user profile

New User

Connect with Tractor Junction

महिंद्रा महावेटर : महिंद्रा का महावेटर लॉन्च, कठोर मिट्टी को बनाए मुलायम

Published - 03 Sep 2021

महिंद्रा महावेटर ( Mahindra mahavatar ) : जानें, इसकी खासियत, कीमत और लाभ

ट्रैक्टर निर्माण में अग्रीय और जाना पहचाना नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किसानों के लिए नया हैवी-ड्यूटी रोटावेटर महिंद्रा महावेटर लॉन्च किया है। महिंद्रा महावेटर की लॉन्चिंग के अवसर पर बोलते हुए, श्री कैरस वखारिया-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फार्म मशीनरी, एम एंड एम लिमिटेड ने कहा कि महिंद्रा ने 10 साल पहले महिंद्रा जायरोवेटर को पेश किया था, आज हम इस श्रेणी में अग्रणी हैं, जिसमें तीन में से एक लाइट सॉइल रोटावेटर है, दूसरा महिंद्रा जायरोवेटर है। महिंद्रा महावेटर की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य हल्की मिट्टी के रोटावेटर में अपने नेतृत्व को हेवी ड्यूटी सेगमेंट में विस्तारित करना है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, 19.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के महिंद्रा गु्रप का हिस्सा और वॉल्यूम के हिसाब से इस कंपनी स्थान दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता की श्रेणी में आता है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 


इन राज्यों के किसानों को होगा फायदा

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से यह महावेटर भारत के छह राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के लिए प्रस्तुत किया गया है। अभी फिलहाल इन राज्यों के किसानों को इसका फायदा मिल पाएगा। आगे इसे अन्य राज्यों के लिए भी प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल देश के राज्यों की भौगोलिक स्थितियों और किसान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्मित किए जाते हैं। 


महिंद्रा महावेटर की खासियत और लाभ

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से पेश किया गया महावेटर, एक नया हैवी-ड्यूटी रोटावेटर हैं। इसमें मजबूत मल्टी-स्पीड गियर बाक्स दिया गया है जो आवश्यकतानुसार गति को नियंत्रित करने में सक्षम है।
  • इसमें मजबूत मास्ट (मस्तूल) हैं। यह महावेटर रोटर शाफ्ट और मास्ट का सही डिजाइन प्रस्तुत करता है। इसके अलावा ये महिंद्र बोरोब्लेड्स के साथ डबल कोन मैकेनिकल सील में आता है। इसे बेहरतरीन ढंग से डिजाइन किया गया है जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।  
  • महावेटर खेत की तैयारी में समय और श्रम की बचत करता है और जल्दी खेत की मिट्टी को बारिक और मुलायम बनाने का काम करता है। 
  • नए महिंद्रा महावेटर का उपयोग सभी प्रकार की मिट्टी की स्थितियों में किया जा सकता है, इसे विशेष रूप से कठोर मिट्टी के लिए और गन्ने और कपास जैसे कठोर फसल अवशेषों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • यह स्वस्थ पौधों के विकास के लिए मिट्टी के गुच्छों को कुशलता से कुचल सकता है और मिट्टी को बारीक चूर्ण कर सकता है। 
  • भारत और यूरोप में महिंद्रा के आरएंडडी केंद्रों से सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास तकनीक के साथ डिजाइन और विकसित, उपयुक्तता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए, महिंद्रा के रोटावेटर का देश भर में विभिन्न क्षेत्र स्थितियों में परीक्षण किया जाता है। 


कैसे होगा महिंद्रा महावेटर का विक्रय

श्री कैरस वखारिया-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फार्म मशीनरी, एम एंड एम लिमिटेड ने महावेटर लॉन्चिंग के दौरान दी गई जानकारी में मीडिया को बताया कि नए महिंद्रा महावेटर को छह राज्यों में 500 से अधिक महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। बता दें कि महिंद्रा ने महिंद्रा बोरोब्लेड्स ब्रांडेड हाई ड्यूरेबिलिटी रोटावेटर ब्लेड्स भी लॉन्च किए हैं। ये दोनों फैक्ट्री निर्मित रोटावेटर पर लगे होते हैं और कंपनी के डीलरों और पुर्जों के रीटेल डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से पुर्जों के रूप में आपूर्ति की जाती है।

 


महिंद्रा महावेटर पर फाइनेंस की सुविधा

एक ही समय में ट्रैक्टर और रोटावेटर दोनों खरीदने की इच्छा रखने वाले किसानों के लिए महिंद्रा ने सुविधाजनक और आकर्षक ऋण योजनाओं को लाने के लिए महिंद्रा फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है, जो एक रोटावेटर पर वैरिएंट के आधार पर 85,000 रुपए तक के ऋण की सुविधा देता है।


महिंद्रा महावेटर की कीमत

महिंद्रा महावेटर ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी हेतु आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All