कंबाइन हार्वेस्टर : खेती की लागत घटाएं, किसानों का मुनाफा बढ़ाएं

जानें, क्या है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन और खेती के काम को कैसे बनाता है सुगम

कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvesters) एक बहुउपयोगी व उन्नत कृषि उपकरण है जो खड़ी फसलों जैसे गेहूं, धान, चना, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी व मूंग की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई में काम आता है। इस मशीन का उपयोग करने से एक ओर जहां श्रम लागत घटती है वहीं समय की भी बचत होती है। इस मशीन के उपयोग से किसान खेती के कार्यों को सुगमता से करके अपना मुनाफा बढ़ा सकता है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के प्रकार (Types of Combine Harvester Machine)

कंबाइन हार्वेस्टर मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं।

  1. स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर (Self Propelled)
  2. ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर (Tractor Mounted)

 

स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर (Self Propelled)

इस प्रकार के हार्वेस्टर में पूरी मशीनरी फिट रहती है। मशीनरी अपनी शक्ति से इंजन व अन्य भागों को संचालित करती है। जिससे फसल की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई का काम सुगमता से होता है। 

 

ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर (Tractor Mounted)

इस प्रकार की हार्वेस्टर मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है। यह मशीन ट्रैक्टर के पीटीओ से चलती है। ट्रैक्टर से कंबाइन को चलाकर फसल की कटाई की जाती है।

 


जानें, खेत में कैसे कार्य करती है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Learn how the combine harvester machine works in the farm)

बाजार में विभिन्न कंपनियों की कंबाइन हार्वेस्टर मशीनें उपलब्ध है। इन कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों में सबसे आगे 2 से 6 मीटर लंबे कटरबार (दांतेदार फसल काटने की पट्टी) लगे होते हैं। इस मशीन से फसलों की कटाई, गहाई, पंखा करना, बीज व दाने को सफाई की जाती है। कंबाइन हार्वेस्टर की रील का काम खड़ी फसल को काटने वाली यूनिट तक पहुंचाना होता है। कटर बार के चाकू से फसल काटता है। इसके बाद फसल कन्वेयर बेल्ट के जरिए रेसिंग यूनिट में पहुंच जाती है। यहां पर फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगडऩे पर अलग-अलग हो जाते हैं। साथ ही छलनी से अनाज साफ हो जाता है और ब्लोवर से पैरा अलग हो जाता है। कंबाइन हार्वेस्टर में एक स्टोन ट्रैप यूनिट लगी होती है, जो कि फसल के साथ आने वाले कंकड़, मिट्टी आदि को अलग कर देता है।

 

यह भी पढ़ें : लेजर लैंड लेवलर : खेत को बनाएं समतल, पानी-खाद और ईंधन की करें बचत


कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के फायदे / विशेषताएं (Advantages / Features of Combine Harvester Machine)

  • कंबाइन हार्वेस्टर मशीन का उपयोग करने से मजदूरों की समस्या दूर होती है। साथ ही कम समय में ज्यादा काम किया जा सकता है।
  • इस मशीन के उपयोग से एक बार में ही फसल की कटाई, कुटाई (दौनी) और फसल के दानों की सफाई एक साथ हो जाती है। ये कार्य बहुत कम लागत और कम समय में पूरे हो जाते हैं।
  • कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई के बाद फसल का अवशेष खेत में ही रह जाता है। जो सडऩे के बाद खाद में तब्दील हो जाता है। इसे मिट्टी में मिलाकर उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जाता है। 
  • इस मशीन के उपयोग से किसान प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और समय रहते फसलों की कटाई कर सकते हैं। 
  • कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से किसान खेत में आड़ी-तिरछी पड़ी फसल को भी काट सकते हैं। 
  • कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से काटी गई फसल का उपयोग बीज उत्पादन में भी किया जा सकता है।
  • बढिय़ा कंपनी का हार्वेस्टर एक घंटे में 4 से 5 एकड़ क्षेत्र में फसलों की कटाई कर सकता है।


कंबाइन हार्वेस्टर सब्सिडी (Combine harvester subsidy)

अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। सब्सिडी की दर राज्यानुसार अलग-अलग होती है। सामान्यत: लघु, सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है।

 

यह भी पढ़ें : फसल उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि कार्य और उपकरण


कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत (Combine harvester price)

खेती में कृषि उपकरणों का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। इस समय देश में करीब 20 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण कर रही है। कंबाइन हार्वेस्टर अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए के बीच बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत कटर बार पर निर्भर करती है। 


मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत (Mini Combine Harvester Price)

कई कंपनियां मिनी कंबाइन हार्वेस्टर भी बनाती है। मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। 


देश में कंबाइन हार्वेस्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां (Major companies producing combine harvesters in the country)

दशमेश,  हिन्द एग्रो,  क्लास,  प्रीत,  करतार, न्यू हिन्द, केएस गु्रप, एग्रीस्टार, न्यू हॉलैंड, ऐस, लैंडफोर्स, विशाल, जॉन डियर, इंडो फार्म, शक्तिमान, बख्सिश, कुबोटा, महिंद्रा, यानमार।


कंबाइन हार्वेस्टर ऑनलाइन खरीद (combine harvester online Purchase)

कंबाइन हार्वेस्टर की ऑनलाइन खरीद, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानकारी, निकटतम डीलर आदि की जानकारी ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध है। प्रमुख कंपनियों के कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price