पीएनबी बैंक अपने ग्राहकों को दे रहा 8 लाख रुपए तक का ऋण, जाने पूरी जानकारी
Published - 07 Jan 2022 by Tractor Junction
जानें, क्या है पीएनबी इंस्टा लोन योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना चलाई जा रही है। इस योजना में पीएनबी ग्राहक इमरजेंसी में 8 लाख रुपए लोन प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल पीएनबी ने इंस्टा लोन स्कीम शुरू की है। इस योजना में ग्राहक को आवश्यकता पडऩे पर तत्काल लोन उपलब्ध कराया जाता है। यदि आप भी पीएनबी के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से पीएनबी की इंस्टा लोन योजना की जानकारी दे रहे हैं ताकि जिन लोगों का खाता पीएनबी में है वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
क्या है पीएनबी की इंस्टा लोन योजना (PNB Insta Loan)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए इमरजेंसी लोन देने की पीएनबी इंस्टा लोन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पीएनबी से आप 8 लाख रुपए तक का ऋण ले सकते हैं। इस लोन की खास बात ये हैं कि आपको ये लोन मोबाइल नंबर के जरिये मिल जाएगा। इस बात की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर दी है। जिसमें कहा गया है कि अब बैंक से लोन लेना उतना ही आसान हुआ, जितना कि खाना ऑर्डर करना है। अगर आप कम ब्याज दरों में पर्सनल लोन ढूंढ रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक के इंस्टा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लोन लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
पंजाब नेशनल बैंक (PNB Loan) से इंस्टा लोन लेने के लिए ग्राहक को अपने खाता में अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपको आासनी से ये लोन मिल सकता है।
कौन उठा सकता है योजना का फायदा
पीएनबी का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर पीएसयू कर्मचारी होना चाहिए।
कैसे करें पीएनबी इंस्टा लोन के लिए अप्लाई
अगर आप लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इस लिंक https://instaloans.pnbindia.in/personal-loan/verify-customer#! पर जाकर सीधे ही लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करना है। इसके अलावा अपना आधार नंबर एंटर करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
पीएनबी लोन के संबंध में खास बातें
- पीएनबी लोन लेने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल से ही आवेदन करना होगा।
- आपको लोन मिनटों में संवितरण हो जाएगा।
- पीएनबी की ये सेवा 24*7 उपलब्ध रहेगी।
- इस योजना के तहत 8 लाख रुपये लोन मिलेगा।
- लोन के लिए जीरो प्रोसेसिंग फीस लगेगी।
अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
पीएनबी लोन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र की निकटतम शाखा से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप tinyurl.com/t3u6dcnd लिंक पर क्लिक कर वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप istaloans.pnbindia.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।
Certified Used Tractors
Check Tractor Price