ग्वार का भाव : ग्वार में तेजी का सर्किट, 12 हजार रुपए क्विंटल पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में ग्वार का भाव और आगे बाजार का रूख 

ग्वार के भावों में तेजी के कारण एनसीईडीएक्स पर सर्किट देखा जा चुका है। सरसों के बाद ग्वार में तेजी की सीधी लाइन चल रही है। हरियाणा के सिरसा मेें ग्वार 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल के करीब बिका। वहीं इससे पहले हिसार के आदमपुर मंडी में ग्वार 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया। मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर ग्वार के भावों में तेजी जारी है। इसके रेट में इजाफा हो रहा है। सिरसा अनाज मंडी में एक दिन के अंदर 4450 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मंडी में बुधवार को 11700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक है। जबकि मंगलवार को 7250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका था। बाजार जानकारों के अनुसार आगे उम्मीद की जा रही है कि इस साल ग्वार के रेट ऊंचे रहेंगे। हालांकि इसमें कुछ घटत-बढ़त देखने को मिल सकती है। इधर किसान उम्मीद कर रहे हैं कि यदि साल भर ग्वार के भाव इसी तरह ऊंचे रहते हैं तो अगली ग्वार की फसल में उन्हें अधिक फायदा हो सकता है। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 

मंडी में कम हो रही है ग्वार की आवक

इस समय अनाज मंडी में ग्वार की आवक बहुत ही कम हो रही है। सिरसा मंडी में ग्वार की अभी प्रतिदिन करीब 300 से 400 क्विंटल के बीच ही खरीद हो रही है। अनाज मंडी से कई व्यक्ति ग्वार खरीद कर स्टाक भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए लगता है कि इस साल ग्वार के भाव ऊंचे ही रहेंगे। अब नई फसल आने पर ही मंडियों में इसकी आवक में इजाफा हो होगा। आशा की जा रही है किसानों को अगली फसल में इसका फायदा होगा और उन्हें मंडियों में ग्वार बेचने पर ज्यादा दाम मिल सकेंगे। 

व्यापारियों द्वारा स्टॉक करने से और बढ़ सकते हैं भाव

इधर मंडियों से ग्वार खरीदकर व्यापारी स्टॉक करने में लगे हुए इसे देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल ग्वार के भाव और बढ़ेंगे। वहीं मंडियों में इसकी कीमतों में इजाफा होगा। कुछ व्यापारियों द्वारा ग्वार का स्टॉक किए जाने से बाजार में ग्वार की कमी होने की संभावना है। जिनका व्यापारियों को लाभ होगा और ऊंची कीमत पर ग्वार आगे बेचा जाएगा। बता दें कि आज से सात साल पहले भी ग्वार के भाव आसमान को छू गए थे और भाव 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। जिससे कई व्यापारियों को इसका फायदा पहुंचा था और इससे इन व्यापारियों ने मोटा मुनाफा कमाया था। इसके विपरित अगले सीजन मेें भाव में गिरावट के साथ ही कई व्यापारियों जिन्होंने स्टाक कर रखा था उन्हें काफी नुकसान भी हुआ।

आगे ग्वार के भावों को लेकर क्या है अनुमान

पिछले सालों में ग्वार 4000 रुपए से भी कम बिका। अब पिछले 20 दिन से जबरदस्त उछाला आ रहा है। इतने सालों के बाद ग्वार के रेट में इतनी तेजी का सर्किट देखा गया है। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्वार के भाव आगे और बढऩे के आसार बताए जा रहे हैं।


पिछले सात दिनों में इस तरह बढ़े ग्वार के भाव

ग्वार के पिछले सात दिनों के मंडी भाव की बात करें तो सिरसा मंडी में पिछले सात दिनों के दौरान ग्वार के भावों लगातर तेजी दर्ज की गई। पिछले सात दिनों में सिरसा मंडी में ग्वार के भाव इस प्रकार से रहे- 

  • 18 अगस्त 4850 रुपए
  • 19 अगस्त 5100 रुपए
  • 20 अगस्त 5225 रुपए
  • 21 अगस्त 5601 रुपए
  • 23 अगस्त 5840 रुपए
  • 24 अगस्त 7250 रुपए
  • 25 अगस्त 11700 रुपए


