कोविड-19 वैक्सीन : पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण : जानिएं, आपको लाभ मिलेगा या नहीं, ये दस्तावेज हैं जरूरी

वैश्विक महामारी कोविड-19 से साल 2020 बुरी तरह प्रभावित रहा। अब साल 2020 भी समाप्त होने वाले है। इसके साथ ही लोगों को कोविड-19 के खात्मे का इंतजार है। कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न देशों ने वैक्सीन तैयार कर ली है। भारत सरकार ने भी कोविड-19 से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्यों को जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Covid Vaccine Intelligence Network, Co-WIN) सिस्टम का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए सूचीबद्ध लाभार्थियों का पता लगाने में किया जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार, एक दिन में प्रत्येक सत्र में 100-200 लोगों का टीकाकरण होगा। वैक्सीन देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। टीकाकरण स्थल पर केवल एक ही व्यक्ति को अनुमति मिलेगी। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


पहले चरण में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में 30 करोड़ भारतीयों का टीकाकरण किया जाएगा।  फाइजर (Pfizer), सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) और भारत बायोटेक ने इमरजेंसी में वैक्सीन देने के लिए अप्लाई किया है। एजेंसी से जैसी ही मंजूरी मिल जाएगी भारत में इमरजेंसी में उपयोग करने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 50 साल से अधिक्र उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। इसके बाद गंभीर रोग से ग्रस्त 50 से कम उम्र के लोगों और महामारी की स्थिति और टीके की उपलब्धता के आधार पर अंत में बाकी आबादी का टीकाकरण हो सकेगा।

 


कोविड-19 वैक्सीन / कोरोना वैक्सीन संबंधी नियम

  • कोरोना वायरस वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Co-WIN) सिस्टम तैयार किया गया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसमें वैक्सीन देने वालों को आसानी से ट्रैक किया जाएगा।
  • जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगानी है, उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ऑन-द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करने की कोई सुविधा नहीं है। यानी कि पहले से रजिस्ट्रेशन होगा।
  • कोरोना वैक्सीन पहले चरण में किन लोगों को दी जाएगी। इसके लिए सरकार लोकसभा और विधान सभा चुनाव के लिए नई मतदाता सूची से 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को आसानी से आइडेंटिफाई करेगी।  लेकिन हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को सबसे पहले वैक्सीन लगेगी। 
  • Co-WIN  वेबसाइट पर रजिस्टर करने के लिए केंद्र सरकार ने 12 तरह के पहचान-पत्रों को मान्यता दी है। जिनमें वोटर आईडी, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, और पेंशन डॉक्यूमेंट जैसे दस्तावेज मान्य होंगे।
  • कोरोना वायरस वैक्सीन की एक्सपायरी डेट नहीं होगी। लिहाजा वैक्सीन के बारे में कोई भ्रम न फैलाएं। गाइडलाइंस में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के सत्र खत्म होने के बाद बिना खुली वैक्सीन को वापस कोल्ड चैन में भेजा जाना चाहिए।
  • कोरोना वायरस वैक्सीन देने के लिए 5 लोगों की टीम होगी। हर सत्र में प्रति दिन करीब 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की योजना बनाई गई है। अगर लॉजिस्टिक्स की सुविधा अच्छी है तो इसे बढ़ाकर 200 भी किया जा सकता है। जहां कोविड वैक्सीन दी जाएगी, वहां तीन कमरे होना जरूरी है। एक वेटिंग रूम होगा, एक वैक्सीनेशन रूम और तीसरा ऑब्जर्वेशन रूम।
  • राज्यों को एक जिले में एक मैनुफैक्चरर की वैक्सीन ही सप्लाई करने को कहा गया है ताकि अलग-अलग वैक्सीन मिक्स होने से बचा जा सके।
  • गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन कैरियर, वैक्सीन वायल्स और आइस पैक्स को सूरज की सीधी रोशनी से बचाने के सभी इंतजाम किए जाने चाहिए। जब तक कोई वैक्सीन लगवाने नहीं आता, तब तक वैक्सीन को ढक्कन बंद करके रखा जाना चाहिए। टीकाकरण के लिए व्यक्ति के पहुंचने पर वैक्सीन की शीशी को खोलना होगा। 


अफवाह और नकारात्मक बातों से बचना होगा

गाइडलाइन में कहा गया है वैक्सीन के संबंध में कई चुनौतियों से भी निपटना होगा। भारत में 1.3 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। इस संबंध में लोगों को समय पर सूचना मिलनी चाहिए। कम समय में ट्रायल के बाद वैक्सीन इस्तेमाल को लेकर लोगों के मन में सुरक्षा संबंधी, वैक्सीन के कारगर होने को लेकर कई तरह की धारणा और आशंकाएं हो सकती हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया या मीडिया में अफवाह या नकारात्मक बातें भी फैलायी जा सकती है। इससे बचना होगा और लोगों को जागरूक करना होगा।

 

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price