भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर रिजर : जानें, रिजर की खासियत और लाभ

Share Product Published - 13 Jun 2022 by Tractor Junction

भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर रिजर : जानें, रिजर की खासियत और लाभ

जानें, क्या है रिजर मशीन की विशेषताएं और लाभ और कीमत

आज खेती और बागवानी में कृषि यंत्रों का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। कृषि यंत्रों की सहायता से खेती का काम आसान हो जाता है। इन यंत्रों व उपकरणों के जरिये कम समय और श्रम में खेतीबाड़ी का काम निपटाया जा सकता है। आज खेत की जुताई से लेकर फसल की कटाई तक के आधुनिक कृषि यंत्र बाजार में उपलब्ध है जिनकी सहायता से किसान कम श्रम और समय में अधिक पैदावार का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आलू केे लिए खेत तैयार करने में काम आने वाली रिजर मशीन की जानकारी दे रहे हैं।

Buy New Implements

क्या है रिजर

रिजर मशीन आलू की बुवाई से पहले खेत को तैयार करने वाला कृषि यंत्र है। इसकी सहायता से आलू की खेती के लिए खेत तैयार किया जाता है। यह यंत्र समान रुप से खेत की जुताई करके मिट्टी को भुरभरी बना देता है। ये यंत्र कठोर मिट्टी के ढेलों को तोडऩे में भी सक्षम है। इस तरह ये मशीन आलू की खेती को आसान बनने में मदद करती है। ये उपकरण ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है।

ट्रैक्टर रिजर कितने प्रकार के होते है

बाजार में तीन तरह के रिजर अधिक प्रचलन में हैं। उनमें टाईन रिजर, मोल्ड बोर्ड रिजर और डिस्क रिर्डस। 

रिजर की विशेषताएं

  • रिजर की मुख्य विशेषता ये हैं कि ये कम समय और श्रम में आलू की बुवाई के लिए खेत तैयार कर देता है। 
  • ये कठोर मिट्टी में भी काम करने में सक्षम है। 
  • रिजर के प्रयोग से खेत की एक सामान रूप से जुताई संभव हो जाती है।
  • रिजर की सहायता से खेत तैयार करने पर आलू की बुवाई का काम आसान हो जाता है।

आलू की खेती में रिजर मशीन के प्रयोग से होने वाले लाभ

  • आलू की खेती के लिए रिजर मशीन से जुताई करने से खेत एक सामान रूप से तैयार हो जाता है। 
  • रिजर मशीन से गहराई तक जुताई होती है जिससे आलू की बुवाई का काम आसान हो जाता है। 
  • रिजर मशीन से खेत कम समय में तैयार हो जाता है। इससे समय और श्रम की बचत होती है। 

रिजर मशीन पर सरकार से कितनी मिलती है सब्सिडी

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। ये अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमानुसार दी जाती है जो 50 प्रतिशत तक होती है। सब्सिडी की अधिक जानकारी के लिए आप अपने निकतटम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। यदि उनकी कृषि यंत्र अनुदान सूची में रिजर शामिल होगा तो आपको सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

भारत में प्रचलित टॉप 5 ट्रैक्टर रिजर मशीन 

भारतीय बाजार में विभिन्न प्रकार के रिजर मशीन उपलब्ध हैं। हम यहां उन प्रसिद्ध कंपनियों के रिजर की जानकारी दे रहे हैं जिनकी बाजार में सबसे अधिक मांग है। 

1. खेदूत टाइन रिजर

खेदूत टाइन रिड्गर खेती को उपजाऊ बनाता है। यह रिजर श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 55-95 एचपी है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। यह एक कृषि उपकरण है जो कि खेदूत ब्रांड का आता है और अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। खेदूत टाइन रिजर की खास बात ये हैं कि इसमें दिए गए पाइप बॉक्स प्रकार के फ्रेम कठोर मिट्टी की स्थिति में भी काम करने में सक्षम हैं। रिज की गहराई को साइड टायरों के साथ समायोजित किया जा सकता है। फरो को आसानी से फसल की आवश्यकता के अनुसार चौड़ा और संकुचित किया जा सकता है। ये तीन, चार और पांच कटर में आता है।

