लोगों को जो गुमनाम थे उन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। मोदी सरकार का कहना है कि सरकार इन पद्म पुरस्कारों को जनता का पद्म में परिवर्तित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकनों/सिफारिशों को भेजें।


इस तरह करना होगा पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन

नामांकन/सिफारिशों में उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी जरूरी विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियां/सेवा/संबंधित क्षेत्र/अनुशासन तथा उसकी/उसके लिए अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल हों। इस संबंध में और विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट  (www.mha.gov.in) पर शीर्षक ‘पुरस्कार एवं पदक’ के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और विधि वेबसाइट https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.asp& के लिंक पर उपलब्ध हैं।


इस साल इन हस्तियों को मिला सम्मान

साल 2021 में 102 बड़ी हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल था। वहीं तरुण गोगोई और राम विलास पासवान (मरणोपरांत), सुमित्र महाजन को पद्म भूषण से नवाजा गया। 


क्या है पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है तथा सामान्यत: मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। 


तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। जो इस प्रकार से हैं-

  • पद्म विभूषण, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पद्म भूषण, उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पद्म श्री, किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।  


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All