मत्स्य विकास पुरस्कार योजना : मछली पालकों को मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार
Published - 10 Aug 2021
by Tractor Junction
मत्स्य विकास पुरस्कार योजना : जानें, क्या है पुरस्कार की शर्तें और कहां करना है आवेदन
केंद्र सरकार और राज्य सरकारें किसानों व मछली पालकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इससे किसानों और मछलीपालकों को काफी लाभ मिल रहा है। लेकिन कई किसान और मछलीपालक आज भी ऐसे हैं जिन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। इससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। टै्रक्टर जंक्शन का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हमारे किसान भाइयों तक हर सरकारी योजना की जानकारी पहुंचे जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इसी कड़ी में आज हम मछली पालक किसानों को मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के बारे में बता हैं जिसमें आप भी एक लाख रुपए का पुरस्कार जीत सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। इसमें मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इच्छुक किसान इसमें आवेदन कर पुरस्कार के लिए अपना नाम दे सकते हैं।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
क्या है मत्स्य विकास पुरस्कार योजना
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मत्स्य पालक, समूह, संस्था या संगठन को पुरस्कार देने जा रही है। इसके तहत एक वित्त वर्ष में मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट या कुछ नया करने वाले मत्स्य पालक या समूह को श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए राज्य के मत्स्य पालक या संस्था से आवेदन मांगे गए हैं।
योजना में आवेदन के लिए पात्रता व शर्तें
- इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के कोई भी मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन इस योजना के लिए पात्र है।
- मत्स्य पालक या संस्था एक से जायदा आवेदन नहीं कर सकता है।
- मत्स्य पालक या संस्था 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच मत्स्य पालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
- मत्स्य विकास कार्य क्षेत्र अंतर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन (स्पान एवं स्टेंडर्ड फाई) मत्स्य उत्पादन (न्यूनतम 3000 किलोग्राम/हेक्टेयर) समन्वित मछली पालन (मछली सह मुर्गी, बत्तख, सुकर, डेयरी पालन) मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जल क्षेत्र का विकास, विलुप्त होने वाले मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण एवं मछलियों के बीमारियों की रोकथाम हेतु किए गए अनुसंधान कार्य, मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीं अनुसंधान कार्यों पर, मत्स्य उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन पद्धतियों का उपयोग करने वाले मत्स्य पालक को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।
मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए कब करें आवेदन
श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन अभी चल रहे हैं। योजना के तहत आवेदन राज्य के मछलीपालन विभाग के द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के मत्स्य पालक इस योजना के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के लिए आवेदन
मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक / मत्स्य कृषक / सहकारी संस्थाएं / अशासकीय संगठन जिला स्तर पर मछलीपालन विभाग के जिला कार्यालय से निर्धारित तिथि के पूर्व आवेदन–पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करते समय मत्स्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली फोटो या वीडियो जरूर जमा करें। जिसके आधार पर आपका मूल्यांकन किया जाएगा।
योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार हेतु विकास जानकारी जिला स्तर पर पदस्थ मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। आवेदक अपने जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन/ उप संचालक मछली पालन/ सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर सकते हैं।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।