user profile

New User

Connect with Tractor Junction

बिहार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए किया जाएगा रबी महाभियान का शुभारंभ

Published - 22 Oct 2021

जानें, क्या रहेगा बिहार सरकार का सह-किसान चौपाल कार्यक्रम, इससे किसानों को लाभ

बिहार सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस रबी सीजन के लिए रबी महाभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस महाभियान का शुभारंभ 23 अक्टूबर को होगा। इसके तहत किसानों को किसानों के लिए चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत किसानों को नई तरह से खेती की तकनीक और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बिहार सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम से किसानों को नई तकनीकी जानकारी मिलेगी जिससे वे कम लागत पर अधिक उत्पादन कर सकेेंगे। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं सरकारी योजनओं की जानकारी दी जाएगी ताकि वे इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आर्थिक मदद प्राप्त कर खेती के काम को आसान बना सकेें। 

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार करेंगे रबी महाभियान-सह-किसान चौपाल का शुभारंभ

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 अक्टूबर को रबी महाभियान-सह-किसान चौपाल का शुभारंभ रबी महाभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार रबी रथ को रवाना किया जाएगा। बिहार के कृषिमंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रबी मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान उपलब्ध कराने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला, प्रखंड स्तर पर रबी महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। 

रबी महाभियान के शुभारंभ से पूर्व पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

महाभियान के शुभारंभ के पूर्व 21 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रबी मौसम में की जाने वाली फसलों की खेती एवं अन्य कृषि कार्य के लिए जिला एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रसार कर्मियों को लक्ष्य की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  

रबी महाभियान सह-किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत होने वाली गतिविधियां

मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष कि तरह इस वर्ष भी किसान चौपाल लगाने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। किसान चौपाल के तहत राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं कि जानकारी के साथ खेती संबंधी कई जानकारियां दी जाएगी। इसमें किसानों को बताया जाएगा की वे किस प्रकार अधिक उत्पादन ले सकते हैं और कैसे अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसी के साथ धान की कटाई के बाद किसानों को पुआल (पराली) जलाने से रोकने कई लिए राज्य सरकार किसानों के बीच विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए किसानों के गांव में जाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। अनाज की तरह ही दलहन तथा तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के बीच बीज का पैकेट वितरित किया जाएगा। जिससे किसान उच्च गुणवत्ता वाले बीज की बुवाई कर सके।

रबी महाभियान के तहत ये होंगे कार्यक्रम

राज्य के कृषि मंत्री के मुताबिक रबी मौसम में संचालित होने वाली योजनाओं, कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध नवीनतम तकनीकों यथा रबी मौसम में बुवाई की जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक, समेकित कीट प्रबंधन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, समसामयिक समस्याओं की जानकारी एवं वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जाएगा।

कृषक उत्पादक संगठन के गठन, आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रमों, प्रशिक्षण / परिभ्रमण, किसान पुरस्कार कार्यक्रम, किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान मेला आदि संबंधित कृषकों के बीच प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक रबी महाभियान एवं किसान चौपाल का आयोजन कर प्रभावशाली ढंग से प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। इससे किसान योजनाओं, नवीनतम तकनीक की जानकारी लेकर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर सकेंगे, जिनसे उनकी आय में वृद्धि होगी। 

रबी महाभियान कार्यक्रम में कब-क्या होगा

  • 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण-सह-रबी कर्मशाला का आयोजन किया जाएगा। 
  • इस अवधि के दौरान साथ ही, इस अवधि में राज्य के सभी पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
  • इस महाभियान के माध्यम से किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं के बीज/उपादान तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिया जाने वाला अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थी किसान को कृषि की उन्नत तकनीक एवं विभागीय योजना में देय अनुदान के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण दी जाएगी तथा उनके बीच विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर उपादान का वितरण भी किया जाएगा।

किसानों को होम डिलीवरी किए जाएंगे दलहन और तिलहन के बीज

राज्य में तिलहन तथा दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए रबी सीजन वर्ष 2021-22 के लिए 50 करोड़ से ज्यादा लागत से दलहन एवं तेलहन की मिनी किट योजना की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए सभी जिला कृषि पदाधिकारी एवं बिहार राज्य बीज निगम को यह निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर सही समय पर उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों को होम डिलीवरी एवं सामान्य तरीके से आपूर्ति की जाएं।  

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Swaraj 744 एफई
₹ 1.40 Lakh Total Savings

Swaraj 744 एफई

48 HP | 2021 Model | Ahmednagar, Maharashtra

₹ 6,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई
₹ 2.25 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई

44 HP | 2019 Model | Sikar, Rajasthan

₹ 4,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Sonalika डीआई 50 आरएक्स
₹ 1.47 Lakh Total Savings

Sonalika डीआई 50 आरएक्स

52 HP | 2020 Model | Rajgarh, Madhya Pradesh

₹ 5,70,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Powertrac 434 प्लस
₹ 2.08 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 3,32,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All