कर्ज माफी योजना : इन किसानों को जल्द मिल सकता है कर्ज माफी का लाभ
Published - 25 Feb 2022 by Tractor Junction
पंजाब में 10.25 लाख किसानों को कर्जमाफी देने का है लक्ष्य
देश के कई राज्यों में किसानों के सहाकारी बैंक से लिए गए ऋण माफ किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश के बाद अब पंजाब में भी किसानों को कर्ज माफी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसका ऐलान विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया था। अब जल्द ही इसकी क्रियान्विति हो सकती है। जैसा कि पंजाब में विभानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब 10 मार्च 2022 को इसका परिणाम आना बाकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यदि पंजाब की चन्नी सरकार फिर से सत्ता आती है तो वह अपने जीत के जश्न के साथ ही किसानों को कर्ज माफी का लाभ प्रदान कर सकती है। यानि किसानों के पुराने कर्ज माफ करने की कार्रवाई अमल में आई जा सकती है। बता दें कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आचार संहिता लागू है। इससे कर्जमाफी योजना पर अभी फिलहाल कोई काम नहीं हो पा रहा है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नई सरकार बनने पर ही कर्जमाफी का लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को पंजाब कर्ज माफी योजना की जानकारी दे रहे हैं।
पंजाब में किसानों का कितना कर्जा होगा माफ
जैसा कि विधानसभा चुनाव से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के किसानों के लिए कर्ज माफी का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि योजना के तहत राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं कर्ज माफी योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की ऋण माफी को मंजूरी देने के लिए 1,200 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की घोषणा की गई थी। सरकार की इस कर्ज माफी की घोषणा से लगभग दो लाख परिवारों के कुल 10.25 लाख किसान को फायदा पहुंचाना लक्ष्य है।
क्या है कर्ज माफी योजना पंजाब
पंजाब में कर्ज माफी योजना की घोषणा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने की थी। इस योजना के तहत राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार कि ओर से 1200 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। किसान कर्ज माफी योजना का लाभ राज्य के उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास अधिकतम 5 एकड़ तक की जमीन है। यानि कर्ज माफी योजना का लाभ सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
Kisan Karj Mafi Yojna : राज्य में अब तक कितने किसानों के कर्ज हुए माफ
पंजाब सरकार की ओर से इससे पहले राज्य सरकार द्वारा 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपए का कार्ज माफ किया गया था। जिनमें से 1.34 लाख छोटे किसान और 4.29 लाख सीमांत किसान थे। छोटे किसानों के 980 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए थे एवं सीमांत किसानों के 3630 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए थे।
पंजाब कृषि ऋण माफी योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें
- कर्ज माफी योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
- कर्ज माफी योजना के लाभ लेने के लिए किसान के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- कर्ज माफी योजना के लिए छोटे एवं सीमांत किसान ही पात्र होंगे।
- इस योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे जिन्होंने कृषि कार्य के लिए ऋण लिया हो। अन्य प्रोयोजन के लिए गए ऋण माफ नहीं किए जाएंगे।
कर्ज माफी योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Punjab Agriculture Loan Waiver Scheme)
कर्ज माफी योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
Punjab Kisan Karj Mafi Yojana : आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
• किसान के खेत के कागजात, खसरा खतौनी की कॉपी
• बैंक लोन वितरण के कागजात (किस बैंक से ऋण लिया गया हैं)
• किसान का मूल निवास प्रमाण-पत्र
• किसान का आय प्रमाण-पत्र
• किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
• किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
पंजाब किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन कैसे करें
बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से अभी केवल कर्ज माफी की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत किसानों को कर्ज माफी के लिए अभी राशि जारी नहीं की गई। इस योजना में किसानों को कर्ज माफी के लिए आवेदन करने के लिए अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट लांन्च नहीं की गई है। जैसे ही सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी तथा पंजाब किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट से संबंधित जानकारी जारी होगी तो हम आपको आपको ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से जरूर बताएंगे। इसलिए बने रहिए हमारे साथ।
पंजाब कर्ज माफी योजना की खास बातें
• कर्ज माफी योजना पंजाब के तहत केवल उन्हीं किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा जिनके पास अधिकतम 5 एकड़ तक की जमीन है।
• कर्ज माफी योजना का लाभ छोटे एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
• इस योजना के तहत उन किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा जिन किसानों ने सहकरी समिति, ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया है।
• इस योजना के तहत राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
• इस योजना का लाभ प्रदेश के कुल 10.25 लाख किसानों को मिलेगा।
• किसानों के कर्ज माफ करने के लिए राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का बजट जारी किया हुआ है।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।
Certified Used Tractors
Check Tractor Price