किस काम आता है ग्वार

ग्वार का अधिकतर उपयोग जानवरों के चारे के रूप में किया जाता है। पशुओं को ग्वार खिलाने से उनमें ताकत आती है तथा दूधारू पशुओं की दूध देने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। ग्वार से गोंद का निर्माण भी किया जाता है इस ग्वार गम का उपयोग अनेक उत्पादों में होता है। ग्वार फली से स्वादिष्ट तरकारी बनाई जाती है। ग्वार फली को आलू के साथ प्याज में छोंक लगाकर खाने पर यह बहुत स्वाद लगती है तथा अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है जैसे दाल में, सूप बनाने में पुलाव इत्यादि मे इसका उपयोग किया जाता है। ग्वार फली स्वाद में मीठी एवं फीकी हो सकती है। यह पाचन में भारी होती है। यह शीतल प्रकृति की और ठंडक देने वाली है अत: इसके ज्यादा सेवन से कफ की शिकायत हो सकती है परंतु ग्वार शुष्क क्षेत्रों के लिए एक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन है। ग्वार फली में कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ के लिए गुणकारी होते हैं। यह भोजन में अरुची को दूर करके भूख को बढ़ाने वाली होती है इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनाती है ग्वार फली में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ग्वार फली मधुमेह के रोगी के लिए भी लाभदायक है यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करती है, पित्त को खत्म करने वाली है। ग्वारफली की सब्जी खाने से रतौंधी का रोग दूर हो जाता है ग्वार फली को पीसकर पानी के साथ मिलाकर मोच या चोट वाली जगह पर इस लेप को लगाने से आराम मिलता है।

देश की प्रमुख मंडियों में ग्वार के ताजा भाव

ताजा जानकारी के अनुसार ग्वार का भाव अपनी ताबड़तोड़ तेजी को बनाए रखते हुए 25 अगस्त को मंडियों में ग्वार 14000 प्रति क्विंटल के तकरीबन बिक चुका है। आगे इसके भाव और बढऩे को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं। प्रमुख मंडियों में ग्वार के जो भाव अभी चल रहे हैं वे इस प्रकार से है- 

  • आदमपुर मार्केट में ग्वार भाव 12600 रुपए प्रति क्विंटल।
  • भट्टू मंडी में ग्वार भाव 8700-8800 रुपए प्रति क्विंटल।
  • सिरसा मार्केट मेें ग्वार का भाव 11750 रुपए प्रति क्विंटल।
  • रावतसर मंडी में ग्वार भाव 11000 रुपए प्रति क्विंटल।
  • पल्लू मार्केट मेें ग्वार भाव 12220 रुपए प्रति क्ंिवटल।
  • राजस्थान की हनुमानगढ़ कृषि उपज मंडी समिति में ग्वार भाव 13700 प्रति क्विंटल। 
  • राजस्थान की खाजूवाला मंडी में ग्वार की बोली का भाव 8011 से 8430 रुपए प्रति क्विंटल।
  • हरियाणा की सिवानी मंडी में ग्वार का भाव 8000 से लेकर 10000 प्रति क्विंटल। 
  • राजगढ़ कृषि उपज मंडी में ग्वार का भाव 9000 रुपए प्रति क्विंटल।
  • राजस्थान की लूणकरणसर मंडी में ग्वार भाव 9002 रुपए प्रति क्विंटल।
  • राजस्थान की अलवर मंडी में ग्वार भाव 6800 से 9000 रुपए प्रति क्विंंटल।

ग्वार को लेकर आगे बाजार का रूख

वायदा बाजार के अब तक की प्राइवेट धारणा के अनुसार जोधपुर ग्वार गम का व्यापार 12700 रुपए में हुआ है और सितंबर ग्वार गम की रंगत 12900 दर्शाई जा रही है। बता दें कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अधिकांश जमीदारों एवं व्यापारियों की नजरें ग्वार पर टिकी हुई है लेकिन मेथी भाव में भी अच्छी तेजी दर्ज की है जिस पर कोई गौर नहीं कर रहा है। 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Certified Used Tractors

₹ 6.00 Lakh Total Savings
Swaraj 855 XM

48 HP | 2014 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 2,17,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.92 Lakh Total Savings
Powertrac 434 DS

35 HP | 2010 Model | Dewas, Madhya Pradesh

₹ 1,30,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 4.38 Lakh Total Savings
Powertrac Euro 50

50 HP | 2021 Model | Raisen, Madhya Pradesh

₹ 3,51,150
Certified
icon icon-phone-callContact Seller
₹ 3.70 Lakh Total Savings
Massey Ferguson 7250

46 HP | 2012 Model | Ajmer, Rajasthan

₹ 2,50,000
Certified
icon icon-phone-callContact Seller

View All

Check Tractor Offers
Get Tractor Price