user profile

New User

Connect with Tractor Junction

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को मिला 11100 करोड़ रुपए का लाभ

Published - 20 Oct 2021

जानें, देश की विभिन्न मंडियों में कितनी हुई आवक और क्या चल रहा है भाव

हर वितीय वर्ष की भांति इस खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 17 अक्टूबर 2021 तक किसानों से 56.62 एलएमटी से अधिक खरीद की जा चुकी है। इससे देश के किसानों को उनके धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में करीब 11099.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। फिलहाल चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धान की खरीद जारी है। 

उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पीआरओ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 17 अक्टूबर 2021 तक 56.62 एलएमटी से अधिक धान खरीदा गया है। चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में धान की खरीद हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 हाल ही में शुरू हुआ था और इससे 371919 किसानों को 11,099.25 करोड़ रुपए के एमएसपी मूल्य के साथ लाभ प्राप्त हुआ है। 

क्या है इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2021-22

केंद्र सरकार की ओर से हर फसल विपणन सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है। इस खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है जिसमें 72 रुपए की वृद्धि के साथ धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद इस साल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी सामान्य धान 1940 और धान ( ग्रैड ए ) 1960 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि गै्रड ए धान 1888 रुपए प्रति क्विंटल था। 

यहां एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब तथा उत्तराखंड आदि राज्यों में धान की खरीद की जा रही है। वहीं उत्तरप्रदेश के लखनऊ संभाग के जनपद लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव व चित्रकूट, कानुपर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर एवं प्रयागराज मंडलों में 1 नवंबर 2021 से खरीदी शुरू हो जाएगी जो 28 फरवरी 2022 तक चलेगी। प्रदेश के अन्य संभागों में धान की खरीद जारी है।  इन मंडियों में व्यापारियों की ओर से धान की खरीद की जा रही है। इसमें अधिकांश मंडियों में धान का मूल्य एमएसपी से कम है। 

देश की विभिन्न मंडियों में धान की आवक और भाव

देश की विभिन्न मंडियों धान की आवक प्रतिदिन धान की आवक हो रही है। इस बार धान की फसल को बारिश से नुकसान होने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में धान मंडियों में कम पहुंच पा रहा है। इन दिनों देश की विभिन्न मंडियों में धान की आवक और रेट इस प्रकार रहा। 

गुजरात की मंडियों में धान की आवक और भाव

गुजरात की बोरसाडी मंडी में 20 टन धान की आवक हुई और रेट 1400 से 1575 रुपए रहा। दाहोद में 33.7 टन धान की आवक हुई और रेट 1220 से 1250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। देहगाम में 105.5 टन धान की आवक हुई और रेट 1580 से लेकर 1760 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कलोलो में 15 टन धान की आवक हुई और रेट 1575 से लेकर 1675 रुपए प्रति क्विंटल रहा। खंभात (अनाज बाजार) में 10 टन धान की आवक हुई और रेट 1670 से लेकर 1760 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मांडवी में 34.84 टन धान की आवक हुई और रेट 1250 से लेकर 1475 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं अहमदाबाद मंडी में धान का रेट 1500 से लेकर 1600 तक रुपए रहा। 

कर्नाटक की मंडियों में धान की आवक और भाव

कर्नाटक की दावणगेरे मंडी में 19 टन धान की आवक हुई और रेट 1850 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लिंगसुगुर मंडी में 82 टन धान की आवक हुई और रेट 1933 से 2226 रुपए प्रति क्विंटल रहा। शिकारीपुरा में 291 टन धान की आवक हुई और रेट 2234 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 

छत्तीसगढ़ मंडी में धान की आवक और भाव

छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर मंडी में 100 टन धान की आवक हुई और धान का रेट 1510 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बंधबाजारी मंडी में 35 टन धान की आवक हुई और रेट 1400 से लेकर 1425 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चंद्रपुर मंडी में  62.16 टन धान की आवक हुई और रेट 1330 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चरमा मंडी में 52 टन धान की आवक हुई और रेट 1570 से 1610 रुपए रहा। चुरा मंडी में 22.6 टन धान की आवक हुई और रेट 1380 रुपए प्रति क्विंटल रहा। देवभोग मंडी में 63.4 टन धान की आवक हुई और रेट 1400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। डोंगरगढ़ में 40 टन धान की आवक हुई और रेट 1600 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गरियाबंद मंडी में 66.4 टन धान की आवक हुई और रेट 1510 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कसडोली मंडी में 91 टन धान की आवक हुई और रेट 1348 से 1352 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 

आंध्र प्रदेश में धान की आवक और भाव

आंध्र प्रदेश में आत्मकुरी मंडी में धान की 0.01 टन आवक हुई और धान का रेट 1800 रुपए रहा। बनगनपल्ली मंडी में धान की 1 टन आवक हुई और रेट 1500 से लेकर 1800 रुपए तक रहा। 

मध्य प्रदेश की मंडियों में धान का भाव

मध्यप्रदेश की बरघाटा मंडी में 12 टन धान की आवक हुई और रेट 1870 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

महाराष्ट्र की मंडियों में धान की आवक और भाव

महाराष्ट्र की आमगांव मंडी में 8 टन धान की आवक हुई और रेट 1400 से लेकर 1430 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गोंदिया में 6 टन धान की आवक हुई और रेट 2146 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 

