कर्ज माफी योजना : 33 हजार किसानों का ऋण होगा माफ, ऐसे देखे लिस्ट में नाम

33,408 किसानों की होगी कर्ज माफी, कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव

यूपी सरकार ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने 19 जिलों के 33 हजार से अधिक किसानों का 200 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। इसे लेकर कृषि विभाग ने प्रस्ताव बना कर मुख्यमंत्री को भेज रहा है। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इन किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जाएंगे। बता दें कि ये वे किसान हैं जो 5 साल से कर्जमाफी की राह देख रहे हैं। राज्य में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज माफी होने पर उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी और वे आगे खेती के लिए नया ऋण ले सकेंगे। यहां बता दें कि डिफाल्टर किसानों को बैंक दुबारा ऋण नहीं देता है। यदि इसके कर्ज माफ हो जाएंगे तो इन किसानों को बैंक से नया ऋण मिलना आसान हो जाएगा। इन सब बातों को देखते हुए उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से किसानों को कर्जमाफी दिए जाने का फैसला बहुत राहत पहुंचाने वाला है। 

33,408 किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ

राज्य की योगी सरकार की ओर से किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किसान ऋण मोचन योजना चलाई हुई है। इसके तहत छोटे व सीमांत किसान का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाता है। इसके लिए किसानों से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसान ऋण मोचन योजना के तहत अब तक करीब 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है लेकिन अभी भी 33,408 किसान ऐसे हैं जिन्हें कर्ज माफ होने का इंतजार है। अब यूपी सरकार इन शेष रहे किसानों को भी कर्ज माफी का लाभ दे रही है। 

शेष किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार को होगी 200 करोड़ की जरूरत

शेष रहे किसानों की कर्ज माफी के लिए करीब 200 करोड़ की आवश्यकता होगी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है ताकि ये किसान भी कर्ज मुक्त हो सकें। बता दें कि 19 जिलों के इन किसानों में अधिकांश किसान सामान्य वर्ग के हैं। केवल अयोध्या जिले में ही 3934 ऐसे किसान है जिन्हें ऋण माफी का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है जबकि उनकी आवेदन व अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ये किसान सरकार से ऋण माफी की राह देख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब-तलब किया है। 

बजट मिलते ही शीघ्र होगी ऋण माफी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋण माफी योजना से वंचित रहे किसानों को लेकर कृषि विभाग का कहना है कि किसान ऋण मोचन योजना के तहत अधिकांश किसानों के कर्ज माफ किए जा चुके हैं। इनमें आरक्षित वर्ग के किसानों की ऋणमाफी हो चुकी है। इन जिलों में अधिकांश सामान्य वर्ग के किसान है जिनकी अभी तक ऋण माफी नहीं हुई लेकिन बजट मिलते ही इन किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। विभाग के अनुसार किसान ऋण मोचन योजना के तहत किसानों के आवेदनों पर शिकायतें मिलीं थीं उनकी जांच हो चुकी है। इनमें से 33,408 किसान कर्ज माफी के पात्र माने गए हैं और इन्हें शीघ्र ही कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। 

क्या है यूपी सरकार की किसान ऋण मोचन योजना

यूपी की आदित्यनाथ योगी सरकार की ओर से किसान ऋण मोचन योजना नौ जुलाई, 2017 को लागू की गई थी। इस योजना के तहत उन किसानों के कर्ज माफ किए जाने हैं जिन किसानों ने 2016 से पहले कर्ज लिया है। इस योजना के तहत किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। 

यूपी कर्ज माफी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

यदि आपने यूपी सरकार की किसान ऋण मोचन योजना के तहत आवेदन किया है तो आपको कर्ज माफी की लिस्ट में अपना नाम अवश्य देखना चाहिए, क्योंकि इस योजना में उन्हीं किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं जो इसके लिए पात्रता रखते हैं। हम यहां यूपी कर्ज माफी लिस्ट में लाभार्थियों की सूची देखने का प्रक्रिया बता रहे हैं जिसमें आप नाम देख सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार से हैं-

  • सबसे पहले आपको किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर ऋण मोचन की स्थिति देखें लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही इस लिंक पर जाते हैं आपके सामने चेक स्टेटस पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद यहां ऋण मोचन की स्थिति देखने के लिए दिए गए फॉर्म में सभी जानकारियां जैसे- खाते का प्रकार, बैंक नाम, जिला, ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी सही से भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने किसान ऋण मोचन योजना की लाभार्थी सूची (स्टेट्स) आ जाएगा। इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

किसान कर्ज राहत योजना के संबंध में ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें (Kisan Karj Rahat Yojana)

यदि ऋण माफी योजना के संबंध में यदि आपकी कोई शिकायत है तो आप इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिया गया तरीका अपनाना होगा। 

  • सबसे पहले आपको किसान ऋण मोचन योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने शिकायत फॉर्म भरने का पेज आएगा।
  • यहां से शिकायत फॉर्म एवं प्रारूप को डाउनलोड कर लें और इस फॉर्म में योजना से संबंधित शिकायत को दर्ज करें।
  • फॉर्म को भरने के बाद इसे योजना हेल्पडेस्क पर जमा करा दें।

कर्ज माफी योजना में शिकायत की स्थिति कैसे देखें (Kisan Karj Mafi Yojana)

आपकी शिकायत कहां तक पहुंची या इस पर क्या कार्रवाई हुई ये देखने के लिए किसान को नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा, जो इस प्रकार से है-

  • शिकायत स्टेटस चेक करने के लिए लेबर विभाग की आधिकारिक साइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद शिकायत की स्थिति जानें ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने शिकायत स्टेट्स चेक करने का पेज आएगा।
  • यहां पर आपसे मांगी गईं सभी जानकारी भरे और कैप्चा कोड भर दें। 
  • अंत में स्टेटस चेक करने के लिए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। आपके सामने शिकायत की स्थिति आ जाएगी।  


अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price