प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : 92 हजार करोड़ रुपए के दावों का भुगतान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विशेष अभियान, ये होंगे महत्वपूर्ण काम

भारत सरकार की ओर से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है। सरकार ने अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा के दायरे में लाने के उद्देश्य से 1 से 7 जुलाई तक फसल बीमा विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत सरकार व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करके किसानों को फसल बीमा की महत्ता व लाभ से अवगत कराएंगी ताकि अधिक से अधिक किसानों तक फसल बीमा का लाभ पहुंच सके। बीते दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत फसल बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के 92 हजार करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया जा चुका है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 

 

किसानों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र व गांवों की अर्थव्यवस्था हमारे देश में मैरूदंड के समान है। देश में बड़ी संख्या में छोटे व मझौले किसान है, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर पूरी कोशिश कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन किसानों को लाभ मिलें व किसानों के जीवन में समृद्धि आएं। श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद लगातार गांव-गरीब-किसानों पर फोकस किया है। किसानों को आय सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत 6-6 हजार रुपए उनके बैंक खातों में पहुंचाना सुनिश्चित किया है। इस स्कीम में लगभग 11 करोड़ किसानों को 1.35 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि दी जा चुकी है।

 

हर साल साढ़े पांच करोड़ से अधिक किसान जुड़ते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्कीम से

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इसे स्वैच्छिक किए जाने के बावजूद हर साल लगभग साढ़े पांच करोड़ से अधिक किसान इस स्कीम से जुड़ते है, जिसका उन्हें लाभ होता है। अब तक 29.16 करोड़ किसानों ने केंद्र की फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा किया है।  उन्होंने कहा कि पीएमएफबीवाई के क्रियान्वयन में राज्य सरकारों व बीमा कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके परिश्रम का परिणाम है कि गत 4 साल में 17 हजार करोड़ रुपए की प्रीमियम किसानों द्वारा जमा की गई, जिसके मुकाबले उन्हें 92 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि क्लेम के रूप में प्रदान की गई है। और भी लगभग 3 हजार करोड़ रुपए की क्लेम राशि खानापूर्ति के बाद प्रभावित किसानों को मिलेगी। 

 

पीएम  फसल बीमा अभियान सप्ताह के तहत ये होंगे काम

  • एक जुलाई से शुरू हुआ सप्ताह भर का अभियान खरीफ 2021 सीजन के तहत सभी अधिसूचित क्षेत्रों को कवर करेगा, जिसमें 75 आकांक्षी जिलों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा, जहां फसल बीमा की पहुंच बहुत कम है।     
  • मंत्री ने कहा कि भारत में इस योजना का विस्तार करने की आवश्यकता है ताकि फसल बीमा कवरेज बढ़ाया जा सके और अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
  • कृषि मंत्री ने राज्य सरकारों और अन्य हित धारकों जैसे बैंकों और बीमा कंपनियों को संयुक्त रूप से काम करने और इन 75 आकांक्षी जिलों में काश्तकारों तक पहुंचने के लिए कहा है।    
  • तोमर ने किसानों से आगे आने और पीएमएफबीवाई का लाभ उठाने और संकट के समय आत्मनिर्भर बनने का भी आग्रह किया।   
  • मंत्री ने योजना, इसके लाभों और पंजीकरण प्रक्रिया को जानने के लिए किसानों और जमीनी समन्वयकों की मदद करने के लिए एक पीएमएफबीवाई ई-ब्रोशर, एफएओ पुस्तिका और एक गाइडबुक लॉन्च की।
  • ऑन-ग्राउंड और डिजिटल पहल के माध्यम से, किसानों को बताया जाएगा कि कैसे नामांकन किया जाए, फसल नुकसान और दावा प्रक्रिया आदि के बारे में कहां रिपोर्ट किया जाए।   
  • इतना ही नहीं, अभियान उन लाभार्थी किसानों की कहानियों को उजागर करेगा जिन्होंने न केवल पीएमएफबीवाई से लाभान्वित किया है बल्कि अपने नेतृत्व के माध्यम से पूरे कृषक समुदाय की मदद की है।
  • आदिवासी क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में किसान के साथ-साथ अभियान महिला किसानों को भी जोड़ेगा।

 

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

13 जनवरी 2016 को शुरू की गई प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य पूरे भारत में सबसे कम एक समान प्रीमियम पर किसानों को पूर्ण जोखिम समाधान प्रदान करना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बुआई के पहले से और फसल की कटाई के बाद तक के लिए बीमा सुरक्षा मिलती है। फसल बीमा योजना के तहत रबी, खरीफ, कारोबारी और बागबानी फसलों को भी शामिल किया जाता है। कारोबारी और बागबानी फसलों पर प्रीमियम ज्यादा देना पड़ता है। इन फसलों के लिए 5 फीसदी प्रीमियम देना होता है। खरीफ फसलों के लिए बीमा योजना के तहत केवल दो प्रतिशत और रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम होता है। 

 

किसान स्वयं भी करा सकते हैं फसल बीमा 

किसान भाई स्वयं भी पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीमा योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकारें रबी और खरीफ सीजन में फसल बीमा का विज्ञापन भी जारी करती हैं। पीएम फसल बीमा के ऑनलाइन आवेदन के लिए आप  www.pmfby.gov.in वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price