user profile

New User

Connect with Tractor Junction

खुशखबरी मानसून फिर से हुआ सक्रिय, किसानों को मिलेगी राहत

Published - 25 Jun 2018

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार करीब दस दिन की देरी के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात और मध्य प्रदेश में मानसून अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून बिहार और झारखंड पहुंच जायेगा। मानसून की सक्रियता से किसानों का राहत मिलेगी।

आईएमडी के अनुसार चालू महीने के आखिर तक मानसून उत्तर भारत के राज्यों में दस्तक दे सकता है। 15 जून से मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ था, तथा उत्तर भारत और मध्य भारत के अलावा कई अन्य राज्यों में प्री-मानसून और मानसूनी बारिश कम होने से खरीफ फसलों की बुवाई भी पिछे चल रही है। बारिश की कमी का सबसे ज्यादा दलहन, तिलहन और कपास की बुवाई पर असर पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर कोंकण गोवा और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। उधर तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण पूर्व राजस्थान के शेष हिस्सों में कुछ जगहों पर तेज तथा कुछेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी बिहार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछेक जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा में भारी बारिश देखी गई। उधर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में मध्यम से तेज बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के साथ ही केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश देखी गई।

 

Source- https://www.outlookhindi.com

Certified Used Tractors

Powertrac 434 प्लस
₹ 1.10 Lakh Total Savings

Powertrac 434 प्लस

37 HP | 2023 Model | Chittaurgarh, Rajasthan

₹ 4,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Massey Ferguson 1035 डीआई
₹ 1.28 Lakh Total Savings

Massey Ferguson 1035 डीआई

36 HP | 2020 Model | Tonk, Rajasthan

₹ 5,00,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹ 4.40 Lakh Total Savings

Mahindra 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP | 2014 Model | Hanumangarh, Rajasthan

₹ 2,87,500
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
Farmtrac 45 पॉवरमैक्स
₹ 0.49 Lakh Total Savings

Farmtrac 45 पॉवरमैक्स

50 HP | 2023 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 7,41,285
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All