सोलर रूफटॉप योजना : छत पर सोलर पैनल लगवाएं, 20 साल तक मुफ्त बिजली पाएं

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने तय की सोलर पैनल की दरें, जानें, क्या है सोलर रूफटॉप योजना और इसके लाभ

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अब लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष हेतु घर की छतों पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए रेट एवं दी जाने वाली सब्सिडी तय कर दी है। इच्छुक व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत प्रदेश के नागरिकों को सोलर पैनल लगवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा तय की गई राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद आप घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर अगले 20 साल तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं।

बता दें कि देश में अक्षय उर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सौर उर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत लोगों को सब्सिडी पर सोलर पैनल दिए जाते हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग घटकों को शामिल किया गया है, इसमें ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप योजना भी शामिल हैं। इस योजना का क्रियान्वयन पूरे देश में किया जा रहा है। योजना का लाभ लेकर आम लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाकर घरों की बिजली आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों में सोलर पैनल के लिए दी जाने वाली सब्सिडी उन राज्यों के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है। हम यहां मध्यप्रदेश सरकार की ओर से तय की गई दरें व सब्सिडी के विषय में बता रहे हैं।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


मध्यप्रदेश में सोलर पैनल पर दी जाने वाली सब्सिडी

मध्यप्रदेश राज्य में सरकार द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घरेलू संयोजनों पर सोलर रूफटाप लगाने के लिए निविदा के माध्यम से रेट तय कर ठेकेदारों (एजेंसियों) को कार्य आवंटित कर दिया है। तय रेट विगत वर्षों से काफी कम हैं जो कि तीन कि.वा. तक रेट 37000/- प्रति कि.वा. तथा 3 से 10 कि.वा. तक रेट 39,800/- प्रति कि.वा. है। इसमें 3 कि.वा. तक 40 प्रतिशत तथा 3 कि.वा. से अधिक शेष भार पर 20 प्रतिशत सब्सिडी शामिल है। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को कॉमन सुविधा वाले संयोजन पर 500 कि.वा. तक (10 कि.वा. प्रति घर) 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी ।

 


सोलर पैनल लगवाने के लिए निर्धारित दरें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रति किलोवाट के अनुसार सोलर प्लांट के रेट तय कर दिए है, इस राशि में दी जाने वाली सब्सिडी शामिल है। सब्सिडी घटाकर एजेन्सी को भुगतान की जाने वाली राशि 3 के 2 हेतु 66,600 रुपए और 5 के2 पर 1,35,32 रुपए है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी द्वारा दिए तकनीकी विवरण के कार्य के लिए उक्त राशि से अधिक भुगतान नहीं करें। 1 कि.वा. से ऊपर - 3 कि.वा. तक -रू. 37,000/- प्रति कि.वा. 3 कि.वा. से ऊपर -10 कि.वा. तक - रुपए 39,800/- प्रति कि.वा. 10 कि.वा. से ऊपर -100 कि.वा. तक- रुपए 36,500/- प्रति कि.वा. 100 कि.वा. से ऊपर - 500 कि.वा. तक- रुपए 34,900/- प्रति कि.वा. के हिसाब से दरें निर्धारित हैं।


क्या है सोलर रूफटॉप

सोलर रूफटॉप, सौर पैनल होते है जिन्हें को वाणिज्यिक, संस्थान या आवासीय भवनों की छतों के ऊपर लगाया जाता है। वे सूर्य से उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा को लेकर इसे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। इस सेटअप को सौर रूफटॉप फोटो-वोल्टाइक सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है। यह ऊर्जा के स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल रूप का उत्पादन करता है, जिसका अर्थ है कि यह किसी भी प्रकार के प्रदूषण या हानिकारक गैसों का उत्पादन नहीं करता है।


सोलर रूफटॉप लगवाने के फायदे

अपने घर/ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की छत/घर से लगी हुई खुली जगह पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पर होने वाले खर्च को बचाया जा सकता है। सोलर पैनल से बिजली 25 साल तक मिलेगी और इसके लगाने के खर्च का भुगतान 4-5 वर्षों में बराबर हो जाएगा। इसके बाद अगले 20 वर्षों तक सोलर से बिजली का लाभ सतत् मिलता रहेगा। इससे कार्बन फुटप्रिंट कम होगा और पर्यावरण को लाभ मिलेगा। 1 कि.वा. सौर ऊर्जा के लिए लगभग 10 वर्ग मीटर की जरूरत होगी। 3 कि.वा. तक के सोलर प्लांट पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी और 3 कि.वा. के बाद 10 कि.वा. तक 20 प्रतिशत की सब्सिडी भारत सरकार द्वारा मिलेगी।


कहां करें आवेदन

घर पर सोलर पैनल लगवाने के इच्छुक व्यक्ति जो अपने घर पर या अपनी हाउसिंग सोसाइटी में सोलर प्लांट लगवाना चाहते हैं वह ऑनलाइन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाईट https://portal.mpcz.in/web/ पर आवेदन कर सकते हैं। कंपनी द्वारा अधिकृत एजेंसी, तकनीकी विवरण, सब्सिडी व भुगतान की जाने वाली राशि की जानकारी के लिए विद्युत वितरण कंपनी के निकटतम कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के टोल फ्री नंबर 1912 पर या केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर 1800-180-3333 संपर्क किया जा सकता है।

 

 

विशेष

हालांकि हमने सोलर पैनल लगवाने की सरकारी योजना की पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। फिर भी इस योजना के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए इसकी विभागीय वेबसाइट https://portal.mpcz.in/web/ विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price