user profile

New User

Connect with Tractor Junction

पैडी ट्रांसप्लांटर से करें कम समय व कम खर्च में धान की रोपाई

Published - 07 Jul 2021

जानें, पैडी ट्रांसप्लांटर की विशेषताएं, लाभ और उपयोग का तरीका

भारत में गेहूं के बाद जो खाद्यान्न फसल सबसे अधिक उगाई जाती है, वह है धान। हमारा देश धान उत्पादन के मामले में पूरे विश्व में दूसरा स्थान रखता है। देश के कुल फसली क्षेत्र में लगभग 34 प्रतिशत धान उगाया जाता है। धान के उत्पादन में देश में समग्र खाद्य फसल उत्पादन का 42 प्रतिशत शामिल है। इसके बावजूद आज किसान के लिए धान की खेती करना काफी मुश्किल हो गया है। एक तो इसकी रोपाई के लिए काफी श्रमिकों की आवश्यकता होती है और दूसरा इस पर खर्च भी अधिक आता है।  धान उत्पादन को लेकर किसान की इन दोनों समस्याओं का समाधान पैडी ट्रांसप्लांटर कर सकता है। पैडी ट्रांसप्लाटर से धान की रोपाई करने पर श्रम तो बचेगा ही साथ ही धन की बचत भी होगी। साथ ही समय की बचत होगी वह अलग। इस तरह से पैडी ट्रांसप्लाटर की मदद से किसान आसानी से खेत में धान की रोपाई करके उत्पादन और आय को बढ़ा सकता है। जैसा की इस समय कई जगहों पर धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों के लिए ये मशीन काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस पैडी ट्रांसप्लाटर के बारे में पूरी जानकारी और इससे कैसे हमारे किसान भाइयों को फायदा हो सकता है। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

क्या है पैडी ट्रांसप्लांटर ( Paddy Transplanter )

पैडी ट्रांसप्लांटर की सहायता से धान की पौध की रोपाई की जाती है। इससे करीब 2 घंटे में एक एकड़ तक धान की रोपाई की जा सकती है। इस मशीन के कई मॉडल आते हैं जिनमें 4, 6,8 कतारों में धान की रोपाई करते हैं। इस मशीन से रोपाई करने पर समय की बचत होती है साथ ही पौधों की निश्चित दूरी होती है जिससे पौध सीधा और कतार में खड़ी रहती है। की मदद से कम समय एवं कम खर्च में धान की रोपाई आसानी से की जा सकती है। 

कितने प्रकार के होते हैं पैडी ट्रांसप्लांटर

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीनें दो प्रकार की बाजार में आती है। पहली हाथ से चलने वाली धान रोपाई मशीन और दूसरी ऑटोमेटिक राइस ट्रांसप्लांटर मशीन। 

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के मुख्य भाग

इस मशीन के तीन प्रमुख भाग होते हैं जिनमें सीडलिंग ट्रे, पीक-उप असेंबली, सीडलिंग ट्रे शिफ्टर है।

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन की विशेषताएं

  • इन मशीनों की सहायता से किसान आसान तरीके से धान की रोपाई कर सकते हैं, जिनमें धान की पौध ट्रे को रखना, पौधे से पौधे की दूरी को समायोजित करना, पौधे को कितना गहरा लगाना आदि शामिल है।
  • अलग-अलग क्षमताओं के अनुसार बड़ी मशीनों के द्वारा 1 दिन में 10 से लेकर 25 एकड़ तक की भूमि में धान की बुवाई कर सकते हैं।
  • यह मशीनों की सहायता से 2 लाइनों, 4 लाइनों, ऐसे करके 8 रो तक एक साथ बुवाई कर सकते है।
  • यह मशीन है 2 से लेकर 8 लाइनों मे एका-एक बिल्कुल सटीकता के साथ धान की रोपाई कर सकता है।
  • मशीनें स्वचालित रूप से काम करती है जिसमें हाइड्रोलिक विधि से सिस्टम काम करते हैं जो लीवर की सहायता से अलग-अलग विकल्प होते हैं जिनको ऑपरेट कर धान रोपाई का हर काम को किया जाता है।
  • यह स्वचालित मशीनें इस प्रकार निर्मित की गई होती है कि, इनमें 3, 4, 5.. से लेकर 15 एचपी तक के पावर में इंजन लगे होते हैं जो पूरे सिस्टम को ऑपरेट करते हैं।
  • इस मशीन की सहायता से ऑपरेटर को आराम से काम करने की सुविधा मिलती है क्योंकि यह मशीनें काफी हद तक ऑटोमेटिक होती है।
  • पंक्तियां और पौधों के बीच की दूरी समान रूप से तथा सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
  • यह फसल की लागत को कम करके उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी करने में मददगार है।

