किसानों को पीवीसी पाइप और इलेक्ट्रिक मोटर पर मिलेगी 25000 रूपए सब्सिडी

तमिलनाडु आदि द्रविड़ हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन : जानें, किन किसानों को मिलेगा फायदा

आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को खेती में सिंचाई के लिए कई बार पाइप लाइन और इलेक्ट्रिक मोटर खरीदना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि सरकार इन सिंचाई के संसाधनों पर सब्सिडी देना आरंभ कर दें तो किसानों को राहत मिलेगी। बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने हाल ही यह निर्णय लिया है। बता दें कि तमिलनाडु सरकार के आदि द्रविड आवास विकास निगम ने चेन्नई में आदि द्रविड किसानों को पीवीसी पाइप लाइन और  इलेक्ट्रिक मोटर खरीदने के लिए सब्सिडी देने की घोषणा की है। यह सब्सिडी कुल मिला कर 25000 रुपये होगी। इसमें पीवीसी पाइप के लिए 15,000 और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए 10,000 रुपये तय की गई है। सरकार की इस योजना से आदि द्रविड किसानों को अब फसल में सिंचाई करने में आसानी रहेगी। आइए, जानते हैं ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में कैसे मिलेगी यह सब्सिडी और कौन होंगे इसके पात्र किसान? इस पोस्ट को पूरी पढ़ें ताकि आप योजना का लाभ उठा सकें 

सब्सिडी के लिए क्या है पात्रता? 

बता दें कि तमिलनाडु सरकार के अधीन तमिलनाडु आदि द्रविड़ हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएएचडीसीओ) ने आदि द्रविड़ किसानों और गैर अधिसूचित जनजातियों के लिए पीवीसी पाइप लाइन और इलेक्ट्रिक मोटर खरीदने के लिए अलग-अलग सब्सिडी प्रदान  करने के आदेश प्रसारित कर दिए हैं।  योजना का लाभ उठाने के लिए किसान की पात्रता इस प्रकार है-

  • योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं लघु और सीमांत श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा भूमि खरीद और विकास योजनाओं सहित टीएएचडीसीओ कार्यक्रमों से पहले लाभांवित होने वाले किसान सब्सिडी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • वहीं आवेदक किसान की वार्षिक आय 2 लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • आवेदक किसान के पास अनुसूचित और गैर अनुसूचित जनजाति के किसान होने का प्रमाण होना जरूरी है। 
  • जिन किसानों ने कृषि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन वे अभी प्रतीक्षा सूची में हैं वे भी इस योजना में सब्सिडी के पात्र माने जाएंगे।
  • पात्र किसान आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन application.tahdco.com  पर लॉगइन करके आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी करें। 

तहदको किसान सब्सिडी योजना  के लिए दस्तावेज 

  • तमिलनाडु आदि द्रविड आवास विकास निगम के अंतर्गत पीवीसी एवं इलेक्ट्रिक मोटर्स के लिए शुरू की गई सब्सिडी योजना में आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न करने होते हैं। ये दस्तावेज इस प्रकार होने चाहिएं-: 
  • आदि द्रविड किसान का परिवार कार्ड, उसका निवास प्रमाण पत्र। 
  • समुदाय प्रमाण पत्र
  • वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र

जानें, क्या है टीएएचडीसीओ  

तमिलनाडु में आदि द्रविड किसानों को पीवीसी और इलेक्ट्रिक मोटर खरीदने के लिए सरकार के जिस विभाग के जरिए सब्सिडी दी जाएगी वह टीएएचडीसीओ है। इसका पूरा नाम तमिलनाडु आदि द्रविड़ हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (TAHDCO) है। इसे कंपनी अधिनियम 1956 के तहत 1974 में शामिल किया गया था। तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार निगम की शेयर पूंजी में योगदान करते हैं। वर्तमान में निगम की अधिकृत शेयर पूंजी 150 करोड़ है। इसके अलावा चुकता शेयर पूंजी 128.27 करोड़ रुपये है। हालांकि निगम को 1974 में एक निर्माण कंपनी के तौर पर शुरू किया गया था। इसके बाद इसकी गतिविधियों को राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के व्यापक कौशल विकास प्रशिक्षण एवं आर्थिक विकास योजनाओं के स्प्रैक्ट्रक को सक्षम करने के लिए विस्तारित किया गया था। 

इन किसानों को मिलेगा लाभ 

बता दें कि तमिलनाडु आदि द्रविड आवास विकास निगम की योजना से इस प्रदेश के आदि द्रविड़ किसानों को पीवीसी पाइप लाइन और इलेक्ट्रिक मोटर खरीदने के लिए अलग-अलग सब्सिडी दी जाएगी। इसमे पीवीसी के लिए 15,000 और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए 10,000 रुपये का अनुदान मिलेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने आदि द्रविड किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। सरकार किसानों के हित में पहले भी कई निर्णय ले चुकी है। सरकार की किसान हितकारी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय करीब दोगुना हो जाएगी। 

ऐसे करें टीएएचडीसीओ में आवेदन 

तमिलनाडु आदि द्रविड़ आवास विकास निगम की ओर से पीवीसी और इलेक्ट्रिक मोटर पर दी जा रही कुल 25 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए इस योजना के पात्र किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसान अपने राशन कार्ड की प्रतिलिपि के अलावा पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का पूरा विवरण fast.tahdco.com पर आवेदन के साथ ऑनलाइन प्रस्तुत करें। इसके अलावा योजना से संबंधित जानकारी के लिए 04342-260007 पर फोन से संपर्क कर सकते हैं। 

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price