प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना : ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पर 55 प्रतिशत सब्सिडी
Published - 06 Sep 2021
by Tractor Junction
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2021 जानें, कहां और कैसे करना है आवेदन और क्या देने होंगे दस्तावेज
वर्तमान में खेतीबाड़ी और बागवानी के कामों में कृषि यंत्रों का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। आज अधिकांश किसान इन यंत्रों का प्रयोग करके समय और श्रम की बचत कर रहे हैं। इससे किसानोंं को अधिक उत्पादन और आय में बढ़ोतरी हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को मिनी तथा माईक्रो सिंचाई पद्धति को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को वर्ष 2021 में माईक्रो इरिगेशन के तहत सब्सिडी दे रही है। इसके लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन जिलों के किसानों को सिंचाई यंत्रों पर मिलेगा सब्सिडी का लाभ
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सूक्ष्म सिंचाई के तहत मध्य प्रदेश के आदर्श विकास खंड हेतु कृषि सिंचाई यंत्रों हेतु लक्ष्य जारी किए गए हैं। इसके तहत ड्रिप सिंस्टम मिनी / माइक्रो स्प्रिंकलर सेट, पोर्टेबल स्प्रिंकलर सेट के लिए किसानों को 55 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए मध्य प्रदेश के 23 जिलों के लिए ही लक्ष्य जारी किए गए हैं। इसके तहत अशोकनगर, आगर-मालवा, बालाघाट, छिंदवाडा, दमोह, दतिया, देवास, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, सतना, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सिंगरौली, उज्जैन, उमरिया के किसान भाई आवेदन कर सकते हैं। जो 6067.00 है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जारी किए गए लक्ष्य
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य द्वारा निर्धारित लक्ष्य 6067.00 है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग लक्ष्य जारी किए गए है जो इस प्रकार से हैं-
- ड्रिप सिंचाई के लिए निर्धारित लक्ष्य: ड्रिप के लिए कुल लक्ष्य 1310.00 है जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 75, अनुसूचित जाति के लिए 60 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 150 का लक्ष्य जारी किया गया है।
- मिनी माइक्रो स्प्रिंकलर के लिए निर्धारित लक्ष्य: मिनी माइक्रो स्प्रिंकलर के लिए कुल 2697.00 का लक्ष्य है, जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 2223.00, अनुसूचित जाति के लिए 349.00 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 125.00 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए निर्धारित लक्ष्य: पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए कुल 2060.00 का लक्ष्य है। जिसमें से सामान्य वर्ग के लिए 1710.00, अनुसूचित जाति के लिए 219.00 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 131.00 का लक्ष्य जारी किया गया है।
ड्रिप सिस्टम एवं स्प्रिंकलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ( Subsidy on drip and sprinkler )
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ( पीएमकेएसवाई ) के घटक पर ड्राप मोर क्रॉप पर (माईक्रोइरीगेशन) के तहत योजना के तहत ड्रिप सिस्टम और स्प्रिंकलर पर वर्गानुसार सब्सिडी का निर्धारण किया गया है जो इस प्रकार से हैं-
- स्प्रिंकलर सेट पर सरकार से मिलने वाला अनुदान : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के घटक पर ड्राप मोर क्रॉप पर (माईक्रोइरीगेशन) के तहत स्प्रिंकलर सेट पर लघु एवं सीमांत के सभी वर्गों के किसानों को इकाई लागत का 55 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के किसानों को इकाई लागत का 45 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
- ड्रिप सिस्टम पर मिलने वाला अनुदान : ड्रिप सिस्टम पर भी लघु एवं सीमांत के सभी वर्गों के किसानों को इकाई लागत का 55 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के किसानों को इकाई लागत का 45 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
ड्रिप सिस्टम और स्प्रिंकलर की कीमत
यदि किसान एक एकड़ में ड्रिप सिस्टम लगवाते हैं तो अनुमानित एक लाख 20 हजार रुपए प्रति एकड़ का खर्चा आता है। इसी तरह अगर किसान एक हेक्टेयर में स्प्रिंकलर सेट लगवाते हैं, तो लगभग 70 हजार से 1.40 लाख रुपए तक का खर्चा आता है।
ड्रिप सिस्टम और स्प्रिंकलर हेतु आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री सिंचाई यंत्र योजना के तहत आवेदन करते किसान भाइयों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिन्हें किसानों को आवेदन पत्र भरते समय अपने साथ रखना चाहिए। वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं--
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ट की कापी
- जाति प्रमाणपत्र (केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों के लिए)
- बिजली कनेक्शन का प्रमाणपत्र जैसे बिल
- मोबाइल नंबर ओ.टी.पी हेतु
किसान ड्रिप सिस्टम और स्प्रिंकलर के लिए कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत सिंचाई यंत्रों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए किसान भाई उद्यानिकी विभाग से 6 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि लक्ष्यों के संबंध में जिलों को आवंटित लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक तक आवेदन ही किए जा सकते हैं। जैसा कि ड्रिप, मिनी / माइक्रो स्प्रिंकलर एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर सब्सिडी हेतु आवेदन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसान भाई उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश फार्मर्स सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर जाकर कृषक पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।

योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
किसान भाई यदि योजनाओं के विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं तो उधानिकी एवं मध्य प्रदेश पर की वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर
देखे सकते है। इसके अलावा विकासखंड / जिला उद्यानिकी विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।