पीएम किसान सम्मान निधि : ई-केवाईसी के लिए लगाया जाएगा शिविर, किसानों को होगा लाभ

जानें, किसान किस तरह कर सकते हैं आवेदन और क्या है केवाईसी करने का तरीका

पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। इसका प्रमुख कारण ये हैं कि इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी कराने के बाद ही पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों को मिल सकेगी। इसे देखते हुए किसानों को ई-केवाईसी कराना चाहिए ताकि वे बिना रूकावट पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ प्राप्त कर सकें। 

राज्य सरकार ने पात्र किसानों को दिए ई-केवाईसी कराने के निर्देश

केवाईसी की अनिवार्यता को देखते हुए अलग-अलग राज्य सरकारों ने सभी पात्र किसानों को ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी पात्र किसानों का केवाईसी करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के केवाईसी पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में केवाईसी पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।  

किसान किस तरह कर सकते हैं ई-केवाईसी के लिए आवेदन

पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थी किसान pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाई करा सकते हैं। इसके लिए किसान pmkisan की वेबसाइट से या नजदीकी सीएससी सेंटर से किसान आवेदन कर सकते हैं। e-KYC authentication (प्रमाणीकरण) कार्य ई-केवाईसी ओटीपी (मोबाइल पर एक पासवर्ड प्राप्त करके) तथा ई-केवाईसी बायोमैट्रिक मोड (उंगलियों के निशान) द्वारा किया जा सकता है। योजना के लाभार्थी सीएससी केंद्र/वसुधा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी बायोमैट्रिक मोड द्वारा करा सकते हैं।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana : ई-केवाईसी कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-केवाईसी कराने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं- 

  • किसान का पहचान पत्र
  • किसान का पते का सबूत-  (जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड में से कोई एक)
  • बता दें कि पैन कार्ड सिर्फ आइडेटिटी प्रूफ होता है। इसमें आपका पता नहीं होता है लेकिन बाकी के डॉक्यूमेंट में आप अपने एड्रेस को भी वेरिफाई कर सकते हैं। ये सभी डॉक्यूमेंट केवाईसी दस्तावेज कहलाते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : आप खुद भी कर सकते हैं ई-केवाईसी 

आप स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल की जरूरत होगी। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड के जरिये वेरिफिकेशन को पूरा करना होता है। ई-केवाईसी के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाने होंगे-

•    ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
•    यहां दायीं और आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखाई देगा।
•    फार्मर्स कॉर्नर के पास ही ई-केवाईसी का लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करना होगा।
•    अब आपको अपना आधार नंबर टाइप करना होगा।
•    आधार नंबर डालने के बाद इमेज कोड एंटर करें और सर्च पर क्लिक कर दें।
•    अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
•    अगर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारियां सही है, तो ओटीपी एंटर करते ही ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

यदि आधार से लिंक नहीं है मोबाइल नंबर तो ऐसे होगी ई-केवाईसी

यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो आपको केंद्र सरकार के सुविधा केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर ई-केवाईसी करवानी होगी। सरकार ने सुविधा केंद्रों पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। आप सुविधा केंद्र पर जाकर 15 रुपए का शुल्क जमा करवा कर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

PM Kisan eKYC : ई-केवाईसी कराने की क्या है अंतिम तिथि

ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। इसलिए जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं और बिना रूकावट इसका लाभ लेना चाहते हैं उन्हें 31 मार्च से पहले ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। बिना केवाईसी के आपको अगली किस्त का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है। 

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त को लेकर ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त अप्रैल माह में जारी की जा सकती है। इसलिए किसान भाई इससे पहले अपनी केवाईसी अवश्य करा लें। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल के बाद कभी भी पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं केंद्र सरकार की ओर से जारी की जा सकती है। हांलाकि इसको लेकर कोई पुष्टी नहीं की गई है। 

साल में कब-कब जारी होती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की साल में तीन किस्ते जारी की जाती है। इन किस्तों के भुगतान की जो तिथियां निर्धारित कर रखी है। वे इस प्रकार से हैं-

  • पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच दी जाती है। 
  • दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच आती है। 
  • तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2018 में छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू किया गया। इस योजना में किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर 4 महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।  


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price