ब्रश कटर (Brush Cutter) मशीन : आधुनिक खेती के लिए बहुउपयोगी उपकरण

जानें ब्रश कटर (Brush Cutter) मशीन की विशेषताएं और उपयोग

ब्रश कटर (Brush Cutter) एक बहुउपयोगी और किसानों की बचत करने वाली मशीन है। किसान बिना मजूदर के ब्रश कटर की मदद से कई काम कर सकता है। इससे वह अपना पैसा व श्रमशक्ति भी बचा सकता है। ब्रश कटर को चलाना और नियंत्रित करना बहुत आसान है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको खेती में बहुउपयोगी ब्रश कटर के बारे में बताएंगे। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


जानें, क्या है ब्रश कटर मशीन ( Brush Cutter Machine )

बुनियादी तौर पर यह खरपतवार काटने की मशीन है लेकिन खेत में यह कई काम आती है। बाजार में कई कंपनियों के ब्रश कटर 2 स्ट्रोक और 4 स्ट्रोक मॉडल में उपलब्ध है। इनकी बॉडी हल्के एल्यूमिनियम की होती है। कार्य के दौरान प्रतिघंटे 600 से 900 मिलीलीटर ऑयल मिश्रित पेट्रोल खर्च होता है जो कार्य की प्रकृति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। ब्रश कटर मशीन के साथ weeder attachment (bladed) , nylon wire cutter और harvester / grass cutter blade  भी साथ में मिलते है। जिनसे कई तरह के काम किए जा सकते हैं।

 


जानें, कैसे काम करती है ब्रश कटर मशीन (Brush Cutter Machine)

ब्रश कटर (Brush Cutter) का औसतन वजन 7 से 8 किलो के आसपास होता है। कम वजन के कारण यह चलाने में बहुत आराम दायक होती है। किसान इसे कंधे पर लटकाकर खेत या बगीचों में खरपतवार काट सकता है। इसके अलावा अन्य काम भी कर सकता है। इसका कंपन कम होने की वजह से चलाने वाले को कम थकान होता है। इसमें काटने का उपकरण 2.7 से 3 मिलीमीटर मोटी एक नॉयलान की रस्सी है। अग्र भाग में लगा हैड इस रस्सी को 10 से 12 मीटर तक रख सकता है। यह अंदर की तरफ लपेटा हुआ होता है। दस हजार आरपीएम पर घूमने वाली यह रस्सी अंगुली की मोटाई तक किसी भी खरपतवार को काट सकती है। एक अनुभवी व्यक्ति 5 से 7 मीटर रस्सी से एक एकड़ भूमि में खरपतवार काट सकता है। उच्चगुणवत्ता वाली 1 मीटर नायलान रस्सी की कीमत 10 से 15 रुपए के बीच होती है। बढिय़ा कंपनी की मशीन को 800 घंटे तक चलाने पर किसी भी तरह की मरम्मत की जरुरत नहीं पड़ती है।

 


ब्रश कटर की कीमत (Brush Cutter Price)

ब्रश कटर की कीमत 20 से 35 हजार रुपए के बीच होती है। अधिकांश राज्य सरकारें इस उपकरण की खरीद पर समय-समय पर योजना चलाकर सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है। ट्रैक्टर जंक्शन पर भी आप ब्रश कटर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जान सकते हैं। क्लिक करें।


ब्रश कटर (Brush Cutter) की विशेषताएं / ब्रश कटर का उपयोग

  • ब्रश कटर मशीन को कंधे से टांकने और लचीली रस्सी के कारण ऊबड़-खाबड़ जमीन सहित सभी प्रकार की जमीन पर खरपतवार काटना आसान होता है।
  • ढलान वाले खेत पर वीडिंग के लिए बैक-बैक मॉडल भी उपलब्ध है।
  • ब्रश कटर रसायनिक खरपतवार नाशियों के प्रयोग को कम करता है। 
  • ब्रश कटर मशीन से झाडिय़ों को काटने के लिए तीन दांतों वाले ब्लेड लगाने होते हैं। पावर वीडर में काटने के उपकरणों को लगाना व हटाना आसान होता है।
  • ब्रश कटर में गोलाकार ब्लेड लगाकर छोटे पेड़ों व जलाने के लिए सूखी लडक़ी भी काट सकते हैं।
  • चारा घास की कटाई के लिए भी यह मशीन उपयोगी है।
  • यह मशीन शहतूस के पौधों को साल में एक बार काटने की पद्धति में भी काम आती है। 
  • चाय के पौधों की 4-5 साल में एक बार आधी ऊंचाई तक छंटाई की जाती है। अब इस उपकरण का उपयोग चाय के बागानों की छंटाई में बहुतायत में किया जाने लगा है। 
  • पावर वीडर का उपयोग धान की फसल को काटने में भी लिया जाता है। इसके अलावा पावर वीडर बहुत से उपयोग हैं।


ब्रश कटर मशीन (Brush Cutter Machine) को चलाते समय बरतें ये सावधानी

इस मशीन को चलाते समय सिर पर हैलमेट, शोर से बचने के लिए कानों पर पट्टियां, पूरे शरीर पर मोटे वस्त्र, आंख पर चश्मा व पैरों में जूते पहनने चाहिए।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Jabalpur, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price