सोयाबीन में पीला मोजेक व इल्ली रोग, जानें नियंत्रण के उपाय

सोयाबीन की फसल में यलो मोजेक व इल्ली का प्रकोप, हो सकता है भारी नुकसान

बारिश के मौसम में फसलों पर कई रोग व कीटों का प्रकोप होता है। नमी में कीटों के पनपने से ये फसलों पर लग जाते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते है। इससे उत्पादन प्रभावित होता है और उसमें कमी आ जाती है। कभी-कभी तो इन रोग व कीटों की वजह से किसान की पूरी फसल खराब हो जाती है जिससे उसे हानि उठानी पड़ती है। इन दिनों मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल में यलो मोजेक कीट का प्रकोप देखा गया है और इससे वहां पर किसानों का काफी नुकसान भी हो रहा है। इसे देखते हुए सोयाबीन की फसल को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। इसमें वैज्ञानिकों द्वारा रोग व कीटों से सोयाबीन की फसल को बचाने के लिए सलाह भी दी गई है जिससे सोयाबीन की फसल पर लगने वाले रोगों व कीटों पर नियंत्रण किया जा सके। साथ ही कृषि विभाग भी किसानों को सलाह देकर कीट व रोग नियंत्रण में किसानों की मदद कर रहा है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


 

पीला मोजेक रोग की पहचान-


पीली मोजेक रोगों से पौधे की बढ़वार कम होती है उनका नरमपन का होना, बदशक्ल होना, ऐंठ जाना, सिकुड़ जाना इत्यादि लक्षण हैं। कभी-कभी पत्तियां भी खुरदरी हो जाती हैं, मोटापन लिए गहरा हरा रंग धारण कर लेती है और सलवट पड़ जाती है। प्रारंभ में फसल पर कुछ ही पौधे पर प्रकट होते हैं और धीरे -धीरे बढक़र भयंकर रूप धारण कर लेते हैं। रोगग्रस्त फसल में शुरू में खेत में कहीं-कहीं स्थानों पर कुछ पौधों में चितकबरे गहरे हरे पीले धब्बे दिखाई देते हैं और एक दो दिन बाद में संपूर्ण पौधे ऊपर से हरिमाहीन अर्थात बिल्कुल पीले हो जाते हैं और पूरे खेत में फैल जाते हैं।


पीला मोजेक रोग पर नियंत्रण के उपाय-


किसानों को सलाह दी गई है कि पीला मोजेक पर नियंत्रण के लिए प्रारंभिक अवस्था में ही अपने खेत में जगह-जगह पर पीला चिपचिपा ट्रैप लगाएं जिससे इसका संक्रमण फैलाने वाली सफेद मक्खी का नियंत्रण होने में सहायता मिले। इसके रोकथाम के लिए फसल पर पीला मोजाइक रोग के लक्षण देखते ही ग्रसित पौधों को अपने खेत से निष्कासित करें। ऐसे खेत में सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए अनुशंसित पूर्व मिश्रित सम्पर्क रसायन जैसे बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाइक्लोप्रिड (350 मिली/हेक्टेयर) या पूर्व मिश्रित थायोमिथाक्सम + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मिली/हेक्टेयर) का छिडक़ाव करें जिससे सफेद मक्खी के साथ-साथ पत्ती खाने वाले कीटों का भी एक साथ नियंत्रण हो सकें। 


सोयाबीन में पत्ती खाने वाले की कीट की पहचान -


कुछ क्षेत्रों में लगातार हो रही रिमझिम वर्षा की स्थिति में पत्ती खाने वाली इल्लियों द्वारा पत्तियों के साथ-साथ फलियों को भी नुकसान पहुंचा रही है जिससे अफलन जैसी समस्या होने की संभावना है। यह इल्लियां पूरे पौधे को ही चट कर जाती है इन दिनों इल्ली का रोग कई किसानों की सोयाबीन की फसल में फैल रहा है।  हरा रंग का यह कीड़ा रेंगरेंग बहुत धीमी रफ्तार से चलता है, लेकिन फसलों को लग जाए तो बहुत तेजी से पौधों के पत्तों से लेकर उसके तनों तक को चट कर जाता है। इससे फसल को काफी नुकसान होता है। 


इल्ली से फसल को बचाने के उपाय-


पत्तियां खाने वाली इल्लियों के नियंत्रण के लिये संपर्क कीटनाशक जैसे इन्डोक्साकार्ब 333 मिली/हेक्टेयर या लैम्बडा सायहेलोथ्रिन 4.9 सीएस 300 मिली/हेक्टेयर का छिडक़ाव करें। कीटनाशक को प्रभावी ढंग से इल्लियों तक पहुंचाने के लिए नैपसेक स्प्रेयर से 500 लीटर या पॉवर स्प्रेयर से 120 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर का उपयोग अवश्य करें। यदि पत्ती खाने वाली इल्लियों के साथ-साथ सफेद मक्खी का प्रकोप हो, किसानों को सलाह है कि नियंत्रण के लिए बीटासायफ्लुथ्रिन+ इमिडाक्लोप्रिड 350 मिली/हेक्टेयर, या थायमिथोक्सम + लेम्बडा सायहेलोथ्रिन 125 मिली/हेक्टेयर का छिडक़ाव करें। सोयाबीन में फफूंदजनित एन्थ्रेकनोज तथा राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाईट रोग कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल में फफूंदजनित एन्थ्रेकनोज तथा राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाईट नामक बीमारी का प्रकोप होने की सूचना प्राप्त हुई है। अत: इनके नियंत्रण के लिये सलाह है कि टेबूकोनाझोल (625 मिली/हेक्टैयर) अथवा टेबूकोनाझोल + सल्फर (1 किग्रा/हेक्टेयर) अथवा पायरोक्लोर्स्टोबीन 20 डब्ल्यूजी (500 ग्राम/हेक्टैयर) अथवा हेक्जाकोनाझोल 5 प्रतिशत ईसी (800 मिली/हेक्टेयर) से छिडक़ाव करें। 


सोयाबीन की फसल को हानि पहुंचाने वाले अन्य कीटों पर नियंत्रण के उपाय-


सोयाबीन की फसल में नुकसान करने वाले अन्य कीटों से बचाव के लिये किसानों को सलाह है कि अपने खेते में फसल निरीक्षण के उपरांत पाए गए कीट विशेष के नियंत्रण के लिए अनुशंसित कीटनाशक की मात्रा को 500 लीटर/हेक्टेयर, की दर से पानी के साथ फसल पर छिडक़ाव करें। छिडक़ाव के लिये पावर स्प्रेयर का उपयोग किये जाने पर 120 लीटर/हेक्टेयर पानी की आवश्यकता होगी एवं छिडक़ाव भी प्रभावकारी होगा।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price