user profile

New User

Connect with Tractor Junction

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : किसानों को मिला 495 करोड़ 98 लाख रुपए का क्षतिपूर्ति मुआवजा

Published - 15 Jul 2020

छत्तीसगढ़ में 25 जिलों के 1 लाख 12 हजार 805 किसानों को मिला योजना का लाभ

हर साल प्राकृतिक आपदा, असमय बारिश ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचता है। इसके लिए सरकार द्वारा फसल बीमा योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत किसान को फसल का बीमा कराने पर नुकसान होने की दशा में नुकसान की भरपाई के लिए बीमा दावों का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में खरीफ की फसलों को प्राकृतिक आपदा, असमय बारिश व ओलावृष्टि के कारण काफी नुकसान पहुंचा, साथ ही रबी की फसल में भी नुकसान हुआ। इससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी। जहां अन्य राज्यों में किसान को फसली नुकसानी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य ने सबसे पहले किसानों को फसली नुकसानी के मुआवजे की भरपाई की है।

इस योजना के तहत बीमा कंपनी द्वारा जिन किसानों ने अपनी फसल बीमा करवा रखा था उन किसानों के दावों का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया गया है। इसके अंतर्गत 1 लाख 12 हजार 805 किसानों को 495 करोड़ 98 लाख रुपए की रबी की फसल की दावा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया गया है।

 

 

25 जिलों के 1 लाख 12 हजार 805 किसानों को मिला रबी फसल नुकसानी का मुआवजा

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 जिलों के किसानों को रबी फसल में नुकसानी का मुआवजा दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 1 लाख 12 हजार 805 किसानों को रबी फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए 495 करोड़ 98 लाख रुपए की दावा राशि का भुगतान बीमा कंपनियों द्वारा किया गया। इन 25 जिलों में बीमा दावों का भुगतान प्राकृतिक आपदा के कारण निर्धारित उपज से वास्तविक उपज कम प्राप्त होने के आधार पर किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा रबी फसलों के बीमा के लिए बीमा कंपनियों को 57 करोड़ 94 लाख रुपए के कुल प्रीमियम भुगतान किया गया था।

राज्य के किस जिले में कितने किसानों को कितना किया भुगतान

  • बलरामपुर जिले के 279 किसानों को 5.77 लाख रुपए
  • जांजगीर-चांपा जिले के 60 किसानों  को 1.67 लाख रुपए
  • जशपुर जिले के 22 किसानों को 27 हजार रुपए
  • कबीरधाम जिले के 17,638 किसानों  को 59 करोड़ 27 हजार रुपए
  • मुंगेली के 1890 किसानों को 303 करोड़ 9 लाख 57 हजार रुपए
  • बालोद के 2095 किसानों को 5 करोड़ 13 लाख 20 हजार रुपए
  • बलौदाबाजार के 137 किसानों को 22 लाख 69 हजार रुपए
  • बस्तर के 73 किसानों को 3 लाख 59 हजार रुपए
  • बेमेतरा के 39740 किसानों को 215 करोड़ 19 लाख 36 हजार रुपए
  • बिलासपुर के 849 किसानों को 34 लाख 72 हजार रुपए
  • दंतेवाड़ा जिले के 32 किसानों को 83 हजार रुपए
  • धमतरी के 202 किसानों को 52 लाख 24 हजार रुपए 
  • दुर्ग जिले के 11,105 किसानों को 49 करोड़ 4 लाख 61 हजार रुपए, 
  • गरियाबंद के 15 किसानों को एक लाख 53 हजार रुपए 
  • कोण्डागांव के 12 किसानों  को एक लाख 62 हजार रुपए 
  • कोरबा के 30 किसानों को 8 हजार रुपए 
  • कोरिया के 224 किसानों को 16 लाख 4 हजार रुपए 
  • रायगढ़ के 4 किसानों को 43 हजार रुपए
  • रायपुर के 101 किसानों को 17 लाख 9 हजार रुपए 
  • राजनांदगांव के 37,293 किसानों को 162 करोड़ 56 लाख 61 हजार रुपए, 
  • सुकमा के 10 किसानों को 16 हजार रुपए
  • सूरजपुर के 178 किसानों को 7 लाख 4 हजार रुपए 
  • सरगुजा के 799 किसानों को 29 लाख 32 हजार रुपए
  • कांकेर के 7 किसानों को 15 हजार रुपए

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।   

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All