user profile

New User

Connect with Tractor Junction

इन्फोग्राफिक्स : जानें भारत के किसानों की जरूरतें क्या हैं?

Published - 01 Jul 2020

ट्रैक्टर जंक्शन आज आपको ‘किसान’होने का मतलब और ट्रैक्टर जंक्शन के फायदे बता रहा है। भारत में किसान उन्हें कहा जाता है जो खेती का काम करते हैं। प्राचीन काल में खेती को ही सबसे श्रेष्ठ कर्म माना जाता था। उसके बाद अन्य कामों की गिनती होती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक हेक्टेयर से कम जमीन के मालिक सीमांत किसान कहे जाते हैं जबकि दो हेक्टेयर तक के भू स्वामी छोटे किसानों की श्रेणी में आते हैं। दो से चार हेक्टेयर के भू स्वामी अर्द्ध मध्यम, चार से 10 हेक्टेयर के भू स्वामी मध्यम और 10 हेक्टेयर से अधिक के भू स्वामी बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं। मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।

इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अप्रैल 2016 में अशोक दलवाई कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने बताया कि 2022-23 तक किसानों की आय का 69 से 80 प्रतिशत खेती और पशुपालन से प्राप्त होगा। ट्रैक्टर जंक्शन भी किसानों का सच्चा साथी बनकर समृद्ध भविष्य की कामना से डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से काम कर रहा है और किसानों को कृषि, कृषि उपकरण व ट्रैक्टर इंडस्ट्री के नए परिवर्तनों ने निरंतर अवगत करा रहा है। ट्रैक्टर जंक्शन किसानों का 100 प्रतिशत सच्चा साथी है और किसानों की 100 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।

कैसे किसानों की 100 फीसदी जरूरतों को ट्रैक्टर जंक्शन 100 प्रतिशत पूरा करता है ?

 

 

1. जमीन व खेती : किसान होने के लिए जमीन पहली आवश्यकता है। अब ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान देश के किसी भी भाग में बिकाऊ जमीन को खरीद सकते हैं और अपनी जमीन को ऑनलाइन बेच सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर ऑनलाइन पोस्ट करने की फीस नि:शुल्क है और इस प्रक्रिया से किसानों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहक मिलते हैं। 

जमीन बेचें :  https://www.tractorjunction.com/hi/sell/land-properties/

जमीन खरीदें :  https://www.tractorjunction.com/hi/farming-land-for-sell/

 

2. पशु व जानवर : भारत के किसान खेती के अलावा पशुपालन से भी जुड़े हुए हैं और पशुओं का दूध बेचकर, पशुओं को बेचकर आमदनी में इजाफा करते हैं। अब आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपने पशुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा खरीदार ढूंढ़ सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की नि:शुल्क सेवा से आप लाभ उठा सकते हैं।

पशुधन बेचें : https://www.tractorjunction.com/hi/sell/animal-livestock/

पशुधन खरीदें : https://www.tractorjunction.com/hi/livestock-for-sell/

 

3. ट्रैक्टर : अभी देश के 5 प्रतिशत किसानों के पास ही ट्रैक्टर है। देश में प्रतिवर्ष विभिन्न कंपनियां 7 से 8 लाख ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। देश के लाखों को किसानों को अभी ट्रैक्टरों की जरूरत है। ट्रैक्टर जंक्शन किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सभी कंपनियों के नए व पुराने ट्रैक्टरों के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करता है। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से नए व पुराने ट्रैक्टर खरीद व बेच सकते हैं वो भी सबसे कम दामों पर।

पुराने ट्रैक्टर बेचें : https://www.tractorjunction.com/hi/sell-used-tractor/

पुराने ट्रैक्टर खरीदें : https://www.tractorjunction.com/hi/used-tractors-for-sell/

4. इम्पलीमेंट्स : कृषि उपकरणों से खेती-बाड़ी के काम को बहुत सहज कर दिया है। जो काम मानवीय श्रम से कई दिनों में होता था वह अब कृषि उपकरणों के माध्यम से चंद घंटों में हो जाता है। कृषि उपकरण धीरे-धीरे देश के किसानों की जरुरत बन रहे हैं। अभी देश के बहुत कम किसान कृषि उपकरणों का उपयोग अपनी खेती में करते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर आप प्रसिद्ध कंपनियों के नए उपकरणों के फीचर्स व कीमत जानकर उनको खरीद सकते हैं। साथ ही अब ट्रैक्टर जंक्शन पर पुराने इम्पलीमेंट्स नि:शुल्क बेचने की सुविधा भी उपलब्ध है।