ऐसे काम करती है पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन

यह डीजल चलित इंजन आठ पंक्ति वाली धान प्रत्यारोपण मशीन है। इसमें चटाईनुमा नर्सरी का उपयोग किया जाता है। यह मशीन चालक द्वारा उस पर बैठकर चलाई जाती है। खेत पर लोहे और सडक़ पर रब के एक पहिए पर चलती है। मशीन में प्रत्येक ढेर पर पौधों की संख्या, रोपाई की गहराई और पौधे से पौधे की दूरी के समायोजन का प्रावधान होता है। रोपाई की गहराई लगातार मशीन द्वारा स्वचालित रूप से बनाई रखी जाती है। यह मशीन चटाईनुमा नर्सरी को रखने के लिए ट्रे होती है। यह ट्रे एक छोर से दूसरे छोर तक निरंतर खिसकती रहती है। उंगलीनुमा रोपाई तंत्र द्वारा ट्रे पर रखी चटाईनुमा नर्सरी से धान के पौधे लेकर खेत में रोपाई होती है। चटाई की चौड़ाई 220 मिमी होती है रोपाई की गहराई 15 से 60 मिमी तक बदली जा सकती है। हर ढेर पर पौधों की संख्या तीन से आठ होती है। यह चटाई में पौधों की घनत्वता पर निर्भर करती है। इस मशीन की मदद से रोजाना चार एकड़ तक धन प्रत्यारोपण किया जा सकता है।

पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से रोपाई की विधि

नर्सरी तैयार करने की विधि बहुत ही सरल है सबसे पहले मेट टाईप नर्सरी तैयार करना होता है। पोलीथिन के ऊपर फ्रेम की सहायता से गीली मिट्टी डालकर बराबर मात्रा में अंकुरित धान को छिडक़ा जाता है इसके लिए प्रति एकड़ लगभग 7 से 8 किलो ग्राम धान के बीज की आवश्यकता होती है। नर्सरी 15 से 18 दिन में मशीन से रोपाई हेतु तैयार हो जाती है। मशीन रोपाई हेतु खेत की उथली मताई रोपा के 4 से 5 दिन पहले करनी होती है, 1 एकड़ धान की मशीन से रोपाई हेतु मात्र 2 से 3 घंटे का समय लगता है एवं मजदूर मात्र 3 से 4 की आवश्यकता होती है। जबकि परंपरागत विधि से धान रोपाई में 15 से 20 मजदूर लगते हैं एवं लागत भी ज्यादा होती है। 

पैडी ट्रांसप्लांटर की कीमत, सब्सिडी और प्रशिक्षण

मप्र सरकार ने पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन की अनुमानित कीमत ढाई लाख से पौने तीन लाख रुपए है। इसमें राज्य सरकार 40 फीसदी अनुदान देती है। इधर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की नवीन फसल प्रदर्शन योजना के तहत पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से बुवाई करने पर सरकार की ओर से किसानों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपए अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। किसान अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र से पैडी ट्रांसप्लांटर से बुआई के विषय में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को उपयुक्त मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकेगा।  

कृषि मशीनों व उपकरणों की खरीद कहां से करें

ट्रैक्टर जंक्शन किसानों के लिए एक भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं जहां किसानों की सुविधा के अनुसार ट्रैक्टर व कृषि उपकरण के खरीदने व बेचने की सुविधा उपलब्ध है। ट्रैक्टर जंक्शन पर कई कंपनियों के कृषि यंत्र उपलब्ध है। आप इसे यहां लॉगिन करके ऑनलाइन इसे प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All