किसान पुरस्कार योजना : उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को मिलेगा 50 हजार रुपए का पुरस्कार

आत्मा योजना : जानें, पुरस्कार के लिए कैसे और कहां करें आवेदन?

कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से किसान पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। ये पुरस्कार अलग-अलग राज्यों में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषित किए जाते हैं। पुरस्कार के तहत नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट किसानों को 50 हजार रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। अभी इस योजना केे तहत बिहार सरकार ने राज्य के किसानों से योजना में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना में हिस्सा ले सकते हैं। 


किसान पुरस्कार योजना में आवेदन की पात्रता

सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना बिहार 2020-21 के तहत किसान पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत रबी मौसम में जिलावार क्षेत्र विशेष फसल गेहूं, आलू, मक्का, मखाना, अनानास, लीची, पपीता, प्याज तथा गाय पालन (संकर नस्ल/ देसी नस्ल), बकरी पालन (ब्लैक बंगाल) एवं मछली पालन क्षेत्र में (मिश्रित मत्स्य एवं पंगेशियस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत करने हेतु किसानों के चयन के लिए इच्छुक किसान भाइयों/बहनों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें : मल्टीक्रॉप थ्रेसर : 20 से अधिक फसलों के दाने निकाले, समय, पैसा और मजदूरी बचाए


क्या है सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना /किसान पुरस्कार योजना

देश में कृषि क्षेत्र में नवाचार बढ़ाने एवं किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से किसानों को प्रोत्सहित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा ) योजना, जिसके तहत कृषि, पशुपालन एवं मछली पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार के तौर पर नकद राशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। इसके लिए राज्य सरकारों के द्वारा अलग-अलग स्तर पर क्षेत्रवार किसानों का चयन किया जाता है।


इन क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने वाले किसान होंगे सम्मानित

किसान पुरस्कार खरीफ मौसम में धान एवं रबी मौसम में जिलावार क्षेत्र विशेष व्यवसाय/प्रक्षेत्र गेहूं, आलू मक्का, मखाना, अनानास, लीची, पपीता, प्याज तथा गाय पालन (संकर नस्ल/ देसी नस्ल), बकरी पालन (ब्लैक बंगाल) एवं  मछली पालन क्षेत्र में (मिश्रित मत्स्य एवं पंगेशियस) के लिए दिया जाएगा। किसानों के चयन का आधार दिए गए क्षेत्रों में प्रति इकाई केवल अधिकतम उत्पादकता रखी गई है।

कितने किसानों का किया जाएगा चयन

सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत किसानों को दिया जाने वाला पुरस्कार उपयुक्त बताएं गए संबंधित प्रत्येक क्षेत्र/ व्यवसाय में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने पर प्रखंड स्तर पर क्षेत्र विशेष में 01-01 किसान का चयन, जिला स्तर पर भी क्षेत्र विशेष के 01-01 किसान का चयन एवं राज्य स्तर पर 01-01 किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार स्वरूप नकद राशि प्रदान की जाएगी।

पुरस्कार वितरण का स्तर और पुरस्कार राशि

प्रखंड स्तर पर चयनित किसान को किसान श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 10 हजार रुपए एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। प्रखंड स्तर कुल पुरस्कारों की संख्या 2136 है। जिला स्तर पर चयनित किसान को किसान गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत किसान को 25 हजार रुपए एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसमें दिए जाने वाले कुल पुरस्कारों की संख्या 152 है। वहीं राज्य स्तर पर चयनित किसान को किसान श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके तहत 50 हजार रुपए एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसमें कुल पुरस्कारों की संख्या 4 है।

पुरस्कारों के लिए किसान कब करें आवेदन

रबी मौसम के लिए कृषि एवं उद्यानिकी फसल में ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं। वहीं पशुपालन क्षेत्र में गाय पालन एवं बकरी पालन (ब्लैक बंगाल) में ऑनलाइन आवेदन भी किसान 31 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं। इसके अलावा जो मछलीपालन से जुड़े हुए किसान है वह किसान ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से 15 मार्च 2021 तक कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : फसल अवशेष : किसानों से पराली खरीदेगी सरकार, रेट तय

किसान पुरस्कार के लिए कहां और कैसे करें आवेदन

किसान पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए किसान अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र परियोजना निदेशक, आत्मा/प्रखंड अंतर्गत ई-किसान भवन/ वसुधा केंद्र एवं अन्य जगहों से भी कर सकते हैं। एक किसान एक से अधिक प्रक्षेत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र https://bameti.org/ अथवा  https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ के पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।  इच्छुक अभ्यर्थी आत्मा योजना अंतर्गत किसान पुरस्कार कार्यक्रम 2020-21 के लिए आवेदन पत्र पर क्लिक कर उपयुक्त साइट/पोर्टल पर अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। 

योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान यहां करें संपर्क

योजना के तहत किसानों को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार दिया जाएगा। किसान पुरस्कार कार्यक्रम एवं योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अपने जिला कृषि पदाधिकारी/ परियोजना निदेशक, आत्मा/जिला पशुपालन अधिकारी / जिला मत्स्य पदाधिकारी/ सहायक निदेशक उद्यान/ प्रखंड कृषि पदाधिकारी/ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक/ सहायक तकनीकी प्रबंधक/ प्रखंड उद्यान पदाधिकारी / कृषि समन्वयक/ किसान सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price