नए इम्पलीमेंट्स : https://www.tractorjunction.com/hi/tractor-implements/

पुराने इम्पलीमेंट्स बेचें : https://www.tractorjunction.com/hi/sell/farm-implements/

पुराने इम्प्लीमेंट्स खरीदें : https://www.tractorjunction.com/hi/used-farm-implements-for-sell/

 

5. हार्वेस्टर : भारतीय खेती में इम्पलीमेंट्स के अलावा हार्वेस्टर की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में अभी बहुत कम किसान हार्वेस्टर का उपयोग करते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर आप नए हार्वेस्टर किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं और अब नए फीचर्स के अनुसार पुराने हार्वेस्टर भी नि:शुल्क खरीद व बेच सकते हैं।

नए हार्वेस्टर : https://www.tractorjunction.com/hi/tractor-combine-harvesters/

पुराने हार्वेस्टर बेचें : https://www.tractorjunction.com/hi/sell/harvester/

पुराने हार्वेस्टर खरीदें : https://www.tractorjunction.com/hi/used-harvester-for-sell/

 

6. सरकारी योजनाएं : वर्तमान परिदृश्य में सरकार की सहायता के बिना खेती की सोचना भी बेमानी है। सरकार किसानों की खेती को फायदेमंद बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है, उन्हें कम दामों पर बिजली, खाद-बीज व सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। न्यूनतम प्रीमियत पर बीमा किया जाता है। किसानों को सब्सिडी व अन्य फायदे पहुंचाए जाते हैं। आज का समझदार किसान वो है जो सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ उठाता है। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसानों के लिए सबसे पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मौसम, एग्री बिजनेस, बाजार भाव से भी अपडेट कराया जाता है।

लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/news/

 

7. सर्विस सेंटर और डीलर की जानकारी : किसान विभिन्न कंपनियों के ट्रैक्टर, इम्पलीमेंट्स और हार्वेस्टर का उपयोग करते हैं। इन मशीनों को समय-समय पर मेंटीनेंस की आवश्यकता होती है। ट्रैक्टर जंक्शन पर आप सभी प्रमुख कंपनियों के संर्विस सेंटर और डीलर की जानकारी एक क्लिक पर पा सकते हैं।

लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/find-tractor-dealers/

 

8. उपकरण व पार्ट्स : देश के किसानों को अपने ट्रैक्टर, इम्पलीमेंट्स और हार्वेस्टर के लिए उपकरण व पार्ट्स की जरूरत होती है। किसान अगर गांव से शहर में उपकरण व पाट्र्स की जानकारी व कीमत जानने के लिए जाता है तो उसका काफी समय व धन खराब होता है। अब ट्रैक्टर जंक्शन पर किसान उपकरण व पाट्र्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर पुराने उपकरण व पाट्र्स बेचने की नि:शुल्क सुविधा भी उपलब्ध है। 

लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/sell/farm-implements/

 

9. फाइनेंस व इंश्योरेंस : किसानों को अपनी दिन-प्रतिदिन की जरुरतों के लिए रुपए-पैसों की जरुरत पड़ती है। किसान को सबसे कम ब्याजदर पर कौन फाइनेंस उपलब्ध करा रहा है। कौनसी बीमा कंपनी सबसे कम प्रीमियम पर किसानों के ट्रैक्टर, इम्पलीमेंट्स व फसलों का बीमा कर रही है।  किस बैंक या कंपनी की कौनसी स्कीम किसानों को फायदा पहुंचाती है। यह सुविधा भी ट्रैक्टर जंक्शन आपको उपलब्ध कराता है।

लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/tractor-loan/
लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/tractor-insurance/

10. लोन : किसानों को खेती को उन्नत करने के लिए संसाधनों की जरुरत पड़ती है। कभी किसान ट्रैक्टर खरीदता है तो कभी पशुधन। खेती में खाद-बीज, सिंचाई, मेड़बंदी सहित अन्य कार्यों के लिए समय-समय पर रुपयों की आवश्यकता पड़ती है। ट्रैक्टर जंक्शन पर विभिन्न कंपनियों की लोन स्कीम की सुविधा भी किसानों के लिए उपलब्ध है। किसान एक जगह पर कई कंपनियों की लोन योजना को देखकर अपने लिए सबसे अच्छी स्कीम का चुनाव कर सकता है। न्यूतनम कागजी कार्रवाई में तीव्र गति से लोन की सुविधा टै्रक्टर जंक्शन की खास विशेषता है।

लिंक : https://www.tractorjunction.com/hi/tractor-loan/

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹ 1.20 Lakh Total Savings

Mahindra 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 HP | 2023 Model | Dungarpur, Rajasthan

₹ 5,90,250
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All