किसान कर्ज माफी योजना : समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

जानें, राज्य के 20 लाख किसानों को मिलेगा कर्ज माफी योजना का लाभ

सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ किसानों को हो रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना कर्ज माफी योजना भी है। इसके तहत छोटे और गरीब किसानों के कर्ज माफ किए जाते हैं। यह योजना अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमानुसार संचालित की जाती है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी किसानों के लिए कर्ज माफी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत राज्य के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके अलावा समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इससे राज्य के करीब 20 लाख किसानों को लाभ होगा। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र की जानकारी दे रहे हैं।

20 लाख किसानों को मिलेगी 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री अजित पंवार ने विधानसभा में साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया था। इसमें कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 23 हजार 888 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष अपने बजट में किसानों को कर्ज माफी के अलावा ऐसे किसानों को भी प्रोत्साहन राशि देने के प्रावधान किया है जो समय पर अपना लोन चुकाते आ रहे हैं। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2020 में ऐसे किसानों को 50,000 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी जो समय पर अपना लोन चुकाते हैं। परंतु आर्थिक कारणों से अभी तक यह राशि किसानों को नहीं दी गई थी। सरकार ने इस वर्ष 2022 में अपने बजट में इसके लिए 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जिससे राज्य के 20 लाख किसानों को लाभ होगा। बता दें कि इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो 3 साल से अपने कर्ज नियम से चुका रहे हैं।

34,788 किसानों का कर्ज होगा माफ

इस साल पेश किए गए बजट में राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की है। इसके तहत राज्य सरकार ने किसानों के 964.15 करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का फैसला किया है। इससे राज्य के 34,788 किसानों को लाभ होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में किसानों के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले शेतकरी कर्ज मुक्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। इस योजना में 30 सितंबर 2019 तक बकाया सभी फसल ऋण को माफ किया जाना शामिल हैं। इसके तहत किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। 

ऋण माफी योजना : इन किसानों का कर्ज होगा माफ (loan waiver scheme)

जैसा कि महाराष्ट्र में किसानों के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले शेतकरी कर्ज मुक्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले 34 हजार 788 किसानों के 964.15 करोड़ रुपए के कर्ज राज्य सरकार द्वारा माफ किए जाएंगे। साथ ही भूमि विकास बैंक कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए 275 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि का उपयोग किया जाएगा। बजट में बताया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं के लिए भूमि विकास बैंकों की जमीन व भवनों का उपयोग किया जाएगा। 

43.12 लाख किसानों को दिया जाएगा बिना ब्याज के ऋण

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के बजट में हमने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को खरीफ सीजन के लिए ऋण देने की घोषणा की थी। इस वर्ष भी सरकार ने किसानों को बिना किसी ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने के लिए 911 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जिससे राज्य के 43.12 लाख किसानों को लाभ होगा। बता दें कि राज्य में फरवरी 2022 तक किसानों के बीच 41,055 करोड़ रुपए का लोन शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर बांटा गया है। 

कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र 2022 की सूची में कैसे देखें किसान अपना नाम (Kisan Karj Mafi yojana)

राज्य के किसान जो कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए तरीके को अपना अपनाना होगा-

•    सबसे पहले आपको कर्ज माफी योजना महाराष्ट्र की अधिकारिक वेबसाइट https://csmssy.mahaonline.gov.in/FarmerRegistration/FarmerRegistration पर जाना होगा। 
•    आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां आपको अर्जदारांची यादी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
•    यहां पर पहुंचकर आपको मांगी गई सारी जानकारी जैसे जिला, तालुका, ग्राम पंचायत/नगर परिषद आदि को सेलेक्ट करना होगा। 
•    फिर आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने आपकी सारी डिटेल्स खुल कर आ जाएगी।


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price