user profile

New User

Connect with Tractor Junction

हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद : फसल बेचने के लिए किसान फिर करा सकेंगे पंजीयन

Published - 01 Oct 2021

इन तीन दिन होंगे पंजीयन, भावांतर भरपाई योजना का भी मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी और खरीफ की फसलों की खरीद की जाती है। इस बार ये खरीद कई राज्यों में शुरू हो गई है और कई राज्यों में शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी राज्य सरकारों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की हुई है ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। इसी क्रम हरियाणा सरकार की ओर से खरीफ सीजन 2021-22 के लिए मक्का, बाजरा, मूंग तथा धान की खरीद 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रही है। 

हरियाणा राज्य में किसानों को फसल बेचने से पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक होता है। राज्य के अधिकतर किसानों ने निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त से ही अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इस दौरान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 31 अगस्त 2021 तक 7 लाख 50 हजार 949 किसानों ने 46 लाख 98 हजार 781 एकड़ भूमि के लिए पंजीयन कराया था। लेकिन राज्य के कुछ किसान ऐसे भी है जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं कराया है। ऐसे किसानों केे लिए हरियाणा सरकार की ओर एक मौका और दिया गया है और तीन दिन के लिए पोर्टल को खोल दिया गया है। अब किसान एक अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1  

पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा भावांतर भरपाई योजना का लाभ

मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को भावांतर योजना का लाभ भी दिया जाएगा। बाजरे की फसल के लिए राज्य ने 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भावांतर निर्धारित किया है जिसका लाभ बाजरा उत्पादक किसानों को दिया जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि सरकारी खरीदी के बाबजूद भी किसानों से फसलों की शत प्रतिशत खरीद समर्थन मूल्य पर नहीं हो पाती है। ऐसे में किसानों को फसल बेचने पर नुकसान न हो, उसकी भरपाई करने के लिए हरियाणा सरकार ने बाजरे की खरीद भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत करने का फैसला लिया है। 

कैसे निर्धारित जाएगा भावांतर

बाजरे के औसतन बाजरा भाव व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अंतर को भावांतर मानते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल के सत्यापन बाद सही पाए गए किसानों को औसतन उपज पर 600 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर औसत उपज के अनुसार दिया जाएगा। इस वर्ष बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपए प्रति क्विंटल केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

सरकार किसानों से करेगी 25 प्रतिशत बाजरे की खरीद

राज्य में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भावांतर भुगतान किया जाएगा। ऐसे में उपज भाव को मेनटेन करने के लिए बाजार भाव पर 25 प्रतिशत उपज सरकारी एजेंसी खरीदेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे हुए बाजरे पर भावांतर नहीं दिया जाएगा। बता दें कि खरीफ सीजन 2021-22 के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरे की फसल बेचने के लिए 2 लाख 71 हजार किसानों ने 8 लाख 65 हजार एकड़ भूमि के लिए पंजीयन कराया है। इन सभी किसानों को सत्यापन के बाद 600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से औसत उपज पर भावांतर का लाभ दिया जाएगा। 

मेरी फसल मेरा ब्योरा पर किसान कैसे कराएं पंजीयन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ सीजन 2021-22 के लिए 31 अगस्त तक पंजीयन पंजीयन किए गए थे। इसके बाद पंजीयन बंद कर दिए गए थे। किसानों की आवश्यकता और मांग को देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने फिर से तीन दिनों के लिए 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2021 तक के लिए पोर्टल खोला है। एमएसपी पर फसल बेचने के इच्छुक किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। 

हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किस फसल की कब होगी खरीद

हरियाणा में खरीफ सीजन 2021-22 के लिए मक्का, बाजरा, मूंग तथा धान की खरीदी एक अक्टूबर 2021 से शुरू होने जा रही है, जो 15 नवंबर 2021 तक चलेगी। वहीं मूंगफली की खरीदी 1 नवंबर 2021से शुरू होगी जो 31 दिसंबर 2021 तक की जाएगी। इसके अलावा अरहर, उड़द और तिल की खरीदी 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

क्या है खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2021

केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष खरीफ तथा रबी फसल को मिलाकर 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है। यह मूल्य देश के सभी राज्यों के लिए एक सामान लागू होते हैं। 2021 के लिए सरकार की ओर से जो खरीफ फसलों का एमएसपी तय किया हुआ है वे इस प्रकार से है-

क्र. सं. फसल का नाम एमएसपी
1. धान (सामान्य) 1940 रुपए
  धान (ग्रेड ए)          1960 रुपए 
2. बाजरा     2250 रुपए
3. मक्का 1870 रुपए
4. तुअर (अरहर) 6300 रुपए
5. मूंग 7275 रुपए
6. उड़द 6300 रुपए
7. मूंगफली 5550 रुपए 
8. तिल 7307 रुपए

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All