user profile

New User

Connect with Tractor Junction

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर मिलेगा 2 लाख रुपए का मुफ्त बीमा, और कई फायदे

Published - 07 Dec 2021

ई-श्रम कार्ड : जानें, कैसे कराएं कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन और इसके लाभ

श्रमिकों और कामगारों के लिए सरकार की ओर से ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 2 लाख रुपए का बीमा कवर भी दिया जा रहा है। बता दें कि ई-श्रम कार्ड होने पर श्रमिकों, कामगारों का एक बीमा कवर शुरू हो जाता है। जिसमें अगर श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को दो लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान करती है। यदि दुर्घटना के समय पर श्रमिक स्थाई विकलांग या आंशिक विकलांग हो जाता है तो सरकार श्रमिक को एक लाख की अनुदान राशि प्रदान करती है। इस बीमा कवर के लिए श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 

ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता (E-Shram Card)

  • ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भारत का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम 16 वर्ष की आयु होनी जरूरी है। इसके लिए  अधिकतम 58 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। 

ई-श्रम कार्ड के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन

ई-श्रम कार्ड के लिए काई भी आवेदन कर सकता है। इसमें घर का नौकर, नौकरानी, काम वाली बाई, खाना बनाने वाली बाई, कुक, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला, वेंडर, चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, पोताई वाला, पेंटर, टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्टा में काम करने वाले मजदूर, पत्थर तोडऩे वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेजन फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, कूरियर वाले, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर रेट वाले कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनी आदि यानि सभी तरह के व्यक्ति ई-श्रम कार्ड के लिए अपना पंजीयन हो सकते हैं।

12 अंकों का यूनिक नंबर मिलेगा

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) जारी करेगा। इससे श्रमिकों को कई लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

ई-श्रम कार्ड से मिलेगा 2 लाख रुपए का बीमा कवर 

ई-श्रम कार्ड बनने के साथ ही आवेदन करने वाले श्रमिक को 2 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा कवर मिलेेगा। इसमें सरकार की ओर से एक साल का प्रीमियम दिया जाएगा। यदि कोई पंजीकृत कर्मचारी किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी मृत्यु या पूर्ण रूप से अपंग होने की स्थिति में वह 2 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। वहीं, आंशिक रूप से विकलांगों के लिए बीमा योजना के तहत एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

ई- श्रम कार्ड से और भी मिलेंगे कई फायदे

ई-श्रम कार्ड बनवाने से आपको श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे- बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि लाभ प्राप्त किए जा सकेंगे। आगे इस ई-कार्ड को राशन कार्ड से लिंक किया जाएगा। इससे देश के कामगार श्रमिकों को सस्ता राशन का उपलब्ध हो सकेगा। 

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाईल नंबर और बैंक का खाता नंबर की आश्यकता होगी। बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए श्रमिक के पास मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड और बैंक पास बुक का होना अनिवार्य है। 

ई-श्रम कार्ड के लिए कहां कराएं रजिस्ट्रेशन

यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आप लोक सेवा केंद्र/ सीएससी अथवा पोस्ट ऑफिस में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म को सही से भरना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रोहित सैन ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर 31 दिसंबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर निशुल्क करवाया जा सकता है।

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप स्वयं भी इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

•    ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक पेज https://www.eshram.gov.in/ पर जाएं।
•    फिर होमपेज पर, ई-श्रम पर पंजीकरण पर लिंक करें।
•    इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर क्लिक करें।
•    स्व-पंजीकरण पर, उपयोगकर्ता को अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
•    कैप्चा दर्ज करें और चुनें कि क्या वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या कर्मचारी राज्य बीमा निगम विकल्प के सदस्य हैं और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
•    इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें।

कामगारों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर

श्रमिकों को पंजीकरण कराने में मदद के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया गया है। यदि ई-कार्ड बनवाने में यदि कोई समस्या आ रही है तो आप इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करकेे समधान प्राप्त कर सकते हैं। 

ई-श्रम कार्ड योजना के संबंध में महत्वपूर्ण बातें  

  • विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में भी पंजीकृत व्यक्ति को आसानी होगी। 
  • इसके साथ ही दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपए, आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकल, मुफ्त सिलाई मशीन, अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि प्रदान किया जाएगा। 
  • भविष्य में राशन कार्ड को इससे लिए किया जा सकता है जिससे देश के किसी भी राशन दुकान से राशन मिल सकेगा। 
  • ई.पी.एफ.ओ. और ई.एस.आई.सी./एन.पी.एस. का सदस्य ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही कामगार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.90 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All