उड़ीसा की मंडियों में धान की आवक और भाव

उड़ीसा की भद्रक मंडी में 87 टन धान की आवक हुई और रेट 1800 से लेकर 1868 रहा। करंजिया में 2.5 टन धान की आवक हुई और रेट 1750 से 1868 रुपए प्रति क्विंटल रहा। 

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और भाव

पंजाब की अबोहर मंडी में 3104  टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बरेटा में 331 टन, भिखी में 810 टन, बोहा मंडी में 668 टन, चनारथल मंडी में 56 टन, ढिलवां मंडी में 3292 टन धान की आवक हुई और भाव 1960 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार दीनानगर में 1501 टन, फिरोजपुर सिटी में 10662.4 टन, गढशंकर (सैला खुर्द)में 601 टन,  हठूर में 1421 टन, जैतु में 1652 टन, जलालाबाद में 5405 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 से 1965 रहा।  वहीं जालंधर कैंट  (जमशेदपुर दाना मंडी) में  912 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। जालंधर कैंट में 1046 टन, जालंधर सिटी में 894.7 टन, जालंधर सिटी (फैंटन गंज) 18.6 टन, जालंधर सिटी (करतार पुर दाना मंडी) में 1097.9 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। इधर मेेहल कलां में 1050 टन धान, महल कल्लन (चाननवाल) में 105 टन, मैथा में 2200 टन, नावां शहर (मंडी जाडला) में 391 टन, नावां शहर  (मंडीराहो) में 247 टन, नवां शहर 1242 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। इसी प्रकार नूर महल में 171.2 टन, नूर महल  (कोट बादल खान) में 73.8 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। पट्टी में 8405 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। फिल्लौर में 1065.6 टन धान की आवक हुई और रेट 1960 रुपए रहा। 

तमिलनाडु की मंडियों में धान की आवक और भाव

तमिलनाडु की अम्मूर मंडी में 142.59 में 1086 टन धान की आवक हुई और भाव 1609 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चेय्यारी मंडी में 17.25 टन धान की आवक हुई और भाव 1319 से 1608 रुपए रहा। कलपेन्नाथुर में 12.44 टन धान की आवक हुई और भाव 1052 से 1567 रहा। मनालुरपेट 21.6 टन धान की आवक हुई और रेट 1187 से 1463 रहा। थेनी में 30 टन धान की आवक हुई और भाव 1600 से 1650 रहा। तिरुवेनल्लूर में 225 टन धान की आवक हुई और भाव 1068 से 1328 रहा। वेल्लोर मंडी में 46.32 टन धान की आवक हुई और भाव 1215 से 1591 रुपए रहा। विल्लुपुरम में 28.5 टन धान की आवक हुई और भाव 1359 से 1399 टन रहा।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में धान की आवक और रेट

उत्तर प्रदेश की बरैली मंडी में 250 टन धान की आवक हुई और रेट 1910 से लेकर 1975 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बिल्सी में 34 टन धान की आवक हुई और रेट  2000 से लेकर 2100 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बिंदकी मंडी में 340 टन धान की आवक हुई और भाव 1460 से 1640 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गोलगोकरनाथ में 500 टन धान की आवक हुई और भाव 1210 से 1940 रुपए रहा। खागा मंडी में 200 टन धान की आवक हुई और भाव 1610 से 1660 रुपए रहा। लखीमपुर में 3000 टन धान की आवक हुई और भाव 1250 से 1370 रुपए रहा। माधोगंज में 168 टन धान की आवक हुई और भाव 1400 से 1450 रुपए रहा। मैगलगंज में 70 टन धान की आवक हुई और भाव 1100 से 1290 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मिलक में 8 टन धान की आवक हुई और भाव 1900 से 2030 रहा। पूवाह में 500 टन धान की आवक हुई और भाव 1940 रुपए रहा। रामपुर में 165 टन धान की आवक हुई और भाव 1780 से 2715 रुपए रहा। शाहजहांपुर मंडी में 5500 टन धान की आवक हुई और भाव 1280 से 1940 रुपए रहा। सीतापुर मंडी में 1294 टन धान की आवक हुई और भाव 1250 से 1400 रुपए रहा। सुल्तानपुर में 28 टन धान की आवक हुई और भाव 1400 से 1600 रहा। 

उत्तराखंड की मंडी में धान की आवक और भाव

उत्तराखंड की गदरपुर मेंं 17908.4 टन धान की आवक हुई और भाव 1940 से 1960 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

पश्चिम बंगाल की मंडियों में धान की आवक और भाव

पश्चिम बंगाल की बांकुरा सदर मंडी में 40 टन धान की आवक हुई और भाव 1450 से 1888 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गरबेटा (मेदिनीपुर) में 1.5 टन धान की आवक हुई और भाव 1930 से 1950 रुपए रहा। घुसकर(बर्दवान) में 16 टन धान की आवक हुई और भाव 1930 से 1960 रुपए रहा। इंडस (बांकुरा सदर) में 30 टन धान की आवक हुई और भाव 1500 से 1888 रुपए रहा। जंगीपुर में 70 टन धान की आवक हुई और 1820 से 1855 रुपए रहा। कटवा मंडी में 15 टन धान की आवक हुई और भाव 1930 से 1960 रुपए रहा।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All