2. फार्मकिंग टाइन रिजर/मोल्ड बोर्ड रिजर

फार्मकिंग टायन रिजर/ मोल्ड बोर्ड रिजर खेती को उपजाऊ बनाता है। ये तीन, चार और पांच फ्रेम में आता है। इसमें 100x100 मिमी, भारी फ्रेम लगे हुए हैं जो खेती के काम को आसान बनाते हैं। तीन फ्रेम वाले रिजर के लिए ट्रैक्टर पावर (एचपी) 40-55, चार फ्रेम वाले रिजर के लिए  ट्रैक्टर पावर एचपी 60-80 और पांच फ्रेम वाले रिजरके लिए ट्रैक्टर पावर 85-105 एचपी की आवश्यकता होती है। 

फार्मकिंग में डिस्क रिजर मॉडल भी आता है जिसका फेम 100 x100 मिमी आकार का होता है। इसमें डिस्क की संख्या क्रमश: 2 और 4 होती है। ये उपकरण 50-65 एचपी और 70-90 एचपी पावर के ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है।

3. यूनिवर्सल रिजर

Buy Used Harvester

यूनिवर्सल डिस्क रिडर्स दो फेम में आते हैं। जिनकी इम्प्लीमेंट पावर क्षमता क्रमश: 35-50/50-75 है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। इसमें फ्रेमका आकार क्रमश: 100 x 6 और 60 x 6 मिमी स्क्वायर ट्यूब है। इसमें डिस्को की संख्या दो और चार होती है। इसमें कट की चौड़ाई (एमएम-करीब) 950 और 1425 होती है। इसका वजन करीब 224/435 होता है। इसके लिए 34-50 और 50-75 एचपी के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है।

यूनिवर्सल में टाइन रिगर मॉडल भी आता है जिसमें हैवी ड्यूटी फेम लगे होते हैं। इसमें टायर की संख्या (वैकल्पिक) 2, टायर के साथ इसका वजन क्रमश: 330 और 400 किलों के लगभग होता है। इसके लिए पावर क्षमता क्रमश:  40-50 और 50-65 एचपी की आवश्यकता होती है। 

4. महिंद्रा डिस्क रिजर

महिंद्रा डिस्क रिजर की इम्प्लीमेंट पावर 35-65 एचपी है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। यह एक कृषि उपकरण है जो कि महिंद्रा ब्रांड का आता है और अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह कठोर भूमि को तोडऩे और फसल अवशेषों को मिलाने के लिए बनाया गया मजबूत उपकरण है। यह समय बचाता है और काम में सटीकता प्रदान करता है क्योंकि इसे संचालित करना सरल है। यह सब्जी की फसलों के लिए पंक्तियों को बनाता है। इस कृषि उपकरण फसल की पंक्ति को समायोजन सुविधा और विभिन्न दूरी पर रिज बनाने की अनुमति देती है।

5. फील्डकिंग डिस्क रिजर

फील्डकिंग डिस्क रिजर विद रोलर खेती को उपजाऊ बनाता है। यह रिजर श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसकी इम्प्लीमेंट पावर 50-110 एचपी है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। ये अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह अच्छी तरह से 1500 मिमी प्रत्येक की अधिकतम चौड़ाई के साथ रिज प्रकार के बीज बेड का उत्पादन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें क्रमश: 2-डिस्क और 4-डिस्क के साथ एक पंक्ति और दो पंक्ति लटके हुए टाइप सीड उपलब्ध है। इसमें भारी बॉक्स प्रकार के फ्रेम कठिन परिस्थितियों में संचालन करने में सक्षम है। इसमें 48-52 एचआरसी कठोरता के साथ उच्च गुणवत्ता वाले बोरान स्टील की डिस्क लगे हुए हैं। इसमें रिज प्रकार बीज बिस्तर की चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: डिस्क समायोजन और रोलर ऊंचाई समायोजन की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है।

रिजर की अनुमानित कीमत

अलग-अलग कंपनियों के रिजर की कीमत उनके डिजाइन और क्वालिटी और दी गई सुविधाओं पर निर्भर करती है। रिजर की कीमत भारतीय कृषि में मूल्यवान है। आप हमारी ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर रिजर इम्प्लीमेंट की संपूर्ण मूल्य सूची प्राप्त कर सकते हैं। 

कहां से करें रिजर मशीन की खरीद

अब बात आती है कि किसान कहां से रिजर मशीन की खरीद करें, तो बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी प्रकार की रिजर मशीन उचित कीमत पर मिल जाएंगी। ट्रैक्टर जंक्शन पर लोकप्रिय ब्रांड की रिजर मशीन के मॉडल उपलब्ध हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर रिजर मशीन की खरीद कर सकते हैं।  


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back