पीएम किसान सम्मान निधि योजना : इस राज्य के किसानों को भी मिलेगा योजना का लाभ

जानें, पीएम किसान योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा और किन्हें नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब तमिलनाडु के किसानों को भी मिलेगा। इसके लिए इस योजना के तहत किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। राज्य के इच्छुुक किसान आवेदन कर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाता है जिसके तहत साल में किसानों के खातें में 6 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। यह सहायता राशि केंद्र सरकार की ओर से हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तमिलनाडु राज्य भी इस योजना से जुड़ गया है। यहां के किसानों को भी अब इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कि पहले कई राज्यों ने इस योजना को लागू नहीं किया था। लेकिन धीरे-धीरे शेष  राज्य भी इस योजना को अपने यहां लागू कर रहे हैं। इस क्रम में तमिलनाडु का नाम भी जुड़ गया है।  

पात्र किसानों का होगा सर्वे, विशेष समितियां बनाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसा कि तमिलनाडु में पीएम किसान योजना के लिए छोटे और सीमांत किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलेक्टर वी. जयचंद्र भानु रेड्डी ने कहा कि योजना के तहत कवरेज बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने सीमांत जोत वाले किसानों को पहचानने के लिए ब्लॉक, फिरका और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष समितियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए पंजीकरण कराने के लिए अपने मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार कार्ड, बैंक पासबुक और भूमि दस्तावेजों की प्रतियों के साथ अपने निकटतम सेवा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं ।

आने वाली है पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

किसानों को केंद्र सरकार की ओर से अब पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त दी जानी है। किसानों को भी 11वीं किस्त का बेसब्री से इंजतार है। तो बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है। इसलिए किसान अपना स्टे्टस जरूर चेक करते रहें। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वे लाभार्थी जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है वे जल्द से जल्द इस काम को निपटाएं ताकि बिना रूकावट उन्हें योजना का लाभ मिल सके। बता दें कि 2021 में, केंद्र ने 14 मई को किस्त जारी की थी, इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी सरकार इसी अवधि के आसपास पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी कर सकती है।

केवाईसी प्रक्रिया करने वाले किसानों को ही मिलेगी अगली किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले इस बात पर ध्यान दें कि यदि वे केवाईसी पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। इसलिए ई-केवाईसी जरूर करवाएं। किसान केवाईसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा कर सकते हैं।

  • लाभार्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट या उनके नजदीकी सीएससी या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार आधारित केवाईसी पूरा कर सकते हैं।
  • सीएससी केंद्र में आपको अधिकारी को दस्तावेज केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज देने होंगे। वे आपके सभी विवरणों को अपडेट करने जैसे आवश्यक कार्य कर देंगे।
  • वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप स्वयं ईकेवाईसी कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आपके द्वारा दिया गया विवरण सही और प्रमाणिक होना चाहिए।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : ई- केवाईसी की ऑनलाइन प्रक्रिया

ई-केवाईसी के लिए किसानों को आधार कार्ड के जरिये वेरिफिकेशन को पूरा करना होता है। ई-केवाईसी करने का तरीका इस प्रकार से है-

  • ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां दायीं और आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा।
  • फार्मर्स कॉर्नर के पास ही ई-केवाईसी का लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
  • आधार नंबर डालने के बाद इमेज कोड एंटर करें और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
  • अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही है, तो ओटीपी एंटर करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

केवाईसी के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

जैसा पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी/ई-केवाईसी की ऑनलाइन प्रक्रिया में कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है इसमें आधार कार्ड सबसे जरूरी है। इसके साथ और भी कई दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार से है-

  • लाभार्थी किसान का आधार कार्ड
  • किसान का पासपोर्ट
  • किसान का मतदाता पहचान-पत्र
  • किसान का ड्राइविंग लाइसेंस
  • किसान का पैन कार्ड
  • किसान के जमीन के कागजात
  • बैंक खाता विवरण के लिए पास बुक की कॉपी
  • पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के लिए कोई एक दस्तावेज लगा सकते हैं।


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price