user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना : किसान को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार

Published - 04 Jan 2022

जानें, क्या है हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना और इसमें कैसे उठा सकते हैं फायदा

सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। पीएम मोदी का मिशन 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का है। इस पर फोकस करते हुए हरियाणा सरकार की ओर से भी इस दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से कृषि में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हरियाणा राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना शुरू की गई है। इसके तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले किसान को 5 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा श्रेणीवार कई और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। 

क्या है मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। किसानों को फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने की नई तकनीक, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। योजना के तहत राज्य स्तर पर पांच लाख रुपए के प्रथम पुरस्कार और तीन-तीन लाख रुपए के दो द्वितीय पुरस्कार, एक-एक लाख के पांच तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर 50-50 हजार रुपए के चार पुरस्कार दिए जाएंगे। 

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य (Pragatishil Kisan Samman Yojana)

हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को उत्साहित करने के लिए प्रगतिशील किसान सम्मान योजना शुरू की गई है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य ही किसानों को प्रगतिशील बनाना है ताकि वे नई-नई तकनीकों का उपयोग करके उत्पादन, उत्पादकता को बढक़र अपनी आय में इजाफा कर सकें।

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का लाभ

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत हरियाणा सरकार ने किसानों को अलग-अलग केटेगरी में पुरस्कृत करने की घोषणा की है, जिसके लिए कई तरह की प्रतियोगिता भी होगी। योजना के तहत मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ किसानों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। योजना के तहत सरकार लाखों रुपए के पुरस्कार किसानों को वितरित करेगी। 

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की पुरस्कार राशि का विवरण

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत जिन केटेगरी में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे उनका विवरण इस प्रकार से है-

 10 एकड़ जमीन रखने वाले किसानों के लिए लागू
क्र.सं  स्तर  वर्ग पुरस्कार संख्या पुरस्कार राशि      कुल राशि 
1.  राज्य पहला 1 5 लाख रुपए     5 लाख रुपए
2.       राज्य दूसरा  2 3 लाख रुपए 6 लाख रुपए
3.  राज्य तीसरा   5 1 लाख रुपए 5 लाख रुपए
4.  जिला सांत्वना पुरस्कार 88     50 हजार रुपए   44 लाख रुपए
5. कुल योग   96        60 लाख रुपए
  • 5-10 एकड़ से भूमि जोत रखने वाले किसानों के लिए लागू:  कुल संख्या। पुरस्कारों की संख्या 88 प्रति 50000/- रुपए प्रत्येक के लिए 4 नं. प्रति जिले के किसानों की।
  • 5 एकड़ जमीन वाले किसानों के लिए लागू:  जिन किसानों के पास <5 एकड़ जमीन है और कृषि/बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, वे भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्हें 10000/- प्रति एकड़ से अधिकतम रु. 50000/- प्रति किसान इनाम दिया जाएगा। कुल संख्या इस श्रेणी में पुरस्कारों की संख्या तय की जाएगी।

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए पात्रता/शर्तें

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए पात्रता और शर्ते निर्धारित की गई है जो इस प्रकार से हैं-

  • किसान को हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। हरियाणा राज्य की बॉर्डर के बाहर कोई भी किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
  • इसका लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो खेतीबाड़ी करते है, और जो भूमि का प्रयोग सिर्फ खेती के लिए ही करते हों।
  • पहला पुरुस्कार के लिए 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान इसके लिए पात्र होंगें।
  • दूसरा पुरुस्कार के लिए जमीन 5-10 एकड़ जमीन के मालिक इसके तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • तीसरा पुरुस्कार के लिए 5 एकड़ से कम जमीन के मालिक इस योजना का लाभ ले सकते है।

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए दस्तावेज

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं-

  • किसान का मूल निवासी के प्रमाण पत्र।
  • किसान का आधार कार्ड 
  • किसानों के बैंक खाते की जानकारी
  • किसान के स्थाई पते की जानकारी
  • खसरा खतौनी भूमि के कागजात
  • किसान का मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए कहां कराएं रजिस्ट्रेशन

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को (www.agriharyana.gov.in) पर जाकर मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण 27 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक खुला रहेगा।

पुरस्कारों के लिए यह रहेंगे चयन के मानदंड

किसानों का चयन नवीनतम जानकारी/तकनीक अपनाने के साथ-साथ कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा। पुरस्कृत किसानों के चयन में निम्नलिखित बिन्दुवार/हस्तक्षेपवार अंकन प्रणाली का पालन किया जाएगा।

अनु क्रमांक     हस्तक्षेप         अधिकतम स्कोरिंग अंक
1. फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर प्रमुख फसलों में प्राप्त उत्पादकता     10
2.     जैविक खेती     10
3.     फसल विविधीकरण 10
4.     सूक्ष्म सिंचाई     10
5. फसल अवशेष प्रबंधन     5
6. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर पोषक तत्व प्रबंधन     5
7. बागवानी/सब्जियां/मधुमक्खी पालन 10
8. पशुपालन 10
9. मछली पालन 10
10. प्रसंस्करण / मूल्य वर्धन     10
11. कोई भी अतिरिक्त साधारण गतिविधि 10


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All