स्टेकिंग विधि से सब्जियों की खेती करने पर मिलेगी 1.25 लाख रुपए की सब्सिडी
Published - 15 Jun 2022 by Tractor Junction
जानें, क्या है सब्जियों के उत्पादन की स्टेकिंग विधि और इससे लाभ
देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार से सहायता दी जा रही है। इसमें मुख्य रूप से योजना के माध्यम से सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार की ओर से स्टेकिंग विधि से सब्जियों की खेती करने पर किसानों को सवा लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। स्टैंकिंग विधि का सबसे बड़ा लाभ ये हैं कि इस विधि से सब्जियों का उत्पादन करने पर सब्जियां सड़ती नहीं है और उत्पादन भी बेहतर होता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसान भाइयों को सब्जियों की स्टेकिंग विधि और इस पर सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता/अनुदान की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है स्टेकिंग विधि
सब्जी उत्पादन की यह तकनीक/विधि बहुत ही आसान है। इस तकनीक में बहुत ही कम सामान का प्रयोग होता है। स्टैंकिंग विधि में बांस व लोहे के सहारे तार और रस्सी का जाल बनाया जाता है और सब्जियां उगाई जाती हैं। इस विधि से सब्जियों की पैदावार में भी बढ़ोतरी हो रही है।
किन प्रकार सब्जियों के उत्पादन में अपनाई जा सकती है ये तकनीक/विधि
टमाटर, बैंगन, मिर्च, करेला, खीरा जैसी लता वाली सब्जियों की खेती के लिए स्टेकिंग तकनीक या विधि का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इन फसलों को सडऩे से बचाने के लिए उनको सहारा देना जरूरी होता है।
किस तरह काम करती है स्टेकिंग विधि/तकनीक
यह विधि से लता वाली सब्जियों की खेती के लिए बेहद उपयोगी विधि है। इस विधि के तहत सबसे पहले मेड़ के किनारों पर करीब 10 फीट की दूरी पर 10 फीट ऊंचे बांस के डंडे खड़े कर दिए जाते हैं। इसके बाद डंडों पर 2-2 फीट की ऊंचाई पर लोहे का तार बांधा जाता है। अब पौधों को सुतली की सहायता से तार पर बांध दिया जाता है, ताकि पौधे का विकास ऊपर की ओर बढ़ता रहे। इस तरह पौधों की ऊंचाई 8 फीट तक की हो जाती है। इसके साथ ही पौधा मजबूत होकर बेहतर फल देता है।
स्टेकिंग विधि अपनाने से होने वाले लाभ
- टमाटर, बैंगन, मिर्च, करेला जैसी लता फसलें जिन्हें सहारे की जरूरत होती है, इस विधि की सहायता से उन्हें सडऩे से बचाया जा सकता है।
- लताएं वाले पौधे फलों का ज्यादा भार सहन नहीं कर पाते हैं, लेकिन स्टेकिंग विधि से पौधे ऊपर की ओर बढ़ते हैं जिससे उनके खराब होने डर नहीं रहता है।
- इस विधि की सहायता से पौधा ऊपर की ओर विकास करता है। इससे वह भूमि के संपर्क में नहीं आ पाता है जिससे नमी की वजह से फल के खराब होने की गुजांइश नहीं रहती है। यदि फल मिट्टी के पास रहेगा तो वह सड़ जाएगा। ऐसे में यह विधि बहुत ही सुरक्षित है।
- इस विधि की खास बात ये हैं कि इस विधि में पौधा ऊपर की ओर विकास करता है जिससे उसके टूटने का डर नहीं रहता है।
स्टेकिंग तकनीक/विधि से सब्जी उत्पादन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी
हरियाणा सरकार की ओर से स्टेकिंग विधि से सब्जी उत्पादन करने के लिए राज्य के किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का विवरण इस प्रकार से है-
- इस योजना के तहत बांस व लोहे की स्टेकिंग पर अलग-अलग अनुदान दिया जाता है।
- बांस स्टेकिंग की लागत 62 हजार 500 रुपए की धनराशि प्रति एकड़ पर 31250 से लेकर 56250 रुपए अनुदान दिया जाएगा।
- वहीं लोहे की स्टेकिंग लागत एक लाख 41 हजार रुपए प्रति एकड़ पर 70500 से लेकर एक लाख 26 हजार रुपए अनुदान दिया जा रहा है।
- बता दें कि बांस स्टेकिंग व लौह की स्टेकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र 1 से 2.5 एकड़ है। इस योजना के तहत अधिकतम अनुदान सवा लाख रुपए तक मिल सकता है।
- इसके बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट और 0172-2582322 पर देखी जा सकती है।
योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा सरकार की ओर से स्टेकिंग विधि पर अनुदान योजना में सब्सिडी पाने के लिए आपको आवेदन करते समय जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वो इस प्रकार से हैं-
- हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होने का प्रमाण-पत्र
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाले किसान का मोबाइल नंबर
- आवेदक का एक पासपोर्ट साइज का फोटो
- आवेदन करने वाले किसान का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का पहचान पत्र
- जमीन के कागजात जिसमें खसरा खतौनी की कॉपी
- बैंक खाता विवरण (बैंक पासबुक के प्रथम पेज की फोटो कॉपी)
सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान कहां करें आवेदन
बांस स्टेकिंग व लोहे की स्टेकिंग का प्रयोग वाली इस योजना का क्रियान्वयन राज्य के उद्यानिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक किसान योजना का लाभ लेने के लिए विभाग के बागवानी पोर्टल http://hortharyanaschemes.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी जमीन और फसल का भी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
Certified Used Tractors
Check Tractor Price