user profile

New User

Connect with Tractor Junction

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना : 77 लाख किसानों को दिए जाएंगे 1540 करोड़ रुपए

Published - 22 Oct 2021

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना म.प्र. जानें, किन किसानों को मिलेगा इसका लाभ और क्या रहेगा कार्यक्रम

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं किसानों के लिए संचालित की जा रही हैं। इसमें किसानों को कृषि आदान खरीदने के लिए भी किसानों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए पीएम किसान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन समान किस्तों में 2-2 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। ऐसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में किसानों के हितार्थ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। 

इसके तहत किसानों को साल में दो बार 2-2 हजार की राशि किसानों को उनके खाते में दी जाती है। 23 अक्टूबर को इस योजना के तहत इसकी अगली किस्त राज्य सरकार की ओर से किसानों को दी जाने वाली है। किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 44 जिलों के किसान परिवारों को ये किस्त जारी की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के खातों में सिंगल क्लिक माध्यम से ये राशि सीधा किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के तहत किस्त वितरण का कार्यक्रम शनिवार 23 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे मिंटो हाल भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर करीब 50 लाख लोग जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में आदर्श आचरण संहिता वाले जिलों को शामिल नहीं किया गया है। 

77 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं राजस्व मनीष रस्तोगी ने मीडिया को बताया कि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 करोड़ रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दी जा रही यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जारी की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 5 किसानों को अपने हाथों से योजना की किश्त प्रदान करेंगे। 

राज्य के किसानों को हर साल मिल रही है 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

मध्यप्रदेश राज्य के किसानों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ के अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों को हर साल पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तीन किस्ते 2-2 हजार रुपए, कुल मिलाकर साल में 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 2-2 हजार की दो किस्ते दी जा रही हैं। इस तरह 4 हजार रुपए इस योजना से मिल रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों योजनाओं से किसान परिवार को कुल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता किसानों को मिल रही है। 

क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( Chief Minister Kisan Kalyan Yojana )

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश की ओर से संचालित की जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर 25 सितंबर 2020 से किसानों के खातों में आनी शुरू हुई थी। पीएम किसान सम्मान निधि के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने की ओर शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 2-2 रुपए की 2 किस्तें कुल मिलाकर सालाना 4000 रुपए की राशि आर्थिक मदद के तौर प्रदान की जाती हैं। बता दें कि इस योजना को पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ा गया है। जिससे की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जा सके।

कब-कब मिलती है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किस्तें

बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रथम किस्त का भुगतान 1 सितंबर से 31 मार्च के बीच एवं दूसरी किस्त का भुगतान 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच किसानों के बैंक खातों में प्रदान की जाएंगी।  

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के संबंध में महत्वपूर्ण बातें

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के साथ ही किसानों को पी.एम. किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6000 रुपए का लाभ भी मिलता रहेगा।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, उनके बारे में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी।
  • क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे। 
  • किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी। 
  • किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
  • इस योजना के तहत पटवारी के द्वारा योजना की पात्रता का सर्वे किया जाएगा। यदि तहसील या कहीं और आवेदन दिया होगा तब लाभ नहीं मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकारिक वेबसाइट- https://pmkisan.gov.in/ है। 


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 5118
₹ 2.46 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 5118

20 HP | 2022 Model | Satara, Maharashtra

₹ 1,28,800
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All